देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। महाराष्ट्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल करने पर बैन लग चुका है। अब उत्तरप्रदेश में भी जल्द ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण को बचाने के लिए अहम कदम उठाते हुए प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में 15 जुलाई से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 15 जुलाई से यूपी में प्लास्टिक बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगेगा या फिर सजा का प्रावधान किया गया है।
माना जा रहा है कि प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला पर्यावरण को बचाने और प्रदेश में अंधाधुंध हो रहे प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनके कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के जरिए घोषणा की गई है ‘हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, गिलास, और पॉलीथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी।’ योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पॉलीथीन प्रदूषण का कारक है. इसलिए इस पर रोक लगाना जरूरी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भी प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल करने पर बैन लग चुका है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 18 मार्च को मराठी नववर्ष ‘गुड़ी पर्व’ से कुछ प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। जिसके बाद 25 जून को पूरे महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन हो गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य