BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रिक्स: चीन में लगे भारत माता की जय के नारे, कल जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी

ब्रिक्स: चीन में लगे भारत माता की जय के नारे, कल जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदीबीजिंग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे। बीती रात पीएम मोदी ने चीन के शियामेन शहर में भारतीय समुदाय पर से मुलाकात की। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे। पीएम मोदी के पहुंचते ही चीन में भारत माता की जय के नारे लगने शुरू हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। रविवार को चीन पहुंचने पर जिनपिंग ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं 5 सितंबर यानी मंगलवार को पीएम मोदी और शी जिनपिंग अलग से मुलाकात करेंगे। 

 

पीएम मोदी उठा सकते हैं पाक प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में पाक प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठा सकते हैं। हांलांकि चीन की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि इस सम्मेलन में पाकिस्तान पर चर्चा उपयुक्त नहीं है। गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए कहा गया था कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद के खिलाफ लडता है और आतंकवाद के खिलाफ लडाई में वह दूसरे देशों के साथ काम करना चाहता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि इसलिए ब्रिक्स सम्मेलन में पाकिस्तान पर चर्चा उपयुक्त नहीं होगी। 

 

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार मिलेंगे पीएम मोदी और जिंगपिंग:इस बार सबकी निगाहें पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले दो माह से भी ज्यादा वक्त से चीन और भारत के बीच डोकलाम को लेकर तनाव चल रहा था। हांलांकि हाल ही में दोनों देशों ने इस मुद्दे को शांति से सुलझा लिया। इसको भारत की चीन पर बडी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। ऐसे में अब डोकलाम विवाद के बाद पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच पहली मुलाकात होगी। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More