BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी कैबिनेट विस्तार: कलराज मिश्र का इस्तीफा, JDU को नहीं मिला अभी न्यौता

मोदी कैबिनेट विस्तार: कलराज मिश्र का इस्तीफा, JDU को नहीं मिला अभी न्यौतानई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में रविवार को विस्तार हो सकता है। ऐसे में राजनीति के बाजार में कई तरह की अटकलें लग रही है। ज्ञातव्य है कि इन अटकलों के बीच मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों ने इस्तीफे सौंप दिए हैं और कुछ मंत्रियों ने अपने इस्तीफों की पेशकश की है। शुक्रवार को बंडारू दत्तात्रेय ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं आज केन्द्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने भी इस्तीफा दे दिया है। मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच खबरें थी कि मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू के दो मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही आरजेडी के साथ गठबंधन तोडकर राज्य में बीजेपी के साथ सरकार बनाई है। साथ ही जेडीयू हाल ही में एनडीए में भी शामिल हो गई। ऐसे में माना जा रहा था कि नीतीश कुमार के दो करीबी मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जेडीयू को मोदी कैबिनेट में शामिल होने का न्यौता नहीं मिला है।

 

जेडीयू को नहीं मिला मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्यौता: 

ज्ञातव्य है कि पहले खबरें आ रही थी कि मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू के दो मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि जेडीयू हाल ही में एनडीए में शामिल हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जेडीयू को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कोई न्यौता नहीं मिला है।

 

जेडीयू के दो मंत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह!पहले खबरें आ रही थी कि हाल ही में एनडीयू में शामिल हुई जेडीयू के दो मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद के जेडीयू के 2 नेताओं को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती हैं। जेडीयू से राम चंद्र प्रसाद सिंह और पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की अटकले चल रही हैं।

 

मोदी कैबिनेट में हो सकता है अब तक का सबसे बडा फेरबदल:

माना जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में सबसे बडा फेरबदल हो सकता है। ज्ञातव्य है कि अब तक 7 मंत्री इस्तीफा दे चुके है। इस्तीफा देने वालों में केन्द्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का भी नाम शामिल है। माना जा रहा है कि 10 से 12 मंत्री मोदी कैबिनेट से आउट हो सकते हैं। वहीं 18 से 30 मंत्रियों के मंत्रालय बदले जा सकते हैं।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More