BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शाहरुख खान बोले-स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया?

शाहरुख खान बोले-स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया?दावोस। सुपरस्टार शाहरुख खान ने दावोस में बर्फ से ढके रास्ते में अपने बाहें खोलकर अपने खास सिग्नेजर पोज में नजर आए। शाहरुख 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉडर्स समारोह में सम्मान ग्रहण करने आए थे। शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज की एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘स्विटजरलैंड में आके ये ना किया तो क्या किया? दावोस में आकर खुश हूं, अब क्रिस्टल अवॉर्डस समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हूं। दावोस डायरी।’’

 

शाहरुख खान को 24वें वार्षिक क्रिस्टल अवॉड्र्स में भारत में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के समर्थन का नेतृत्व करने के लिए सोमवार की रात को सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख यहां विश्व आर्थिक फोरम के 48वें वार्षिक बैठक के लिए यहां आए हैं।

 

अभिनेता-निर्देशक केट ब्लैंचेट व गायक एल्टन जॉन इस साल के दूसरे पुरस्कार विजेताओं में हैं। शाहरुख हिंदी सिनेमा के वैश्विक मंच पर जाने-माने चेहरों में से एक है। वह मीर फाउंडेशन के संस्थापक हैं जो एसिड हमले की पीडि़त महिलाओं को सहायता, चिकित्सकीय इलाज, कानूनी मदद, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास व आजिविका में सहयोग करते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More