BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘पद्मावत’ पर रणवीर बोले-खिलजी की भूमिका को चुनौती की तरह लिया

‘पद्मावत’ पर रणवीर बोले-खिलजी की भूमिका को चुनौती की तरह लियामुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि ‘पद्मावत’ में खिलजी की भूमिका निभाने से पहले बहुत से लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। उनकी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की।निर्माता भंसाली प्रोडक्शन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘पद्मावत’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर की पिछली फिल्म ‘गुंडे’ ने पहले दिन 16.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने 16 करोड़ रुपये कमाए थे। 

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दर्शकों से इतना प्यार पाकर अभिभूत हूं। मैं आभारी हूं कि सभी ने मेरे अभिनय को सराहा।’’ आलोचकों ने भी सराहना की है कि रणवीर ने अपने प्रदर्शन के जरिए बॉलीवुड को सबसे अच्छा खलनायक दिया है। वहीं अभिनेता ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे पद्मावत का प्रस्ताव मिला तो ज्यादातर लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने खिलजी को एक चुनौती की तरह लिया और मैं यह चुनौती लेना चाहता था। मैं संजय लीला भंसाली के दृष्टिकोण और अपनी मन की आवाज पर चला कि मैं खिलजी के किरदार में क्या खास दे सकता हूं।’’यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More