BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। दिल्ली में रसोई गैस (एलपीजी) के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 55.50 रुपये बढ़ गया है और सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर जीएसटी में संशोधन के चलते कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।    कंपनी ने एक बयान में शनिवार को कहा कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 493.55 रुपये से बढ़ाकर 496.26 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। कंपनी के अनुसार, दिल्ली में साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा समाप्त होने के बाद ग्राहकों को जुलाई से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपये प्रति सिलेंडर अधिक मूल्य चुकाना होगा।    जबकि कोटे के तहत आने वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपये से 2.71 रुपये घटाने के बाद 52.79 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में 57 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा होने के कारण की गई है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में जल्द चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। गुजरात में 77 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राहुल गांधी का यह अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ ही शुरू हो जाएगा। राहुल गांधी ने पिछले साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में काफी यात्राएं की थीं और चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के साथ 77 सीटें हासिल होने का श्रेय उनकी इन्हीं यात्राओं को दिया गया था।    कांग्रेस को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 2012 में सिर्फ 54 सीटें मिली थीं जो 2017 में बढक़र 77 सीटें हो गईं। गुजरात विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व पर निशाना साधने में आक्रमक रवैया अपनाया था। राहुल गांधी सौराष्ट्र के जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों का दौरा करेंगे। इन इलाकों में कांग्रेस ने दो दशक बाद बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले विधानसभा चुनाव में ज्यादातर सीटें कांग्रेस को इन्हीं इलाकों में मिलीं।    पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ लंबी बैठकें कर उनसे विचार-विमर्श करेंगे। राहुल गांधी दिसंबर तक राज्य के तीन से चार दौरे कर सकते हैं। वह यहां लोगों से दोबार संपर्क स्थापित करेंगे।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का जश्न चल शनिवार रात शुरू हुआ। सगाई में अंबानी परिवार के करीबी और कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ सगाई में पहुंचे हैं।  निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने भी की शिरकत नीता अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने घर के बाहर आकर मीडिया से भी बातचीत की। सगाई में फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ इस इंगेजमेंट सेरिमनी में पहुंचे।  रतन टाटा और रविशंकर प्रसाद भी पहुंचे  मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने बड़े भाई के साथ नजर आए। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट, टाटा ग्रुप के चेरयमेन और फाउंडर उद्योगपति रतन टाटा, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनु मलिक भी पार्टी में शामिल हुए।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

पौड़ी। उत्तराखंड में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिर गई। UK12C-0159 नंबर की यह बस रविवार सुबह करीब छह बजे धौन गांव से रामनगर की ओर चली थी। ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 48 लोगो की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके रवाना हो गई है। एसडीआरफ की टीम तीन हैलीकॉप्टर के साथ रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि यह बस 28 सीटर थी और काफी ओवरलोडेड होने की वजह से सडक़ से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिरी है।   PM मोदी और CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक- पौड़ी गढ़वाल की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास बस दुर्घटना का समाचार पा कर बहुत गहरा दुख हुआ है। मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं।    मुआवजे का ऐलान:-  मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपए की त्वरित आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।      50 से ज्यादा लोग बस में थे सवार:- कुछ यात्रियों को रामनगर से दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रशासन ने अभी मौतों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) और पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।    खाई में गिरने के बाद दो टुकड़े हुई बस:-  चश्मदीदों के मुताबिक इस दौरान अनियंत्रित होने के बाद बस खाई में गिर गई। सड़क से तकरीबन 100 मीटर नीचे एक बरसाती नाले में गिरने के बाद बस के दो टुकड़े हो गए। बाद में फंसे हुए शवों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।       साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बनने से पहले गंगा की सफाई को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी के बड़े बोल सुनने को मिले थे। गुजरात से उत्तर प्रदेश के वाराणसी आए मोदी ने सांसद प्रत्याशी के रूप में गंगा को नमन करते हुए कहा था, ‘‘न मैं यहां खुद आया हूं, न किसी ने मुझे लाया है, मुझे तो गंगा मां ने बुलाया है।’’ गंगा के प्रति उनकी भक्ति देखकर देश खुश हुआ था।    मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ‘नमामि गंगे’ नाम से एक परियोजना देश के गले बांध दी गई। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती को सौंपी गई। तब देश को लगा था कि साध्वी की प्रखर वाणी की तरह गंगा भी अविरल बहेगी, निर्मल बनेगी पर ऐसा हो न सका। बाद में पता चला, साध्वी ‘नमामि गंगे’ से हाथ धो बैठी हैं और इस परियोजना का अतिरिक्त भार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ढो रहे हैं।   अब, जब मौजूदा सरकार के पांच साल पूरे होने में बमुश्किल एक साल बचा है तो पीछे मुडक़र देखने की जरूरत है कि सरकार ने गंगा की सफाई को लेकर चार साल में आखिर किया क्या है? यह जानने के लिए जब एक आरटीआई अर्जी दायर की गई, तो जवाब में सरकार साफतौर पर कह रही है कि उसे पता ही नहीं, गंगा अब तक कितनी साफ हुई है।   गंगा की सफाई को लेकर अभियान चला रहीं कार्यकर्ता जयंती, सरकार से पूछ रही हैं कि गंगा की सफाई का बिगुल बजाए एक अरसा हो गया है, लेकिन सरकार ने सफाई के नाम पर कुछ घाट चमका दिए हैं, लेकिन सरकार के पास क्या गंगा के घटते जलस्तर पर कोई जवाब है? गंगा में जमी गाद को हटाने के लिए सरकार कर क्या रही है? इसे हटाए बिना जलमार्ग का विकास असंभव है, क्योंकि गंगा जब तक अविरल नहीं होगी, निर्मल भी नहीं होगी।   हाल ही में एक आरटीआई अर्जी के जवाब से खुलासा हुआ कि सरकार गंगा की सफाई पर अब तक 3,800 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। तब सवाल उठता हे कि जमीनी स्तर पर सफाई कहां-कहां हुई? इतनी बड़ी रकम कहां-कहां और किन मदों में खर्च हुई?    आरटीआई याचिकाकर्ता एवं पर्यावरणविद् विक्रम तोगड़ कहते हैं, ‘‘आरटीआई के तहत यह ब्योरा मांगा गया था कि अब तक गंगा की कितनी सफाई हुई है, लेकिन सरकार इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा पाई।’’   वह कहते हैं, ‘‘सरकार क्या इतनी बात नहीं जानती कि गंगा में गंदे नालों के पानी को जाने से रोके बिना गंगा की सफाई नहीं हो सकती। नमामि गंगा के तहत सरकार ने गौमुख से गंगा सागर तक का जो हिस्सा कवर किया है, वहां के हालात जाकर देखिए, काई, गाद और कूड़े का ढेर देखने को मिलेगा। इसी तरह आप गढग़ंगा यानी गढ़मुक्तेश्वर का हाल देख लीजिए। सफाई हुई कहां है और हो कहां रही है?’’   पर्यावरणविद् कहते हैं कि गंगा को लेकर ‘पॉलिटिकल विल’ में इजाफा तो हुआ है, लेकिन इस काम को विकेंद्रीकृत किए जाने की जरूरत है। ‘एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रोच’ अपनाए जाने की जरूरत है।    वह कहते हैं, ‘‘गंगा में पानी की भी कमी है। इसकी सहायक नदियों का अतिक्रमण हुआ है। सफाई के नाम पर खर्च अधिक हुआ है लेकिन फायदा कहीं दिख नहीं रहा है। कचरे के निपटान की व्यवस्था करनी भी जरूरी है। इसके लिए ट्रेनिंग नेटवर्क तैयार करना होगा।’’   पर्यावरणविद जयंती कहती हैं, ‘‘समस्या यह है कि अभी जो काम हो रहा है, उसका असर अगले तीन से चार साल में देखने को मिलेगा लेकिन तब तक और गंदगी एवं कूड़ा इकट्ठा हो जाएगा। सरकार को नेचुरल ट्रीटमेंट प्रोसेस को शुरू करने की जरूरत है लेकिन लगता है कि सरकार गंभीर ही नहीं है।’’   वह कहती हैं, ‘‘सरकार ने 2020 तक 80 फीसदी गंगा साफ करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी तक कितनी साफ हुई है, इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। 2019 में कितनी गंगा साफ करेंगे इसका हिसाब भी किसी और को नहीं, सरकार को ही देना है।’’   साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। डीएमआरसी कर्मचारियों की हड़ताल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले के बाद डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल के पदाधिकारियों ने भी कोर्ट की अवमानना न करने की बात कहकर हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।   डीएमआरसी के करीब 9000 कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। इससे पहले मेट्रो कर्मचारियों की डीएमआरसी मैनेजमेंट के साथ कई बैठकें बेनतीजा रहीं। इसके बाद डीएमआरसी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। मेट्रो के नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ ने यमुना बैंक और शाहदरा समेत कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शन भी किया। इस बीच डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि सीएम से निर्देश मिले हैं कि मेट्रो कर्मचारियो की जायज मांगे मानी जानी चाहिए।     बता दें कि कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग स्टेशनों पर बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनकी धमकियों के बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिया था कि वे नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मुद्दे को सुलझाएं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। क्या पाकिस्तानी आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में है। इस पर सितंबर, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले अभियान के इन चार्ज रहे आर्मी के तत्कालीन नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी.एस. हुड्डा का मानना है कि भारत अगर पाकिस्तान को फिर से कड़ा संदेश देना चाहता है तो फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है।  भारतीय सेना फिर तैयार उन्होंने कहा कि 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला केन्द्र सरकार का था ऐसे में यदि सरकार फिर से ऐसा फैसला लेती है तो भारतीय सेना इसके लिए तैयार है। जनरल हुडा ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला पॉलिटिकल लीडरशिप की तरफ से आया था, सेना का मानना था कि हमें कुछ करने की जरूरत है। अगर हम भविष्य में पाकिस्तान को एक और संदेश देना चाहते हैं, हम यह दोबारा कर सकते हैं। 8 मिनट का वीडियो  उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर, 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा 8 मिनट का विडियो बुधवार को न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया गया। इस विडियो में देखा जा सकता है कि सेना के स्पेशल फोर्सेज ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के तरफ मौजूद आतंकी कैम्पों को नष्ट कर दिया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। मंदसौर में आठ साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश गुस्से में हैं। घटना के बच्ची आईसीयू में भर्ती है, पूरे देश में उसके लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। मंदसौर से लेकर देश भर में लोग प्रदर्शन आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।      कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे बुरी तरह घायल करने के मामले के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों को बचाने के लिए देश को एकजुट होना चाहिए। राहुल ने ट्वीट किया, ‘मंदसौर में आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बच्ची अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।’ उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची के साथ जिस तरह की क्रूरता हुई है, उसने मुझे परेशान कर दिया है। अपने बच्चों को बचाने और अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए हमें एक देश के रूप एकजुट होना होगा।’’     आरोपियों के लिए फांसी की मांग... मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले घटना को दरिंदगी करार दे चुके हैं और आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आज देश के प्रधानव न्यायाधीश दीपक मिश्रा और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने अपनी मांग दोहराई।     मध्यप्रदेश के जबलपुर में धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदसौर बलात्कार कांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने मांग करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह ही हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी निश्चित अवधि में अपील का निराकरण करके दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। शिवराज सिंह चौहान की इस मांग का कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समर्थन किया।       पीडि़ता की मां बोली-दरिंदों के साथ भी हो दरिंदगी... एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक पीडि़त बच्ची ने लिक्विड टाइट लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि बच्ची दो महीने में स्वस्थ हो जाएगी। पीडि़त बच्ची की मां ने कहा, ‘इलाज ठीक चल रहा है। बच्ची अभी अच्छी है हमारी बात हुई है। वो पानी मांग रही है कल खाना मांगा था। उसने कहा मुझे पपड़ी और चिप्स खाना है। दरिंदे को सजा होनी चाहिए उसे फांसी होनी चाहिए। जैसे मेरी बच्ची के साथ उसने दरिंदगी की है उससे ज्यादा दरिंदगी उसके साथ होनी चाहिए।’     गैंगरेप के बाद की हत्या करने की कोशिश... गौरतलब है कि मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 27 जून की देर रात को एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। मंदसौर में लोगों ने इस घटना के खिलाफ 28 जून को शहर बंद रखा।   कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस... घटना के बाद आक्रोशित लोग मंदसौर की सडक़ों पर उतर गए। फिलहाल इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। उधर घटना से आक्रोशित शहर के बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि आरोपी की तरफ से मंदसौर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा।   आरोपी को फांसी हो, कब्रिस्तान में नहीं दफनाएंगे... घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं। मुस्लिम समाज की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिया जाने के बाद उसे कब्रिस्तान में ना दफन किए जाने की बात कही है।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता का एक तरफ जहां पूरे देश में विरोध किया जा रहा है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर राज्य के एक बीजेपी विधायक की शर्मनाक राजनीति का नमूना भी उजागर हुआ है।    दरअसल कल मंदसौर नीमच के बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता बच्ची के परिवार से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे थे। सांसद के साथ इंदौर के बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान पीडि़त परिवार से सुदर्शन गुप्ता ने बेहद शर्मनाक लहजे में कहा कि सांसद जी का धन्यवाद दीजिए कि वो स्पेशल आपसे मिलने के लिए आए हैं। ऐसे हालात में जब हर कोई मंदसौर रेप पीडि़ता के साथ हुई घटना को लेकर दुखी है, ऐसे में राजनेता अपनी असंवेदनशीलता से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि सुदर्शन गुप्ता मध्य प्रदेश के बीजेपी उपाध्यक्ष और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से विधायक हैं। मंदसौर गैंगरेप की वारदात के बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल तक लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। चारों ओर आरोपियों को फांसी देने की मांग हो रही है। मासूम बच्ची गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। बच्ची के परिवार वालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच बीजेपी के विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अंसेवदनशील बयान दिया है।   क्या था पूरा मामला :- गौरतलब है कि मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये पहले आरोपी इरफान को गुरुवार शाम को अजाक थाने में बनाई गई स्पेशल कोर्ट ने 2 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी आसिफ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फांसी हो, कब्रिस्तान में नहीं दफनाएंगे- मुस्लिम समाज घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं। मुस्लिम समाज की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिया जाने के बाद उसे कब्रिस्तान में ना दफन किए जाने की बात कही है। उधर घटना से आक्रोशित शहर के बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि आरोपी की तरफ से मंदसौर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में अब मानसून की बारिश हो रही है। कई राज्यों में यह बारिश राहत लेकर आई है तो कहीं ढेरों आफत। दिल्ली में बारिश से सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश हो रही है जिससे कई जगह लैडस्लाइड हुए तो कुछ नदियां खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है। कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है।    हिमाचल के चंबा में रावी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। यहां भारी नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है। वहीं, राजस्थान के बीकानेर में बारिश का पानी लोगों के घरों और सडक़ों में भरा हुआ है। यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में मानसून 15 जुलाई तक आना था, लेकिन ये अभी ही हर जगह पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राजस्थान के बीकानेर में एक घर ढह गया। जिससे मां और बेटी की मौत हो गई। यहां के नोखा इलाक़े में बारिश की वजह से पूरा मकान जमीदोंज हो गया। मकान के मलबे में दबकर एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर पहुचें और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर एक बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश से कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। तो कई पर खतरा मंडरा रहा है। पांचली, रोजड नदी, शिवना और जाखम समेत हर नदी उफान पर है। जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हो चुके हैं। पुल भी पानी में समा गए हैं। प्रतापगढ़ शहर की कॉलोनियां में इतना पानी भर चुका है कि लोग घरों में बंधक बनकर रह गए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी नदी भारी तबाही मचा रही है। रावी नदी से सबसे बुरा हाल निचले इलाकों का है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले दो दिन में ही 16 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। जिसकी वजह से बांध लबालब हो गए हैं। और पानी रावी और व्यास नदियों में लगातार छोड़ा जा रहा है। यही पानी लोगों के लिए आफत बन रहा है।मनाली लेह नेशनल हाईवे पर मढ़ी के पास भी पहाड़ों से चट्टानें गिरी हैं। जिसकी वजह से 7 घंटे हाईवे ठप रहा। सैकड़ों पर्यटक फंसे रहे। तो मनाली में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि लाहौल-स्पीति जिले में भी कई जगह सडक़ पर मलबा आने से सडक़ें बंद हो गई हैं। हिमाचल के सबसे गर्म इलाके ऊना में तो तीन दिन में 91.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 जून तक हिमाचल को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।     साभार-khaskhabar.com          

Read More

संत कबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के मगहर में महान संत और कवि कबीरदास की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की और चादर चढ़ाई। आज कबीर की 500वीं पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कबीर अकादमी की आधारशिलापर पट्टिका का अनावरण भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कबीर ने कहा था कि तीर्थ जाने से अगर एक फल मिलता है तो संत की संगत से चार फल मिलते हैं।   प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कबीर की महिमा का बखान करते हुए कांग्रेस-सपा और बसपा पर तीखे हमले भी किए।   पीएम मोदी ने कहा है कि समाजवाद और बहुजन की बात करने वालों का सत्ता के प्रति लालच आप देख रहे हैं, 2 दिन पहले देश में आपातकाल को 43 साल हुए हैं। सत्ता का लालच ऐसा है कि आपातकाल लगाने वाले और उस समय आपातकाल का विरोध करने वाले एक साथ आ गए हैं। ये समाज नहीं, सिर्फ अपने और अपने परिवार का हित देखते हैं।   उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम बहनें तीन तलाक से मुक्ति की मांग कर रही हैं, लेकिन तीन तलाक के रास्ते में रोड़े अटकाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दोगुनी गति से काम हो रहा है, सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से काम कर रही है, पूर्वी उत्तर प्रदेश पहले विकास को तरस गया था। उन्होंने कहा कि 14-15 वर्ष पहले जब पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी यहां आए थे, तब उन्होंने इस जगह के लिए एक सपना देखा था। उनके सपने को साकार करने के लिए मगहर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में सद्भाव-समरसता के मुख्य केंद्र के तौर पर विकसित करने का काम अब किया जा रहा है।   उन्होंने कहा है कि आजादी के इतने वर्षों तक देश के कुछ ही हिस्से में विकास की रोशनी पहुंच सकी थी। हमारी सरकार का प्रयास है कि भारत भूमि की एक-एक इंच की जमीन को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाए।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर।खराब मौसम के चलते गुरुवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। अधिकारी ने बताया, "गुरुवार तड़के से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर बारिश हो रही है। बालटाल और नुनवन (पहलगाम) के आधार शिविरों में डेरा डाले तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार तक आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी है।" उन्होंने कहा, "सभी तीर्थयात्री सुरक्षित है और यात्रा आगे बढ़ाने का फैसला बाद में दिया जाएगा।" आधिकारिक तौर पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह चार बजे शुरू हुई। 3,425 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हो गया।   पुलिस ने बताया, "तीर्थयात्री दो समूहों में रवाना हुए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया जबकि दूसरा जत्था 4.20 बजे रवाना हुआ।" उन्होंने बताया, "3,425 तीर्थयात्रियों वाले पहले जत्थे में 2,679 पुरूष और 592 महिलाएं शामिल हैं। इसमें तीन बच्चे और 151 साधु भी हैं।" 60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More