देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एक महीने से अधिक समय बाद पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी बनी हुई है। करीब 36 दिन के अंतराल के बाद लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 16 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। खबरों के मुताबिक, पेट्रोल के दाम में 14 से 15 पैसे की वृद्धि हुई है, जबकी डीजल के दामों में 16 से 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।
बढ़ी हुई कीमत के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 75.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं महानगर मुंबई में 83.24 रुपए, कोलकता में 78.53 रुपए और चेन्नई में 78.72 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है। जबकी डीजल के दामों में 16 से 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में डीजल की कीमतें बढक़र 67.66 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
वहीं मुंबई में 71.79 रुपए, कोलकता में 70.05 रुपए और चेन्नई में 71.42 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल बिक रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार बीते कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमत में लगातार राहत दे रही थी। जिसे देख कर आम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी लेकिन बीते कुछ दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल की कम होती कीमत पर रोक लगा दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
पेट्रोल-डीजल के खर्चे में होगी बचत, सरकार ने निकाला विकल्प