देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मॉस्को। जानलेवा गेम ब्लू व्हेल ने अब तक भारत सहित दुनियाभर में कई बच्चों की जान ले ली है। अब इस जानलेवा खेल की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जानलेवा खेल ब्लू व्हेल की मास्टरमांइड 17 साल की एक किशोर लडकी है। यह लडकी रूस की रहने वाली है और इस पर दर्जनों बच्चों को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लडकी उसके जाल में फंसे बच्चों को आदेश ना मानने पर उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देती थी। अभी इस लडकी की पहचान उजागर नहीं की गई है। आरोपी लडकी उसके जाल में फंसे बच्चों को रेजर ब्लेड से खुद को काटने, हॉरर फिल्में देखने और आधी रात सोते में से उठने जैसे टास्क देती थी।
साथ ही वह बच्चों को ऐसे टास्क देती थी, जिससे उनको नुकसान पहुंचे। रूसी जांचकर्ताओं का कहना है कि गिरफ्तार की गई लडकी सुसाइड गेम ब्लू व्हेल ग्रुप की एडमिन थी। वह पहले बच्चों को अपने गेम के जाल में फंसाती और बाद में उन्हें आदेश ना मानने पर उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देती। वह पीडित बच्चों को सुसाइड करने के लिए उकसाती। रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार वह पीडितों को 50 टास्क देती थी। यह टास्क देने के पीछे उसका मकसद बच्चों को मानसिक पीडा देना होता था। आखिरी स्टेज पर वह बच्चों को आत्महत्या करने के लिए कहती थी। ज्ञातव्य है कि इससे पहले मॉस्को में एक शख्स को किशोरियों को अपनी जान लेने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार