BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अदिति की इस समय नहीं है इसमें कोई दिलचस्पी

अदिति की इस समय नहीं है इसमें कोई दिलचस्पीनई दिल्ली। टीवी धारावाहिक ‘नामकरण’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चर्चित अभिनेत्री अदिति राठौर को इस समय बड़े परदे में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह छोटे परदे पर ही कुछ बड़ा करना चाहतीं हैं।

 

अदिति ने कहा, ‘‘मैं अभी टीवी को ज्यादा पंसद कर रही हूं। मैं अच्छे किरदार निभाना चाहती हंू ताकि लोग उनको हमेशा याद रखें। मेरा लक्ष्य फिल्म करना नहीं है। छोटे परदे पर कुछ बड़ा करना व शक्तिशाली किरदार निभाना हमेशा मेरी तमन्ना रही है।’’

 

अदिति ‘नामकरण’ में अवनी की मुख्य भूमिका में हैं। यह कार्यक्रम इस समय स्टार प्लस चल रहा है। इसमें अपने अतीत को पीछे छोड़ अवनी अब नीलांजना के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी। इस किरदार मे वह साड़ी में नहीं होंगी। दर्शक उनको पाश्चात्य लिबास में देखें्रगे। नए अवतार में वह चश्मा भी पहनती हैं। 

 

अदिति अपने इस नए अवतार में बारे कहती हैं, ‘‘उसकी (अवनी की) पिछली कहानी समाप्त हो गई है। उसने प्रतिक्रिया में लडऩा बंद दिया है और जो हो रहा है उसे स्वीकार कर लिया है। अब वह आक्रामक नहीं रही। वह खुश रहने की कोशिश करती है लेकिन घबराहट में रहती है। उसे अपने परिवार की याद आती है।’’

 

नामकरण अदिति का पहला टीवी कार्यक्रम है जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अदिति ने कहा, ‘‘जब आप मुख्य भूमिका निभा रही होती हैं तो कहानी आपके ही चारों तरफ घूमती है जिससे जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आपको ज्यादा वक्त देना होता है और उसके प्रति समर्पित रहना पड़ता है। मैं हरसंभव बेहतरीन व स्वाभाविक तरीके से अपने किरदार को निभाना चाहती हूं।’’

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More