BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन 15 मार्च को अपनी कॉस्मेटिक रेंज लॉन्च करेंगी। जिस्म-2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘सभी को नमस्कार। यह है मेरा वैलेंटाइन्स डे का सरप्राइज। ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी’ 15 मार्च को दुनिया भर में लॉन्च होने जा रहा है!’’ उन्होंने इससे पहले बताया, ‘मैं काफी समय से यह करना चाहती थी। इस मुकाम तक आने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा और इसमें बहुत वक्त लगा।’ उनके पति डेनियल वेबर ने ट्वीट किया, ‘‘30 दिन और। ‘स्टार स्ट्रक बाय सनी’। दुनियाभर में कॉस्मेटिक लॉन्च किया जाएगा।’’ विदेशों में वयस्क फिल्म अभिनेत्री के रूप में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। ‘जिस्म 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘वन नाइट स्टैंड’ जैसी फिल्मों के अलावा, वह ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आगामी फिल्म बत्ती गुल, मीटर चालू की शूटिंग शुरू कर दी है। वे अपनी इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं। श्रद्धा ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि बत्ती गुल, मीटर चालू का पहला दिन, यह यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें।    शाहिद पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। यह एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं। वे एक वकील की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वे अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा का निर्देशन कर चुके हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वेलेंटाइन डे से पहले, प्रॉमिस डे पर उनके प्रशंसकों ने उनकी फिल्म का फस्र्ट-डे, फस्र्ट-शो देखने का वादा किया। वहीं दीपिका ने भी प्रशंसकों से ताउम्र प्यार करते रहने का वचन दिया।    प्रशंसकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत, दीपिका ने ट्वीट किया, कुछ मीटिंग्स को निपटाते हुए जब बाहर निकली तो सुबह से प्रशंसकों द्वारा किए जा रहे प्रॉमिस पर नजर पड़ी। वास्तव में इस चीज ने मेरा दिल छू लिया! और मैं वादा करती हूं उम्रभर आप सभी से प्यार करूंगी! दीपिका की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावती प्रशंसकों के बीच धूम मचा रही है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस बार फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को लेकर बयान चर्चा में आ गई है। इस अभिनेत्री ने विवेक अग्निहोत्री को ‘नीच’ और ‘बीमार’ बताया है। स्वरा की यह प्रतिक्रिया विवेक के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने स्वरा को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें ‘वास्तविक योनि’ का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए।  आपको बता दें कि स्वरा द्वारा पद्मावत फिल्म के अंत में ‘जौहर’ का दृश्य देखने के बाद खुद को ‘योनि मात्र’ महसूस करने का विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति से बहस करने के बाद स्वरा को अग्निहोत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा।   अग्निहोत्री ने बुधवार को लिखा, ‘‘हमने बस्तर में कई पूर्व नक्सली महिलाओं से बात की है। सभी की कहानी दु:खद है और दुव्र्यवहार, दुष्कर्म और नारीद्वेष से भरी पड़ी है। अगर वे शादी कर लेती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है झूठी नारीवादी स्वरा भास्कर को ‘वास्तविक योनि’ की पीड़ा समझने के लिए इन जगहों का दौरा करना चाहिए।’’   उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महिलाओंको समझने की जरूरत है कि स्वरा भास्कर जैसी झूठी नारीवादी के कारण नारीवादी आंदोलन खतरे में पड़ जाता है।’’स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुझे दु:ख हुआ कि आपने मुझे वहां जाकर मात्र खुद का बलात्कार करवाने की सलाह दी। सच में...? विवेक क्या ये ट्वीट आपने लिखा था? आपके व्यवहार और शिष्टता के इस निकृष्ट स्तर को देखकर मैं कहूंगी आप बहुत ही ‘नीच’ और ‘बीमार’ किस्म के हैं।’’ मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने पद्मावत पर अपने पत्र को सही ठहराया।    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कुछ सवाल थे और मुझे लगता है कि वे सभी सवाल वैध थे। अगर लोग सहमत नहीं हैं तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। हम एक गणतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और यह अच्छी बात है कि कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं और मुझे लगता है कि हमें चर्चा करनी चाहिए।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि ‘पद्मावत’ में खिलजी की भूमिका निभाने से पहले बहुत से लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। उनकी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की।निर्माता भंसाली प्रोडक्शन और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘पद्मावत’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर की पिछली फिल्म ‘गुंडे’ ने पहले दिन 16.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने 16 करोड़ रुपये कमाए थे।    उन्होंने कहा, ‘‘मैं दर्शकों से इतना प्यार पाकर अभिभूत हूं। मैं आभारी हूं कि सभी ने मेरे अभिनय को सराहा।’’ आलोचकों ने भी सराहना की है कि रणवीर ने अपने प्रदर्शन के जरिए बॉलीवुड को सबसे अच्छा खलनायक दिया है। वहीं अभिनेता ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे पद्मावत का प्रस्ताव मिला तो ज्यादातर लोगों का कहना था कि नायक को खलनायक की भूमिका नहीं निभानी चाहिए।’’   उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने खिलजी को एक चुनौती की तरह लिया और मैं यह चुनौती लेना चाहता था। मैं संजय लीला भंसाली के दृष्टिकोण और अपनी मन की आवाज पर चला कि मैं खिलजी के किरदार में क्या खास दे सकता हूं।’’यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

जयपुर/चंडीगढ़। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के पुरजोर विरोध के बावजूद फिल्म रिलीज हो गई लेकिन इसके साथ ही श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया है कि वे भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे और इस फिल्म का नाम लीला की लीला होगा। चित्तौडग़ढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह खांगरोट ने कहा कि इस फिल्म का निर्देशन अरविंद व्यास करेंगे और इसकी पटकथा लेखन पर काम शुरू हो चुका है।   अगले 15 दिनों में फिल्म का मुहूर्त होगा और यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। करणी सेना के नेता के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। उन्होंने कहा, भंसाली ने हमारी मां पद्मावती का अपमान किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें इस पर गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को है इसलिए उनके पास भी यह अधिकार है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

निर्माता- वायकॉम18/संजय लीला भंसाली निर्देशक- संजय लीला भंसाली सितारे- दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी, जिम सारभ   फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज होने तक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती से पद्मावत हो गई। लेकिन फिल्म का विवादों ने पीछा नहीं छोड़ा और न ही करणी सेना ने। भारी विवादों के बीच आखिरकार फिल्म आज रिलीज हो गई है। पूरी फिल्म में विवाद की वजह फिलहाल ढूंढे नहीं मिल रही है। लेकिन वाह-वाह करने और राजपूतों की आन-बान शान को देखकर तालियां बजाने और गर्व करने की वजहें फिल्म में कई जगह दिखाई दे रही हैं।    यही नहीं राजपूत अपनी बुद्धिमत्ता और रण में पारंगत रानियों पर गर्व भी कर सकते हैं। कह सकते हैं कि भले ही रानियां पर्दे में रहा करती थीं लेकिन वक्त पड़ने पर दुश्मनों को अपनी अक्ल से बुद्धिमत्ता से दांत खट्टे करने में माहिर थीं। रानी पद्मावती के इस बेजोड़ नमूने को संजय लीला भंसाली ने बखूबी दिखाने की कोशिश की है। कहानी- मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पद्मावत पर आधारित ये फिल्म 13वीं शताब्दी में दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश और मेवाड़ के राजपूत सिसोदिया वंश के बीच लड़ी गई लड़ाई पर आधारित है। फिल्म शुरू होती है अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी को मार कर दिल्ली की शाही गद्दी पर बैठने वाले अलाउद्दीन खिलजी से जो हर बेशकीमती चीज को हासिल करना चाहता है। उसके पास पहुंचकर मेवाड़ से देश निकाला झेल रहा राजपुरोहित चेतन राघव उसे मेवाड़ की महारानी पद्मावती को नायाब बताते हुए हासिल करने के लिए उकसाता है और इसके बाद शुरू होती राजपूत और खिलजियों के बीच एक लंबी जंग। फिल्म में एक भी ऐसा दृश्य नहीं है जिसमें अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह और रानी पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आए हों। पूरी फिल्म में खिलजी रानी पद्मावती की झलक देखने के लिए उतावला नजर आता है। फिल्म का एक हिस्सा जिसमें खिलजी को शीशे में से रानी पद्मावती की झलक दिखाने की बात मानी जाती है वहां भी एक क्षण के लिए घूंघट में दिखाकर पर्दा बंद कर दिया जाता है। बाद में खिलजी ये बात बोलता भी है कि एक झलक दिखाने के नाम पर तुम राजपूतों ने भी तो मेरे साथ धोखा किया। अभिनय: फिल्म की तीनों मुख्य एक्टर रावल रतन सिंह के रोल में शाहिद कपूर, रानी पद्मावती के रोल में दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी के रोल में रणवीर सिंह अपने किरदार के साथ न्याय करते दिखते हैं। खिलजी के रोल में रणवीर सिंह इतने उम्दा लगे हैं कि ये रोल उनके करियर में एक मील का पत्थर साबित होगा। कुछ सीन में उनके संवाद और चेहरे के मक्कारी से भरे भाव देखने लायक है। अपने सर के ताज और पद्मावती को लेकर खिलजी की सनक उनके अभिनय में साफ नजर आती है। शाहिद कपूर अपने अभिनय से तो प्रभावित करते हैं लेकिन अपनी कद-काठी से मात खाते दिखते हैं। फिल्म के एक दृश्य जिसमें रावल रत्न सिंह की पीठ पर तीर खाए हुए हैं और खिलजी उनकी तलवार के पहुंच में होते हुए भी वो मार नहीं पाते बेहद शानदार है। दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के रोल प्रभावित करती हैं। खूबसूरती, प्रेम, धैर्य, युद्ध और त्याग सभी तरह के मनोभाव में रानी पद्मावती के किरदार में वो प्रभावित करती हैं। मलिक काफूर के रोल जिम सरब के हिस्से में कई अच्छे दृश्य हैं और वो आपको फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहेंगे।   क्‍यों देखें: भारत में इतिहास आधारित फिल्म बनाने की ज्यादा परंपरा नहीं है। ऐसे में ये फिल्म आपको अपनी आन बान शान के लिए लड़ते राजपूताना के इतिहास की झलक देगी। चित्तौड़गढ़ दुर्ग जिसमें माना जाता है कि आक्रमणकर्ताओं से बचने के लिए तीन बार जौहर किया गया है उन्हें ये फिल्म एक श्रद्धांजलि की तरह है। इसके अलावा राजस्थान की लोक संस्कृति भी फिल्म के माध्यम से करीब से देखने को मिलती है।साभार-khaskhabar.com         

Read More

दावोस। सुपरस्टार शाहरुख खान ने दावोस में बर्फ से ढके रास्ते में अपने बाहें खोलकर अपने खास सिग्नेजर पोज में नजर आए। शाहरुख 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में सम्मान ग्रहण करने आए थे। शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज की एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया? दावोस में आकर खुश हूं, अब क्रिस्टल अवॉर्डस समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हूं। दावोस डायरी।’’   शाहरुख खान को 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉड्र्स में भारत में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के समर्थन का नेतृत्व करने के लिए सोमवार की रात को सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख यहां विश्व आर्थिक फोरम के 48वें वार्षिक बैठक के लिए यहां आए हैं।   अभिनेता-निर्देशक केट ब्लैंचेट व गायक एल्टन जॉन इस साल के दूसरे पुरस्कार विजेताओं में हैं। शाहरुख हिंदी सिनेमा के वैश्विक मंच पर जाने-माने चेहरों में से एक है। वह मीर फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो एसिड हमले की पीडि़त महिलाओं को सहायता, चिकित्सकीय इलाज, कानूनी मदद, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास व आजिविका में सहयोग करते हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी एक फिल्म के प्रचार अभियान के लिए एक आउटडोर लोकेशन पर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूटिंग का लुत्फ उठाया। इस शूटिंग में किसी प्रकार की कृत्रिम रोशनी, स्टूडियो सेटअप या प्रॉप का इस्तेमाल नहीं किया गया। वरुण फिल्म अक्टूबर के प्रचार अभियान के लिए शॉट देते नजर आए जिसे फोटोग्रॉफर जतिन कंपानी ने शूट किया।   वरुण ने ट्वीट कर कहा, पहली बार एक फिल्म का पोस्टर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूट किया जहां चारों और केवल प्रकृति थी। अक्टूबर, 13 अप्रैल। इस पोस्टर को शूट करने के दौरान किसी भी तरह के कृत्रिम प्रकाश का इस्तेमाल नहीं किया गया। शूजीत सरकार की फिल्म अक्टूबर में अभिनेत्री बनीता संधू भी नजर आएंगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता के बाद ही ये चर्चाएं तेज हो गई थी कि आखिर फिल्म के लीड एक्टर प्रभास कब और किससे शादी करेंगे। अकसर इस बारे में खबरें आईं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई मालूम नहीं हुई। बताया गया कि बाहुबली के बाद प्रभास के सामने 6000 शादी के प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने सभी को खारिज कर दिया। अब प्रभाव के अंकल ने उनकी शादी के बारे में ताजा जानकारी शेयर की है।    प्रभास के अंकल और एक्टर कृष्णम राजू ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बताया कि प्रभाष इसी साल शादी कर सकते हैं। वे इस साल की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, उनके अंकल ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि प्रभाष किससे शादी करेंगे। बता दें प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो की तैयारी में जुटे हैं। साहो बड़े बजट की फिल्म में और इस फिल्म में भी प्रभास का दमदार रोल देखने को मिलेगा। फिल्म में श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ नजर आएंगी। इस बात का भी हाल ही में खुलासा हुआ।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मोस्ट वल्ड हैंडसम हंक और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर बॉलीवुड की गलियारों में रितिक रोशन सुर्खियों में है,लेकिन इस बार ये फैशन या किसी लुक को लेकर नहीं,ब्लकि शादी की बात को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक रितिक रोशन फिर से शादी करने वाले हैं। जी हां ये हम नहीं बॉलीवुड स्रोत कह रहे है कि रितिक रोशन घर वालों और अपने बच्चों के खातिर फिर से एक बार शादी कर सकते है। सबसे हैरानी की बात ये है कि वे किसी नई लड़की से नहीं ब्लकि अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ ही दोबारा फैरे लगाने का मन बना रहे है।बता दें कि रितिक रोशन अपने बच्चों की खातिर दोबारा शादी करने जा रहे हैं। वहीं साल 2013 से रितिक और सुजैन अलग रह रहे थे और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। कहा जा रहा है कि दोनों के तलाक का असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है। मम्मी पापा के बीच हुए डिवोर्स की वजह से रिहान और रिदान काफी अपसेट रहने लगे है। दोनों बच्चे लोगों के साथ घुलने - मिलने में हिचकिचाते हैं। दोनों की दूरियों का असर रिहान और रिदान की पढ़ाई में नजर आने लगा है।बच्चे मम्मी पापा के अलग होने पर उदास रहते है। रिहान और रिदान की ख़ुशी के लिए ही रितिक ने डिवोर्स के बाद भी सुज़ैन के साथ वेकेशंस मनाना जारी रखा और उनसे मिलना जुलना बंद नहीं किया। बता दें कि खबर यह है कि रितिक और सुजैन पर दोबारा शादी करने को लेकर दोनों के घरवाले प्रेशर डाल रहे है। जिसकी वजह से दोनों के फिर से एक होने की संभावना बढ़ गई है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

Bipasha Basu and Karan Singh Grover tied the knot on April 30, 2016 and have been enjoying their marital life. They share snaps from their vacations abroad on their social media account. Karan and Bipasha were recently clicked at a hospital and that had sparked news of her pregnancy.   Yesterday, Bipasha and Karan were clicked at a spa in the city and Bipasha was seen rushing towards her car. Many fans were quick to spot a baby-bump. Rumor mills have been on an overdrive about her pregnancy. However, earlier when we had contacted Bipasha’s spokesperson, she had said, “Rumours surrounding Bipasha’s pregnancy are completely baseless and untrue.” On her 39th birthday recently, the couple interacted with the media and Bipasha had mentioned about Karan’s special gift for her. She had said, “He has also given me a special gift which will arrive in a few days (laughs). But that I can’t tell you." Karan added, ‘’And everyone is waiting.’’ Earlier, Bipasha had also said, “I plan to wait two years” when asked about family planning. Well, it’s almost two years until Karan Singh Grover and Bipasha Basu celebrate their second wedding anniversary!   In an interview to a leading daily, Bipasha had earlier revealed, “We love babies. But both of us need more alone time together  because once the baby arrives, it’s always only baby time. That’s the way we both think.” She also shared, “My mom is very keen to have a granddaughter soon.”   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More