BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जीएसटी ने भरी केंद्र की तिजोरी, जुलाई में 92,283 करोड़ रु. राजस्व वसूली

जीएसटी ने भरी केंद्र की तिजोरी, जुलाई में  92,283 करोड़ रु. राजस्व वसूलीनई दिल्ली। सरकार ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत कर संग्रहण का लक्ष्य बड़ी आसानी से पूरा कर लिया है। यह घोषणा करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को यहां जीएसटी कार्यान्वयन के पहले महीने के नए अप्रत्यक्ष कर संग्रहण के आंकड़े जारी किए। जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज (मंगलवार) सुबह 10 बजे तक 38.38 लाख करदाताओं ने अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल किया है और इसलिए 64.42 प्रतिशत पात्र वर्गों ने अब तक जीएसटी का अनुपालन किया है।

 

उन्होंने कहा, सुबह 10 बजे तक जीएसटी से प्राप्त कुल कर संग्रहण की राशि 92,283 करोड़ रुपये है। जीएसटी के तहत पंजीकृत में से 59.57 लाख को रिटर्न दाखिल करने हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि जुलाई के लिए कर संग्रह लक्ष्य के मुताबिक केंद्र सरकार के लिए 48,000 करोड़ रुपये और राज्यों के लिए 43,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा है। उन्होंने कहा, इसलिए, संयुक्त लक्ष्य 91,000 करोड़ रुपये है और हम जीएसटी संग्रहण से इसे पूरा कर लेंगे। जेटली ने कहा कि देरी होने पर 100 रुपये रोजाना शुल्क वसूला जा रहा है, इससे अधिक कर संग्रहण की उम्मीद है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More