BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पटना। बिहार में बाढ से मरने वाली की संख्या बढकर अब 418 हो गई है। बाढ से 18 जिलो की एक करोड 67 लाख 19 हजार आबादी प्रभावित हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाढ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। अबतक के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के 19 जिलों में आई बाढ का जायजा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्णिया जाएंगे। राज्य सरकार मोदी को बाढ से राज्य में हुई भारी क्षति पर सरकार रिपोर्ट सौंपेगी। संभवना जताई जा रही है कि पीएम मोदी हवाई दौरे के बाद बिहार के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान करेंगे।    दूसरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से उपजे हालात को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत-बचाव कार्य में और तेजी लाने का आदेश दिया। आपको बता दें कि प्रदेश में बाढ़ से हालात इतने बदतर हो चले हैं कि सिर्फ पिछले 24 घंटे में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई है। राज्य में बाढ़ की वजह से मरने वाला का आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है।   आपको बता दें कि बाढ की वजह से सीमांचल के अररिया में सबसे ज्यादा 71 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कटिहार में 26, किशनगंज में 11, सुपौल और मधेपुरा में 13-13 जबकि पूर्णियां में 9 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं सीतमढ़ी में 31, पश्चिमी चंपारण में 29, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा में 19, मधुबनी में 22 और शिवहर में 4 लोग बाढ़ की वजह से काल के गाल में समा चुके हैं।अधिकारियों का कहना है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी से घिरे 7.34 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में 1,346 राहत शिविर खोले गए हैं, जिसमें करीब 4.22 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। 1,879 सामुदायिक रसोई खोली गई है, जिसमें लोगों को लंगर की तरह खाना खिलाया जा रहा है।   आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, प्रभावित जिलों में लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगी हुई है। इन 18 जिलों में एनडीआरएफ की 28 टीम के 1,152 जवान अपनी 118 नौकाओं और एसडीआरएफ की 16 टीम के 446 जवान अपनी 92 नौकाओं तथा सेना के 630 जवान एवं 70 नौकाओं के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

सिरसा। साध्वी के साथ रेप मामले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले के बाद डेरा समर्थक हिंसा पर उतर आए थे। 100 से ज्यादा गाडियों को आग के हवाले कर दिया गया। 31 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज शनिवार को पुलिस और सेना ने डेरा आश्रमों पर बडी कार्रवाई की। ज्ञातव्य है कि हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा संपत्तियों को बेचकर की जाए। आज प्रशासन डेरा आश्रमों पर बडी कार्रवाई करते हुए राज्य में स्थित डेरा आश्रमों को खाली करवाकर उन्हें सील किया जा रहा है।    हरियाणा के 36 डेरा आश्रमों को सील करने की प्रक्रिया जारी है। आज जब पुलिस सिरसा स्थिति डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय को खाली कराने पहुंंची तो, वहां डेरा समर्थकों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इनमें एके 47 जैसै हथियार भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम के आश्रमों में घातक हथियार बरामद हो रहे हैं। ज्ञातव्य है कि गुरमीत राम रहीम अपने आश्रमों में अपनी समानांतर सेना रखता था। गुरमीत राम रहीम के आश्रमों से पिस्तौल और अन्य खतरनाक हथियार मिले हैं।    विस्फोटक भी मिला:  डीजीपी हरियाणा ने शनिवार को बताया कि डेरा समर्थकों के पास से कई तरह के खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। इनमें एके 47 के अलावा कारतूस, पेट्रोल बम भी शामिल हैं। करनाल में एक डेरे पर कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ। वहीं सेना ने करीब 7 साल पहले बाबा राम रहीम की गतिविधियों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी। यह एडवाइजरी सेना ने बाबा के आश्रम में हथियारों की ट्रेनिंग से जुडी थी।    उस समय हरियाणा सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। इस एडवाजरी में डेरा पर हथियारों की ट्रेनिंग का आरोप लगा था। वहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उस समय हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर अवैध हथियारों की मौजूदगी और ट्रेनिंग के मामले की पूरी जानकारी मांगी थी। तब हरियाणा सरकार ने इस मामले में डेरा को क्लीन चिट देकर अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी थी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भडक़ी हिंसा में 31 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्उच्चस्तरीय बैठक हुई। राजनाथ के आवास पर हुई यह बैठक ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल हुए।   बैठक के बाद महर्षि ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक के दौरान तीन मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह सचिव ने कहा, गृह मंत्री ने अदालत के फैसले के बाद हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से भी बात की। डीजीपी ने उन्हें बताया कि फैसले के बाद पंचकूला और सिरसा में स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन अब सामान्य हो गई है। मौजूदा स्थिति में हम किसी पर दोष नहीं मढ सकते। बैठक में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।    उन्होंने कहा कि फैसले के बाद पंजाब और दिल्ली में हिंसा की बड़ी घटनाएं नहीं हुईं। यहां छोटी-मोटी घटनाएं हुईं, जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी सरकार सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने के मूड में नहीं है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। साथ ही सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की है। पचंकूला में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने के बाद भडक़ी हिंसा 31 लोगों की मौत हो चुकी है।डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्तियां नष्ट कर दी गईं। महर्षि ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में चल रही मुठभेड़ पर भी चर्चा की, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं।    उन्होंने कहा कि इस बैठक में पुलवामा में चल रही मुठभेड़ पर भी चर्चा हुई। अब भी दो से चार आतंकवादी बचे हुए हैं। एक घर में भी आग लगा दी गई है। महर्षि ने कहा कि दो एसपीओ वहां हैं। हमें नहीं पता है कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। उनकी जान को कुछ खतरा बना हुआ है।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

चंडीगढ। यौन शोषण मामले में घिरे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आज शुक्रवार को कोर्ट फैसला सुनाएगी। लेकिन फैसला आने से पहले पंचकूला में तनाव है। ज्ञातव्य है कि पंचकुला और सिरसा में राम रहीम के समर्थकों का जमावडा लगा है। तनाव को देखते हुए राज्य में सेना को तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन रात से ही डेरा समर्थकों को सिरसा और पंचकुला से हटाने का काम रही है लेकिन समर्थक टस से मस नहीं हो रहे हैं। इस बीच राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।    राम रहीम ने किया समर्थकों के लिए वीडियो जारी:  गुरमीत राम रहीम ने विडियो जारी कर कहा है कि मैंने लोगों को पंचकूला जाने के लिए मना किया था। साथ ही उनसे शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा है कि मैं स्वयं जाकर कोर्ट का फैसला सुनूंगा। उन्होंने कहा है कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं तनाव के माहौल को देखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला में चप्पे चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मौजूद है। पंचकूला छावनी जैसा बन गया है। पूरी रात पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मुस्तैद दिखी। वहीं हरियाणा पुलिस के अफसरों ने रात को लाऊड स्पीकर लेकर धारा 144 लागू होने का ऐलान करते हुए भारी तादाद में डेरा अनुयायियों को अपने-अपने घर जाने की बात कहते कहा कि उन्हें बसों की जरूरत है तो मुहैया करवा दी जाएंगी। हांलांकि उन पर सुबह तक कोई बडा एक्शन नहीं लिया गया।    वहीं पुलिस की चेतावनी के बाद भी बडी संख्या में डेरा प्रेमी वहां डटे हुए हैं। सीबीआई कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है और आर्मी को स्टैंडबाइ पर रखा गया है। देर रात पंचकूला की सडकों पर पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की तैयारियों का जायजा लेने निकले हरियाणा के पुलिस प्रमुख बीएस संधू ने कहा कि पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। सुबह और दोपहर के बाद और कंपनियां आ जाएंगी।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

चंडीगढ। यौन शोषण मामले में घिरे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आज शुक्रवार को कोर्ट फैसला सुनाएगी। लेकिन फैसला आने से पहले पंचकूला में तनाव है। ज्ञातव्य है कि पंचकुला और सिरसा में राम रहीम के समर्थकों का जमावडा लगा है। तनाव को देखते हुए राज्य में सेना को तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन रात से ही डेरा समर्थकों को सिरसा और पंचकुला से हटाने का काम रही है लेकिन समर्थक टस से मस नहीं हो रहे हैं। इस बीच राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।    राम रहीम ने किया समर्थकों के लिए वीडियो जारी:  गुरमीत राम रहीम ने विडियो जारी कर कहा है कि मैंने लोगों को पंचकूला जाने के लिए मना किया था। साथ ही उनसे शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा है कि मैं स्वयं जाकर कोर्ट का फैसला सुनूंगा। उन्होंने कहा है कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं तनाव के माहौल को देखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला में चप्पे चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मौजूद है। पंचकूला छावनी जैसा बन गया है। पूरी रात पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मुस्तैद दिखी। वहीं हरियाणा पुलिस के अफसरों ने रात को लाऊड स्पीकर लेकर धारा 144 लागू होने का ऐलान करते हुए भारी तादाद में डेरा अनुयायियों को अपने-अपने घर जाने की बात कहते कहा कि उन्हें बसों की जरूरत है तो मुहैया करवा दी जाएंगी। हांलांकि उन पर सुबह तक कोई बडा एक्शन नहीं लिया गया।    वहीं पुलिस की चेतावनी के बाद भी बडी संख्या में डेरा प्रेमी वहां डटे हुए हैं। सीबीआई कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है और आर्मी को स्टैंडबाइ पर रखा गया है। देर रात पंचकूला की सडकों पर पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की तैयारियों का जायजा लेने निकले हरियाणा के पुलिस प्रमुख बीएस संधू ने कहा कि पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। सुबह और दोपहर के बाद और कंपनियां आ जाएंगी।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

भोपाल। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में पोस्टर लगाए गए है जिनमें लिखा गया है कि गुमशुदा सांसद की तलाश है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पोस्टर में विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज लिखा है। विदिशा शहर के नीमताल इलाके के व्यस्त रोड और विदिशा कलक्टर ऑफिस के आसपास सहित कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं।   इन पोस्टरों में विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जिक्र किया गया है। पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है, सूचनाकर्ता संपर्क करें आनंद प्रताप सिंह। इसमें आनंद प्रताप सिंह की फोटो भी लगी है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों क्रमश: रायबरेली और अमेठी में ऐसे पोस्टर लगे थे। बताया जा रहा है कि सुषमा तकरीबन एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में नहीं आई है। बीजेपी के विदिशा जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस के स्थानीय नेता आनंद प्रताप सिंह ने यह पोस्टर लगाया है। यह उसने उस समय लगाये हैं, जब सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रही है। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पिछले सप्ताह ‘इंडिया-आसियान यूथ समिट’ के समापन समारोह में भाग लेने भोपाल आईं थीं और इस दौरान वह भोपाल में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लोगों से भी मिली थीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करें।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा प्रमुख राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। पंजाब और हरियाणा में हिंसक झड़पें शुरू हो गई है। हिंसक झड़पों में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। उपद्रवियों ने 100 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। हरियाणा के पंचकूला सहित कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बठिंडा और फिरोजपुर में भी कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट कर दिया है।   जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया। कोर्ट परिसर के बाहर डेरा अनुयायियों ने दो न्यूज चैनलों के ओबी वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पंजाब के दो रेलवे स्टेशनों में आगजनी की भी खबरें आ रही हैं। इसके अलावा, शिमला हाइवे पर भी कारों को रोककर तोडफ़ोड़ की गई है। डेरा समर्थकों ने पुलिसवालों पर पथराव किया। डेरा समर्थकों को काबू करने और उन्हें खदेडऩे के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कुछ जगह से हवाई फायरिंग की भी खबरें हैं।   इसके पहले सिरसा से पंचकूला तक के 250 किलोमीटर के सफर के दौरान उनके समर्थकों और अनुयायियों ने पुलिस और प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद उनके काफिले को कई जगह रोकने की कोशिश की। कहीं समर्थक सडक़ पर लेट गए तो कहीं सडक़ किनारे डंडे लेकर खड़े मौजूद नजर आए। ऐसे में पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू होने की बात बेमानी नजर आई। कोर्ट के बाहर भी उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।    हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को हेलिकॉप्टर से पंचकूला ले जाया जाएगा, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान बदला और राम रहीम सडक़ के रास्ते रवाना हुए। यह खबर फैलते ही सिरसा से पंचकूला जाने वाले रास्ते पर उनके समर्थक भारी संख्या में जमा होना शुरू हो गए। माना जा रहा है कि सैंकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ पंचकूला जाने का फैसला दरअसल एक तरीके से राम रहीम का शक्ति प्रदर्शन था।   वक्त पर नहीं पहुंचे थे राम रहीम फैसला तयशुदा वक्त दोपहर 2.30 बजे नहीं सुनाया जा सका क्योंकि बाबा राम रहीम देरी से कोर्ट पहुंचे। दरअसल, बाबा के काफिले से सिर्फ दो गाडिय़ों को कोर्ट तक आने की अनुमति थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा की गाड़ी को तो आने की मंजूरी मिल गई, लेकिन उनके साथ दूसरी गाड़ी के सिक्यॉरिटी क्लियरेंस पर पेच फंस गया। दूसरी गाड़ी में बैठे समर्थक सुरक्षा जांच कराने को तैयार नहीं थे। बाद में डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाया और राम रहीम अदालत पहुंचे। बता दें कि कोर्ट परिसर से एक किमी के दायरे के बाहर बाबा के हजारों समर्थक जुटे हुए थे। उधर, फैसला सुनाए जाने से पहले पंचकूला और आसपास के इलाकों में बिजली काट दी गई। सूत्रों के मुताबिक, सजा की खबर आने के बाद हिंसा फैलने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। पंचकूला में करीब दो घंटे से हिंसा हो रही है। शहर में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि हरियाणा पंजाब की आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। हालात बिगड़ते देख हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।    लाइव अपडेट-   - डेरा की संपत्ति से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व सरकारी कार्यालय को हुए नुकसान की होगी भरपाई - डेरा की सारी संपत्ति जब्त करने के आदेश - डेरे को करनी पड़ेगी इस उपद्रव की भरपाई: हाईकोर्ट - हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - कैथल में बिजली घर में आग लगाई - पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने शांति बहाली की अपील की - 100 से ज्यादा घायलों के अस्पताल पहुंचने की सूचना - हरियाणा-पंजाब से होकर उत्तरप्रदेश और दिल्ली पहुंचा उपद्रव - 4 राज्यों में फैली हिंसा की आग - दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई - दिल्ली के आनंद विहार इलाके में खाली खड़ी ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लगाई - हालात पर हमारी कड़ी नजर: खट्टर  - पंजाब के मलोट रेलवे स्टेशन को आग के हवाले किया - डीटीसी की दो बसों को किया आग के हवाले - दिल्ली में 7 जगहों पर हिंसा की खबरें - आनंद विहार, मंगोलपुरी, ख्याला इलाके में हिंसा - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की शांति की अपील - हरियाणा-पंजाब से दिल्ली पहुंची उपद्रव की आग - पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची - यूपी के लोनी में बस को आग लगाई - गृहमंत्री ने गृह सचिव व आईबी चीफ से बात की - मोगा में रेलवे स्टेशन पर आगजनी की कोशिश - उपद्रवियों का पुलिस से हुआ सामना, आसू गैंस के गोले छोड़े, कई पुलिसकर्मी घायल - कई इलाकों में डेरा समर्थकों की पत्थरबाजी, कई घायल - एंबुलेंस घायलों से भरी, 70 से ज्यादा घायलों की जानकारी - पंचकूला के रिहायशी इलाकों की बिजली काटी - कई गाड़ियों को किया आग के हवाले - धुएं के गुबार में छिप गया पंचकूला - मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई - पंचकूला में बाइक सहित बसों को आग लगाई - सीआरपीएफ की 10 टुकड़ियों की तैनाती, आर्मी की 6 टुकड़ियां बुलाई - पंजाब: पटियाला के एक स्कूल में आगजनी की कोशिश - मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई - हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई - पंचकूला के रिहायशी इलाकों में घुसे डेरा समर्थक - सेना की आसू गैस छोड़कर भीड़ तितर-भीतर करने की कोशिश - राजनाथ सिंह ने हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की - संगरूर के पावर स्टेशन को फूंका - संगरूर में तहसील आॅफिस में आग लगाई  - हरियाणा के पंचकूल में हालात तनावपूर्ण - हरियाणा के सिरसा में बाबा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन - बरनाला में टेलीफोन एक्सेंज को फूंका -पंचकूला में 100 से ज्यादा गाडियां फूंकी - बंठिडा और फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया - राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली में भी हाई अर्लट जारी - संगरूर : तहसील दफ्तर में भी लगाई आग - संगरूर: डेरा समर्थकों ने पावर हाऊस को फूंका - राम रहीम के फैसले के बाद भडकी हिंसा - पंचकूला में हिंसा में 3 लोगों की मौत - कई इलाकों में डेरा समर्थकों का पत्थराव - राम रहीम के फैसले के बाद पंचकूला में तनाव - पंजाब में भी डेरा समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन - पंजाब के फिरोजपूर में कर्फ्यू लगाया गया - राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाया जा सकता है : सूत्र - मुक्तसर के मलोट रेलवे स्टेशन को फूंका - पंचकूला में मीडिया और बाबा के समर्थकों में झड़प - पंचकूला कोर्ट के बाहर समर्थकों का भारी हंगामा - उपद्रवियों ने मनसा में दो गाडियां फूंकी - पंजाब मे 2 रेलवे स्टेशन में आग लगाई -बाबा को पंचकूला से अंबाला जेल ले जाया जा रहा है।  -कार्यवाही के दौरान केवल 7 लोग कोर्ट के भीतर मौजूद रहे।  -हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  -15 साल बाद मामले में फैसला आया।  -मामले में हरियाणा के 12 जिलों में तनाव है। मोबाइल इंटरनेट, ट्रेन और बस सर्विस ठप आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का ऐलान किया जा चुका है। इतना ही नहीं अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं और दोनों राज्यों में बस सर्विस को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। हरियाण और पंजाब में भडक़ी हिंसा के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, हिंस की आग अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक जा पहुंची है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में प्रदर्शनकारियों ने बस को आग लगाई गई। दिल्ली में भी तीन जगह से हिंसक प्रदर्शन की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में भडक़ी हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है।    वहीं, 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पंचकूला में करीब दो घंटे से हिंसा हो रही है। शहर में 100 ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने आपात बैठक बुलाई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को स्थिति की जानकारी दी है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।    अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए हैं। इस बीच राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में हिंसा फैलने के बाद सेना की 6 टुकडिय़ां तैनात की गई है। सिरसा में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी सिरसा पहुंच गए हैं। खबरों के मुताबिक, कोर्ट परिसर के बाद डेरा अनुयायियों ने 3 न्यूज चैनलों की ओबी वैन तोड़ दी है। कुछ ओबी वैन में आग लगा दी गई है।   फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाडिय़ों में आगजनी की गई है। पंजाब के दो रेलवे स्टेशनों में आग लगाने की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा, शिमला हाइवे पर भी कारों को रोककर तोडफ़ोड़ की गई है। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सरकारी भवनों में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू की खबरें आ रही हैं। प्रदर्शकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। उग्र प्रदर्शनकारियों के पथराव के कारण पुलिस को करीब एक किलोमीटर तक पीछे भागना पड़ा। पंचकूला कोर्ट के बाहर चारों तरफ हिंसा हो रही है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

पंचकूला। हरियाणा के पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद धर्मगुरु और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो महिला शिष्यों के साथ साल 2002 में दुष्कर्म और यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में हिंसा फूट पड़ी है। एजेंसी की खबरों के मुताबिक पंचकूला हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पंचकूला में हुई हिंसा में शहर में 100 ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। इस विवादास्पद धर्मगुरु के भक्तों द्वारा पंजाब के मालौट और मंसा शहरों में दो रेलवे स्टेशनों को जलाने की कोशिश की गई है। छह नकाबपोश शरारती तत्वों ने मंसा ने आयकर विभाग के वाहन को नुकसान पहुंचाया और उसमें आग लगा दी।    बड़े पैमाने पर हिसा को देखते हुए पंजाब के मंशा, भटिंडा और फिरोजपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए हैं। इस बीच राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में हिंसा फैलने के बाद सेना की 6 टुकडिय़ां तैनात की गई है। सिरसा में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी सिरसा पहुंच गए हैं।पंचकूला में डेरा समर्थकों ने कई गाडिय़ों को आग के हवाले किया। आनंद विहार स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे में प्रदर्शनकारियों ने आग लगाई। पंचकूला में मीडिया की गाडिय़ों को आग के हवाले किया। पंजाब के मानसा में डेरा समर्थकों ने आयकर के ऑफिस परिसर में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। गाजियाबाद के लोनी में डीटीसी बस को आग के हवाले किया। दिल्ली में बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास बस को आग के हवाले किया गया। पंचकूला में हुई हिंसा का सबसे बुरा असर आम लोगों पर देखने को मिला। दुकानों और गाडिय़ों को आग के हवाले किया गया। गुस्साई भीड़ ने मीडिया की गाडिय़ों को निशाना बनाया। पंजाब-हरियाणा में भडक़ी हिंसा, सेना ने संभाला मोर्चा। पंचकूला हाई कोर्ट के बाहर सेना की गाडिय़ां।     साभार-khaskhabar.com                       

Read More

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए हैं। पंचकूला हिंसा में मरने वालों की संख्या बढक़र 30 हो गई है और 250 लोग घायल हुए हैं। पंचकूला में हुई हिंसा में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। रेलवे ने करीब 250 ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। कल रोहतक जाने वाले सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कोर्ट के फैसले के बाद डेरा समर्थकों ने 5 राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हिंसा और आगजनी शुरू कर दी। पांचों की राज्यों से हिंसक झड़पों की खबरें आ रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने डेरा समर्थकों को काबू में करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 30 की मौत हो गई। डेरा समर्थकों ने व्यापक तोडफ़ोड़ की और कई वाहनों व भवनों में आग लगा दी। डेरा समर्थकों ने पत्रकारों और सुरक्षा बलों पर हमले किए। कुछ पत्रकार जान बचाने के लिए नजदीकी घरों में शरण लेने को मजबूर हुए। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए डेरा समर्थक डेरा प्रमुख के दुष्कर्म मामले में फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में शहर में जुटे थे। फैसला राम रहीम के खिलाफ आते ही वे हिंसा पर उतारू हो गए। सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दो महिला शिष्याओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराया है। राम रहीम पर वर्ष 2002 में दो साध्वियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले की अदालत में सुनवाई 2008 में शुरू हुई थी।   हरियाणा और पंजाब में जबर्दस्त बवाल   पंचकुला में समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में सुरक्षा कर्मियों सहित 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पंचकूला में समर्थकों ने 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया है। पंचकुला में गुस्साई भीड़ ने मीडिया की गाडिय़ों को निशाना बनाया, जिसमें कई मीडियाकर्मी घायल हुए। डेरा आश्रम के पास जमकर पत्थरबाजी हुई। पंचकुला में कोर्ट के बाहर भी जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों पर आग लगाई। शिमला हाइवे पर भी वाहनों में तोडफ़ोड़ की। सरकारी गाडिय़ों को निशाना बनाया गया। पुलिस द्वारा भीड़ पर लाठी चार्ज करने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग की। पंजाब के 3 शहर बठिंडा, मनसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा। पंजाब के मानसा में डेरा समर्थकों ने आयकर के ऑफिस परिसर में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। हरियाणा एडीजेपी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।    राजस्थान में सब स्टेशन और लेबर कोर्ट फूंका   पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में स्थिति तनावपूर्ण है। कई स्थानों पर आगजनी और फायरिंग की अफवाहें भी फैल गई। श्रीगंगानर में उनके अनुयायियों ने बिजली सब स्टेशनों को निशाना बनाया। फैसले के बाद दो बिजली सब स्टेशनों में आग लगा दी गई। डेरा समर्थकों ने एक लेबर कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक रोजगार कार्यालय में आग लगाने की भी सूचना है।   यूपी के कई शहरों में धारा 144   उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में डीटीसी बस को आग लगाई गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बागपत में धारा 144 लगाई गई। यूपी के नोएडा, शामिल और गाजियाबाद में भी धारा 144 लगा दी गई है। गाजियाबाद डीएम ने दिया निर्देश जिले के सभी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे।   दिल्ली में भी हिंसक झड़पें, बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई   दिल्ली के आनंद विहार में ट्रेन में आग लगाई गई। डेरा समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राम रहीम समर्थकों ने रीवी एक्सप्रेस के दो खाली डिब्बों में आग के हवाले कर दिया। बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास बस को आग के हवाले किया गया। बाबा राम रहीम पर अदालत के फैसले के बाद भडक़ी हिंसा को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा कि दिल्ली में हिंसा की कोई बड़ी खबर नहीं, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अलग- अलग इलाकों में गश्त लगाई जा रही है। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। यूपी, हरियाणा की सीमा से लगे स्टेशनों में चौकसी बढ़ा दी गई है।   साभार-khaskhabar.com           

Read More

चंडीगढ़। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेशी और फैसला आने के मद्देनज़र पंचकूला में बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी जुटने शुरू हो गए। डेरा प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और किसी अनहोनी की आशंका के कारण सरकार ने पंचकूला जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 24 से 25 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने बताया कि सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला आने के मद्देनज़र बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी अभी से पंचकूला पहुंचने शुरू हो गए हैं।    धारा 144 के बाद भी पहुंचे लाखों लोग जानकारी के अनुसार पंचकूला में अब तक करीब 1.5 लाख से ज्यादा डेरा समर्थक पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि यहां धारा 144 लगी होने के बाद भी इतनी भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। पंचकूला के सेक्टर 23 के डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर में ये लोग हरियाणा, पंजाब व आसपास के कई राज्यों से पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचे लोग किसी भी हालत में यहां से हटने को तैयार नहीं हैं। डेरा समर्थकों के अड़ियल रवैये को देखते हुए पुलिस भी असहाय बनी दिख रही है। ऐसे हालात में पंचकूला में अब श्रीनगर जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More