BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड में सेलिब्रिटी की शादी को लेकर काफी चर्चाएं रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड गलियारें में सोनम-आनंद और वरूण-नताशा की शादी के काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने की चर्चा है। यह कपल 2018 मई, जून के महीने में शादी कर सकता है। ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है।        दोनों को कई बार साथ देखा गया है। नताशा वरुण की फैमिली फंक्शन में भी शमिल होती हैं। कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ‘नामकरण’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चर्चित अभिनेत्री अदिति राठौर को इस समय बड़े परदे में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह छोटे परदे पर ही कुछ बड़ा करना चाहतीं हैं।   अदिति ने कहा, ‘‘मैं अभी टीवी को ज्यादा पंसद कर रही हूं। मैं अच्छे किरदार निभाना चाहती हंू ताकि लोग उनको हमेशा याद रखें। मेरा लक्ष्य फिल्म करना नहीं है। छोटे परदे पर कुछ बड़ा करना व शक्तिशाली किरदार निभाना हमेशा मेरी तमन्ना रही है।’’   अदिति ‘नामकरण’ में अवनी की मुख्य भूमिका में हैं। यह कार्यक्रम इस समय स्टार प्लस चल रहा है। इसमें अपने अतीत को पीछे छोड़ अवनी अब नीलांजना के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी। इस किरदार मे वह साड़ी में नहीं होंगी। दर्शक उनको पाश्चात्य लिबास में देखें्रगे। नए अवतार में वह चश्मा भी पहनती हैं।    अदिति अपने इस नए अवतार में बारे कहती हैं, ‘‘उसकी (अवनी की) पिछली कहानी समाप्त हो गई है। उसने प्रतिक्रिया में लडऩा बंद दिया है और जो हो रहा है उसे स्वीकार कर लिया है। अब वह आक्रामक नहीं रही। वह खुश रहने की कोशिश करती है लेकिन घबराहट में रहती है। उसे अपने परिवार की याद आती है।’’   नामकरण अदिति का पहला टीवी कार्यक्रम है जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अदिति ने कहा, ‘‘जब आप मुख्य भूमिका निभा रही होती हैं तो कहानी आपके ही चारों तरफ घूमती है जिससे जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आपको ज्यादा वक्त देना होता है और उसके प्रति समर्पित रहना पड़ता है। मैं हरसंभव बेहतरीन व स्वाभाविक तरीके से अपने किरदार को निभाना चाहती हूं।’’   साभार-khaskhabar.com       

Read More

सोशल मीडिया से फेमस हुई साउथ की एक्टेस प्रिया प्रकाश वारियर पर अब कामयाबी का खुमार चढ़ता दिख रहा हैं।ये हम नहीं कह रहे है एक साउथ वेब के जरिए खबर आई है कि प्रिया प्रकाश वारियर को कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे है..निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी के लिए मेकर्स ने बतौर एक्ट्रेस प्रिया को अप्रोच किया है,लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिया ने फिल्म में काम करने के लिए अपनी फीस की कुछ ज्यादा ही डिमांड कर दी। बता दें प्रिया ने फिल्म मेकर्ससे 2 करोड़ रूपए की डिमांड की है। आखिर प्रिया ने अपनी पॉपलर्टी को देखते हुए कुछ ज्यादा पैसे नहीं मांगे है। दूसरी ओर प्रिया की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। माना जा रहा है कि ये इंडिया के फास्टेस्ट ग्रोइंग इंस्टाग्राम अकाउंट्स में से एक है। प्रिया की फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' के 25 सेकंड की वीडियो क्लिप 9 फरवरी को इंटरनेट पर वायरल हुई थी। तब से अब तक इस गाने को इंटरनेटर पर करीब 1.6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनकी इस क्लिप को महज 24 घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा व्यू और 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। वह दृश्य बेहद भावनात्मक था, जब दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित आशा भोंसले के चरण स्पर्श किए। अनु रंजन और शशि रंजन के सहयोग से टी. सुब्बरमी रेड्डी द्वारा शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दोनों दिग्गज हस्तियों ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। पुरस्कार स्वरूप आशा भोंसले को ‘स्वर्णकंगन’ और एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये भी मिले।   आशा ने कहा, ‘‘यशजी मेरे छोटे भाई की तरह थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आज यहां नहीं है। मेरा उनके साथ करीब 50 साल का नाता रहा, उनकी शादी से पहले से। एक बार मैंने उन्हें उनके गीतों और धुनों के चुनाव को लेकर सराहा था और उन्हें बताया था कि समय के साथ उनके संगीत का चुनाव बेहतर हुआ है।’’ साभार-khaskhabar.com       

Read More

बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और साथ ही उन फिल्मों को सफलता भी दिलाई हैं।हाल ही में इस जोड़ी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जिसे जानकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े हीरो-हीरोइनों को जलन हो सकती हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ तीन फिल्में की हैं। इन फिल्मों में गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं। पद्मावत फिल्म को छोड़कर इन दोनों फिल्मों में दर्शकों को इनका रोमांस देखने को मिला दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने अब तक केवल तीन फिल्में एक साथ की और इन सभी फिल्मों की कमाई का आंकड़ा आसमान छू गया।        गोलियों की रासलीला रामलीला फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 116.83 करोड़ का बिजनेस किया जबकि बाजीराव मस्तानी फिल्म ने 184.3 करोड़ का। वहीं 'पद्मावत' फिल्म ने अब तक 275 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में अगर इन तीनों फिल्म का कलेक्शन जोड़ा जाय तो 558.03 करोड़ होता है। इतनी कमाई करने वाली यह बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी बन गई है। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि 'पद्मावत' फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जारी है। वहीं बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

प्रिया प्रकाश वॉरियर इस नाम को जो लोग पहले नहीं जानते थे.. ये नाम आज यूट्ब पर राज करता दिख रहा है। ये प्रिया प्रकाश वॉरियर वहीं लड़की है,जिसका 26 सेकेंड का वीडियों यूट्ब पर डाला गया था। इस 26 सेकेंड के वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को एक ही दिन में फेमस कर दिया। इस वीडियों के गाने में प्रिया अपनी आंखों से इश्क फरमाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियों के बाद प्रिया के एक ओर गाना आया है, जिसमें वो हाथों से बंदूक चलाते हुए नजर आई।    आंखों ही आंखों में प्रिया ने लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा कब्जा जमाया है जिसने बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को धराशायी कर दिया है। इन फिल्मों में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की गोल्ड से लेकर अजय देवगन की रेड का नाम भी शामिल है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म के कुछ सेकेंड के टीजर ने बॉलीवुड के बड़े बड़े हीरो की फिल्मों के टीजर और ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें अक्षय कुमार की गोल्ड और सारागढ़ी, अजय देवगन की रेड और अनुष्का की परी शामिल है। इसके अलावा पुलकित सम्राट और जिमी शेरगिल की फिल्म वीरे की वेडिंग भी शुमार हैं। प्रिया मलयाली फिल्म ओरु अदार लव से डेब्यू करने जा रही हैं। वैसे कहा जा सकता हैं कि इस बार प्रिया प्रकाश वॉरियर के लिए वेलेंटाइन डे ज्यादा ही खास रहा है।दूसरी ओर प्रिया के लिए मुसीबत भी खड़ी हो गई हैं। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, Manikya Malaraya Poovi गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन 15 मार्च को अपनी कॉस्मेटिक रेंज लॉन्च करेंगी। जिस्म-2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘सभी को नमस्कार। यह है मेरा वैलेंटाइन्स डे का सरप्राइज। ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी’ 15 मार्च को दुनिया भर में लॉन्च होने जा रहा है!’’ उन्होंने इससे पहले बताया, ‘मैं काफी समय से यह करना चाहती थी। इस मुकाम तक आने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा और इसमें बहुत वक्त लगा।’ उनके पति डेनियल वेबर ने ट्वीट किया, ‘‘30 दिन और। ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी’। दुनियाभर में कॉस्मेटिक लॉन्च किया जाएगा।’’ विदेशों में वयस्क फिल्म अभिनेत्री के रूप में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। ‘जिस्म 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘वन नाइट स्टैंड’ जैसी फिल्मों के अलावा, वह ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आगामी फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू की शूटिंग शुरू कर दी है। वे अपनी इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं। श्रद्धा ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि बत्ती गुल, मीटर चालू का पहला दिन, यह यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें।    शाहिद पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। यह एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं। वे एक वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वे अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा का निर्देशन कर चुके हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वेलेंटाइन डे से पहले, प्रॉमिस डे पर उनके प्रशंसकों ने उनकी फिल्म का फस्र्ट-डे, फस्र्ट-शो देखने का वादा किया। वहीं दीपिका ने भी प्रशंसकों से ताउम्र प्यार करते रहने का वचन दिया।    प्रशंसकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत, दीपिका ने ट्वीट किया, कुछ मीटिंग्स को निपटाते हुए जब बाहर निकली तो सुबह से प्रशंसकों द्वारा किए जा रहे प्रॉमिस पर नजर पड़ी। वास्तव में इस चीज ने मेरा दिल छू लिया! और मैं वादा करती हूं उम्रभर आप सभी से प्यार करूंगी! दीपिका की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावती प्रशंसकों के बीच धूम मचा रही है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस बार फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को लेकर बयान चर्चा में आ गई है। इस अभिनेत्री ने विवेक अग्निहोत्री को ‘नीच’ और ‘बीमार’ बताया है। स्वरा की यह प्रतिक्रिया विवेक के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने स्वरा को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें ‘वास्तविक योनि’ का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए।  आपको बता दें कि स्वरा द्वारा पद्मावत फिल्म के अंत में ‘जौहर’ का दृश्य देखने के बाद खुद को ‘योनि मात्र’ महसूस करने का विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति से बहस करने के बाद स्वरा को अग्निहोत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा।   अग्निहोत्री ने बुधवार को लिखा, ‘‘हमने बस्तर में कई पूर्व नक्सली महिलाओं से बात की है। सभी की कहानी दु:खद है और दुव्र्यवहार, दुष्कर्म और नारीद्वेष से भरी पड़ी है। अगर वे शादी कर लेती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है झूठी नारीवादी स्वरा भास्कर को ‘वास्तविक योनि’ की पीड़ा समझने के लिए इन जगहों का दौरा करना चाहिए।’’   उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महिलाओंको समझने की जरूरत है कि स्वरा भास्कर जैसी झूठी नारीवादी के कारण नारीवादी आंदोलन खतरे में पड़ जाता है।’’स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुझे दु:ख हुआ कि आपने मुझे वहां जाकर मात्र खुद का बलात्कार करवाने की सलाह दी। सच में...? विवेक क्या ये ट्वीट आपने लिखा था? आपके व्यवहार और शिष्टता के इस निकृष्ट स्तर को देखकर मैं कहूंगी आप बहुत ही ‘नीच’ और ‘बीमार’ किस्म के हैं।’’ मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने पद्मावत पर अपने पत्र को सही ठहराया।    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कुछ सवाल थे और मुझे लगता है कि वे सभी सवाल वैध थे। अगर लोग सहमत नहीं हैं तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। हम एक गणतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और यह अच्छी बात है कि कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं और मुझे लगता है कि हमें चर्चा करनी चाहिए।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि ‘पद्मावत’ में खिलजी की भूमिका निभाने से पहले बहुत से लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। उनकी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की।निर्माता भंसाली प्रोडक्शन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘पद्मावत’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर की पिछली फिल्म ‘गुंडे’ ने पहले दिन 16.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने 16 करोड़ रुपये कमाए थे।    उन्होंने कहा, ‘‘मैं दर्शकों से इतना प्यार पाकर अभिभूत हूं। मैं आभारी हूं कि सभी ने मेरे अभिनय को सराहा।’’ आलोचकों ने भी सराहना की है कि रणवीर ने अपने प्रदर्शन के जरिए बॉलीवुड को सबसे अच्छा खलनायक दिया है। वहीं अभिनेता ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे पद्मावत का प्रस्ताव मिला तो ज्यादातर लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए।’’   उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने खिलजी को एक चुनौती की तरह लिया और मैं यह चुनौती लेना चाहता था। मैं संजय लीला भंसाली के दृष्टिकोण और अपनी मन की आवाज पर चला कि मैं खिलजी के किरदार में क्या खास दे सकता हूं।’’यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

जयपुर/चंडीगढ़। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के पुरजोर विरोध के बावजूद फिल्म रिलीज हो गई लेकिन इसके साथ ही श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया है कि वे भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे और इस फिल्म का नाम लीला की लीला होगा। चित्तौडग़ढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह खांगरोट ने कहा कि इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू हो चुका है।   अगले 15 दिनों में फिल्म का मुहूर्त होगा और यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। उन्होंने कहा, भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More