BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मन की बात में बोले पीएम मोदी, धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

मन की बात में बोले पीएम मोदी, धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहींनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 35वां एपिसोड था। 

कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने हरियाणा में हुई हिंसा पर चिंता जताई। आगे पीएम ने कहा कि मैंने लाल किले से भी कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। हर किसी को कानून के सामने झुकना होगा, कानून जवाबदेही तय करेगा और दोषियों को सजा दे के रहेगा

मोदी ने कहा, "भारत भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती है और यहां हिंसा स्वीकार्य नहीं है।"

मोदी ने शुक्रवार को हुई हिंसा का कोई उल्लेख नहीं किया। दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद 36 लोगों की मौत हो गई थी। 

 

 

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में कहा, "जब हम हिंसा के बारे में सुनते हैं तो चिंतित होना, प्राकृतिक है। जो लोग कानून हाथ में लेकर हिंसा करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे व कोई भी हो।"

मोदी ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी को भी आस्था के नाम पर कानून एवं व्यवस्था को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जहां से भी हिंसा की खबर आती है तो तनाव होना लाजिमी है।"

मोदी ने रविवार को कहा कि बीते तीन सालों में 30 करोड़ परिवार प्रधानमंत्री जन धन योजना से जुड़े हैं और उनके खातों में 65,000 करोड़ रुपये जमा हुए। 

पीएम ने इस दौरान स्वच्छता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2 लाख 30 हजार से भी ज्यादा गांव, खुले में शौच से अपने आपको मुक्त घोषित कर चुके हैं। शौचालयों की कवरेज 39% से करीब-करीब 67% पहंची है।

मोदी ने कहा कि मैं आह्वान करता हूं कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से 15-20 दिन पहले से ही 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम चलाएं।उन्होंने कहा कि ऐसा स्वच्छता खड़ी कर दें कि 2 अक्टूबर सचमुच में गांधी के सपनों वाली 2 अक्टूबर हो जाए।

उधर त्योहारों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि शायद ही 365 दिन में कोई दिन बचता होगा जो कि हमारे यहां त्योहार से न जुड़ा हुआ हो। इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, सभी देशवासियों को गणेशोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।अभी केरल में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की भी बधाई दी।पीएम इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को जागरुक करना का काम तो करते ही हैं, साथ ही इससे आकाशवाणी को भारी राजस्व भी मिलता है। हाल ही में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में इससे जुड़ी जानकारी रखी। उन्होंने सदन को बताया कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से आकाशवाणी को 10 करोड़ की कमाई हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में मन की बात कार्यक्रम से ये राजस्व जमा हुआ है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More