देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच को भाटिया परिवार के घर से कुछ हाथों से लिखे ऐसे नोट्स मिले हैं जो इशारा कर रहे है कि पूरे परिवार की मौत तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई है। दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक घर की तलाशी में कुछ हाथ से लिखे नोट्स मिले हैं जिससे पता चलता है कि पूरा परिवार किसी विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक तंत्र मंत्र में जुटा हुआ था।
खासबात यह है कि हाथ से लिखे जो नोट्स मिले हैं उसमें जिस तरह से मुंह और आंखों पर पट्टी बंधे होने का जिक्र है ठीक वैसा ही परिवार के लटकते शवों में भी पाया गया था। ज्यादातर शवों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। जिन हालात में सभी लोगों की मौत हुई है और हैंड रिटेन नोट्स मिले हैं उसे देखते हुए पुलिस किसी तांत्रिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस सभी मृतकों के कॉल डिटेल को खंगाल रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुराड़ी मामले में घर के अंदर जो नोट्स मिले हैं उसमें लिखा हुआ है- अगर आप स्टूल का इस्तेमाल करेंगे, आंखें बंद करेंगे और हाथ बांध लेंगे तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी। हालांकि पुलिस इसके अलावा परिवार की हत्या के नजरिए से भी जांच कर रही है। पुलिस ने परिवार की सबसे वृद्ध महिला की मौत को हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
बुराड़ी के संतनगर में रविवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक घर में पड़ोसी ने एक साथ कई शवों को लटका देखा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 11 सदस्यों को मरा पाया। इनमें से कुछ की आंखों पर पट्टियां बंधी थीं और वे फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस जब घर के अंदर गई तो दो मंजिला घर के आंगन में चार पुरुषों और सात महिलाओं के शवों को देखा। मृतकों में तीन किशोर भी शामिल थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने कहा, मरने वालों में से कुछ बरामदे में लगे रोशनदान की छड़ों में लगे फंदे से लटके पाए गए, जबकि अन्य फर्श पर पड़े पाए गए। इनकी आंखों पर पट्टियां बंधी थी और हाथ-पैर भी बंधे हुए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मायावती ने चार राज्यों के चुनाव परिणामों को बताया 'विचित्र और रहस्यमयी'
अब अहमदाबाद में बुराड़ी जैसा कांड : काले जादू ने ली पूरे परिवार की जान
सदियों पुराना है यह रहस्यमयी कुंआ, किसी के पास नहीं है कोई जवाब!