BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमित शाह पार्टी की रणनीति पर मंथन करने चार जुलाई को पहुंचेंगे वाराणसी

अमित शाह पार्टी की रणनीति पर मंथन करने चार जुलाई को पहुंचेंगे वाराणसीवाराणसी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच बढ़ती नजदीकीयों और अगले लोकसभा चुनाव में होने जा रहे गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व भी सजग हो गया है। इस सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चार जुलाई को वाराणसी और मिर्जापुर में प्रवास के दौरान पूर्वांचल में पार्टी की संभावित रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मिर्जापुर में चार जुलाई के दौरे के समय एक तरफ जहां पूर्वांचल में पार्टी की संभावित रणनीति पर मंथन होगा वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ में प्रधानमंत्री की 15 जुलाई को होने वाली रैली को लेकर भी चर्चा होगी। वह इस दौरान पूर्वांचल के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठकर उनकी रैली को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। 

 

भाजपा सूत्रों की मानें तो इस दौरे में शाह पूर्वांचल के मतदाताओं की मनोभावना समझकर उसके मुताबिक पार्टी को रणनीति तैयार करने की सलाह देंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में बसपा ने सीट भले ही नहीं जीती थी, पर उसके प्रत्याशियों को सपा से भी ज्यादा वोट मिले थे।

 

ऐसे में गठबंधन के बाद हालात बहुत अनुकूल नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव द्वारा आजमगढ़ सीट छोडऩे के बाद भाजपा ने यहां अपनी नजर गड़ा दी है। 

 

चार जुलाई के दौरे में यह भी तय हो जाएगा कि मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में पूर्वांचल को कैसे महत्व दिया जाए। जमीनी हकीकत की पड़ताल और फीडबैक के बाद मंथन कर तालमेल बढ़ाने पर फैसला किया जाएगा।

 

गोरखपुर-बस्ती मंडल की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई है, जबकि वाराणसी और मिर्जापुर की कमान फिलहाल अमित शाह ने खुद संभाल ली है।

 

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के पूर्वांचल दौरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव जैसा परचम 2019 के लोकसभा चुनाव में भी फहरा सके। 

 

भाजपा के प्रदेश महासचिव और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार जुलाई को बनारस और मिर्जापुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विचार-विमर्श करेंगे। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More