मुंबई। श्रीदेवी की पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शनों के लिए लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में रखा गया। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे होगा। लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी बॉलीवुड उमड़ पड़ा है। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ श्रीदेवी के फैंस का भी जमावड़ा लगा हुआ है। यहां आए हर किसी की आंखे नम दिख रही है। हर कोई दिल से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहा है। सफेद श्रीदेवी का पसंदीदा रंग था। वे अपने परिवारवालों और करीबियों से कहती थीं कि आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद रंग का हो।
इसी को ध्यान में रखकर सेलिब्रेशन क्लब में तैयारियां की गई हैं। सफेद पर्दे, सफेद फूल लगाए गए हैं। श्रीदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमा मालिनी, ईशा देओल, संजय कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, फराह खान, सोनम कपूर, अनु कपूर, अरबाज खान, सलमान खान, अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय, जया प्रदा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची।
श्रीदेवी की पार्थिव देह को अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार रात 10.05 बजे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। एयरपोर्ट पर अनिल कपूर, अनिल अंबानी समेत कई करीबी लोग देखे गए। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोकंडवाला स्थित उनके घर पर रखा गया था।
देर रात बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान यहां पहुंचे थे और श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख रोने लगे। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ की आशंका के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अंतिम यात्रा अपराह्न दो बजे क्लब से चलकर लगभग 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता संजय कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची रेखा कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे हर्षवद्र्धन कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची फिल्म निर्माता फराह खान।श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री सोनम कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता अरबाज खान। सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब लाया गया श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता सलमान खान। सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैंस का जमावड़ा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन।श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री सुष्मिता सेन। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची कोरियोग्राफर सरोज खान। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची जया बच्चन।
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता अजय देवगन।
साभार-khaskhabar.com
Read More