BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आशा भोंसले यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित

आशा भोंसले यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानितमुंबई। वह दृश्य बेहद भावनात्मक था, जब दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित आशा भोंसले के चरण स्पर्श किए। अनु रंजन और शशि रंजन के सहयोग से टी. सुब्बरमी रेड्डी द्वारा शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दोनों दिग्गज हस्तियों ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। पुरस्कार स्वरूप आशा भोंसले को ‘स्वर्णकंगन’ और एक ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये भी मिले।

 

आशा ने कहा, ‘‘यशजी मेरे छोटे भाई की तरह थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आज यहां नहीं है। मेरा उनके साथ करीब 50 साल का नाता रहा, उनकी शादी से पहले से। एक बार मैंने उन्हें उनके गीतों और धुनों के चुनाव को लेकर सराहा था और उन्हें बताया था कि समय के साथ उनके संगीत का चुनाव बेहतर हुआ है।’’

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More