BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार

प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तारनई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले शख्स को गुजरात से गिफ्तार कर लिया हैं। गुजरात के अहमदाबाद शहर से गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम गिरीश है। बता दे, बीते दिनों भगवान राम के नाम के एक ट्विटर यूजर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए उनकी बेटी से रेप करने की बात कही थी।

इसके बाद प्रियंका ने इस उसे दो टूक जवाब देते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई कर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स की पहचान गिरीश के रूप में की और उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को बीते दिनों मंदसौर रेप मामले में अपनी बात रखने पर एक फर्जी यूजर ने उनकी बेटी का रेप करने की धमकी दी थी। प्रियंका चतुर्वेदी को ये धमकी मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर मिली थी। इससे पहले इस मामले में गृह मंत्रालय ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को इस मामले में ट्विटर से ट्वीट करने वाले का ब्योरा मंगा था और मुंबई पुलिस से मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More