BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा भगाओ रैली में पहुंचे शरद यादव, लालू ने गले लगाकर किया स्वागत

भाजपा भगाओ रैली में पहुंचे शरद यादव, लालू ने गले लगाकर किया स्वागतपटना। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद आरजेडी आज बीजेपी के खिलाफ पटना में भाजपा भगाओ-देश बचाओ नाम से एक रैली कर रहा है। जिसमें करीब डेढ़ लाख के पहुंचने की बात कही जा रही है। इसे सफल बनाने में राजद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना शहर रैली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। राजनीतिक रैलियों से अपनी ताकत का एहसास कराने वाले लालू प्रसाद की इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेता भी नजर आएंगे। वैसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी नेता मुलायम नजर नहीं आएंगे। लेकिन उनके प्रतिनिधि मंच पर दिख रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव, गुलाम नबी आजाद,शरद यादव,ममता बनर्जी,सीपी जोशी मंच पर मौजूद है। 

उधर बसपा चीफ मायावती ने लालू की रैली से ऐन वक्त पर अपने को अलग कर सबको चौंका दिया है। बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने ही दावा किया कि बिहार में महागठबंधन से नीतीश कुमार के अलग होने व सपा-लालू की नजदीकियों की वजह से मायावती अब इस गठबंधन पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं और फिलहाल किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नही है। 

बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर न करने की शर्त पर बताया, लालू प्रसाद यादव ने जिस महागठबंधन का सपना देखा था, वह फिलहाल पूरा नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि समाजवादी पार्टी और लालू की नजदीकियों की वजह से मायावती यह तय नहीं कर पा रही हैं कि इस गठबंधन में शामिल हुआ जाए या नहीं। 

 

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान तक जाने वाली तमाम सडक़ों और शहर के सभी चौक-चौराहों को बड़े-बड़े होर्डिग्स और बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। इससे पहले यहां इतनी भारी तादाद में किसी पार्टी-रैली के प्रचार वाले होर्डिग और बैनर-पोस्टर नहीं लगे थे। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों को पटना लाने और वापस ले जाने के लिए पार्टी ने अपने खर्च पर तीन रेलगाडिय़ों की सेवाएं उपलब्ध कराई है। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राजद अब विपक्ष में है, इस कारण उनके समर्थकों के तेवर भी सरकार के खिलाफ बेहद गर्म है, ऐसे में राजद इस रैली के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगा। अपनी रैलियों को खास अंदाज में पेश करने के लिए प्रसिद्ध लालू इस रैली में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते। यही कारण है कि अभी से ही पूरा पटना रैली के रंग में रंगा नजर आने लगा है।

राजद विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर समर्थकों के रहने और खाने-पीने सहित उनके मनोरंजन की भी खास व्यवस्था की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर रैली को लेकर उत्सवी माहौल है। पूरे राज्य से कार्यकर्ता लालू के आवास पर पहुंचने लगे हैं। लालू आवास के बाहर आने वाले लोग ढोल-नगाड़े के बीच नाच रहे हैं। रैली स्थल गांधी मैदान में भी रैली को लेकर लगभग सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने दावा किया कि यह रैली गांधी मैदान में आयोजित सभी रैलियों के भीड़ का न केवल रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि भविष्य में भी ऐसी रैली का आयोजन यहां नहीं हो सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि इस रैली में बिहार और झारखंड के अलावे अन्य राज्यों के भी राजद समर्थक पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रैली की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान पहुंचे पूर्वे ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की अपील पर बड़ी संख्या में युवा भी इस रैली में भाग लेने आने वाले हैं। इधर, पटना पुलिस भी इस रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने में जुटी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने कहा, एक योजना के तहत शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। शहर में चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से पटना के भीड़ भाड़ वाले इलाके सहित पूरे गांधी मैदान की मॉनिटरिंग की जाएगी। रैली में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More