BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। फिल्म 'पानीपत' का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। आशुतोष हमेशा ही कोई ना कोई ऐतिहासिक फिल्म लेकर आते हैं जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन नज़र आने वाले हैं। इस पोस्टर के साथ निर्माता ने इसकी तारीख भी बता दी है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसका पोस्टर शेयर किया है जिसके साथ लिखा है फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज़ की जाएगी।      इस फिल्म को शूटिंग फ़िलहाल शुरू नहीं हुई है, बताया जा रहा है इस साल के मध्य में शूटिंग शुरू कर दी जाएगी और फिल्म को अगले साल रिलीज़ कर दिया जायेगा। बता दें कि संजय दत्त और अर्जुन कपूर पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे।फिल्म में अर्जुन की भूमिका एक मराठा योद्धा के रूप में होगी वहीं संजय दत्त की भूमिका के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। अर्जुन और संजय पहली बार ऐतिहासिक फिल्म में और योद्धा के रूप में नज़र आएंगे। साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर आप सबको याद ही होंगी। ये वही लड़की जो आंख मार कर वैलेंटाइन डे पर सख्त लौंडो को पिघला गई थी और रातों रात छा गई थी। प्रिया की पॉपुलैरिटी ऐसी बढ़ी कि सलमान से लेकर शाहरूख और सनी लियोन तक को पछाड़ते हुए वो गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी बन गई है और अब वो दिसंबर में सलमान खान की दबंग 3 से क्लैश करेंगी। हम आपको आज ये बता रहे है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी को एक ही रात में पीछे कर दिया था।सनी लियोन- पहले नंबर पर हैं सनी लियोन जिन्हें ताज़ा ताज़ा प्रिया वारियर ने हराया। सनी इस नंबर पर चार साल से काबिज़ हैं और अब तक कोई उन्हें हिला नही पाया है।अर्शी खान- दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी थीं बिग बॉस 11 की कंटेसटेंट अर्शी खान। अर्शी भोपाल की रहने वाली मॉडल हैं और तब लाइमलाइट में आई थीं जब उन्होंने शाहिद आफरीदी के साथ रिश्ते की बात मीडिया में उछाली थी।सपना चौधरी-सपना चौधरी एक हरियाणवी डांसर हैं जो अपनी लोक गायिकी के कारण भी मशहूर हैं। सपना भी बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं।दिशा पटानी- पांचवे नंबर पर थीं भारत का नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पटानी। दिशा पिछले साल इस लिस्ट पर नंबर एक पर थीं। साभार-khaskhabar.com           

Read More

मुंबई। जयपुर के रहने वाले अभिनेता इरफान खान इन दिनों किसी रहस्यमय बीमारी से जुझ रहे हैं।उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की लगातार दुआ मांग रहे हैं। इस बीच इरफ़ान ने बताया है कि वो अपने इलाज के लिए जल्द ही विदेश जाने वाले हैं। हाल ही में इरफ़ान ने लोगों को उस समय सकते में डाल दिया था जब उन्होंने बताया कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी है। जाँच के बाद भी वो इस बारे में कुछ कह पायेंगे। उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने भी लोगों से चिंता न करने की अपील की और बताया कि इरफ़ान बीमारी की इस जंग में जीत कर आयेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले खुद इफरान ने अपनी बीमारी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी,जिसके बाद से वे बीमारी को लेकर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे।अब वे इस इलाज के लिए विदेश जा रहे है और अभी तक उनकी बीमारी का कुछ पता नहीं लग पाया हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई।हरियाणा की फेमस डांसर बॉलीवुड में कमाल दिखाने के बाद सबको अपनी अंदाओं से अब भोजपुरी फिल्मों कयाल करते दिखाई देंगी। जी हां बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में मशहूर हरियाणी गाने 'हट जा ताऊ' पर ठुमके लगाकर सबको इंप्रेस करने के बाद सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। खबर है कि वह इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर रवि किशन के साथ डांस करती दिखेंगी।    सपना चौधरी ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में एंट्री लेने से पहले ही एक इंटरव्यू में बता दिया था कि उनके पास भोजपुरी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। वह खुद भी मानती हैं कि भले ही उन्हें भोजपुरी ना आती हो, लेकिन उनके कई भोजपुरी भाषी फैन्स हैं। ऐसे में सपना चौधरी को भोजपुरी गाने पर थिरकते देखना दिलचस्प होगा। फिल्म 'बैरी कंगना-2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है। रवि किशन और सपना चौधरी के अलावा फिल्म में काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आरएसवीपी प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी ने किया है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। जयपुर के रहने वाले इरफान इन दिनों गंभीर बीमारी की चेपट में हैं। बतां दें कि उनकी बीमारी के बारे में जान कर उनकी वाइफ ने चुप्पी थोड़ी हैं। इरफान की पत्नी सुतापा ने फेसबुक पर अपनी बात रखी है। सुतापा ने लिखा, 'मेरा सबसे अच्छा दोस्त और मेरा साथी एक योद्धा है। वो जबरदस्त अंदाज और सुंदरता के साथ हर तरह की मुश्किल से लड़ रहा है। मैसेज का जवाब नहीं देने और कॉल्स नहीं ले पाने के लिए मैं सभी से मांफी मांगती हूं, लेकिन मैं आप सभी की दुनिया भर से आ रही प्रार्थनाओं, चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए हमेशा आभरी रहूंगी।'        आपको बता दें कि इरफान खान ने कुछ दिन पहले ही अपनी रेयर डिजीज को लेकर ट्वीट किया था और उसके बाद से उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।वहीं मीडिया में भी कयासों का बाजार गर्म रहा, और तरह-तरह की अफवाहें उड रहीं थी, जिसके बाद उनकी वाइफ सुतपा सिकदर ने सामने आकर फेसबुक के जरिए ये बात सबके सामने रखी हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक और मामले में फंस गए हैं। मामला ज्यादा पुराना नहीं है, लेकिन कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हो गया है। दोनों के खिलाफ जाेधपुर पुलिस कमिश्नरेट के नागौरी गेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।    उल्लेखनीय है कि गत दिनों सलमान व शिल्पा ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस इंटरव्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जोधपुर में भी सिनेमाघरों पर प्रदर्शन कर वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध जताया था।    इसी मामले में कागा कॉलोनी रामबाग इलाके में रहने वाले नरेश पुत्र भानूराम वाल्मीकि ने सलमान व शिल्पा के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दलित समाज का अपमान करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था।    कोर्ट से मिले इस्तगासे के आधार पर नागौरी गेट पुलिस ने धर्म, भाषा, नस्ल या अन्य आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किले बढती दिख रही हैं। बता दें उर्वशी रौतेला को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बता दें कि ये धमकी उनकी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4’ में डायलॉग को लेकर मिल रही हैं। ‘हेट स्टोरी 4’ के ट्रेलर में महाभारत के एक चरित्र द्रौपदी पर संवाद रखा गया है, जिसकी वजह से उर्वशी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जो लोग उर्वशी को ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में द्रौपदी का अपमान किया जा रहा है।    फिल्म के ट्रेलर में उर्वशी कहती हुई दिखती हैं कि, ‘द्रौपदी के तो 5 पांडव थे, यहां तो केवल 2 हैं।’उर्वशी रौतेला ऐसी धमकियां मिलने के बाद काफी हैरान और परेशान हैं। बता दें बॉलीवुड निर्देशक विशाल पांड्या द्वारा बनाई गई यह फिल्म 9 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड की बेबी डॉल से फेमस हुई सनी लियोन ने एक बार फिर धमाल किया है। इस बार उन्होंने कोई एडल्ट फोटो नहीं ब्लकि अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो की खासियत ये है कि सनी और डेनियल की गोद में दो छोटे बच्चे दिखाई दें रहे हैं। इन दोनों बेबी बॉय का नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा गया है। सनी ने इन दोनों की फोटो भी साझा की है। साथ ही इस फोटो में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही है। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेनियल बेहद खुश हैं।    सनी ने इसपोस्ट में लिखा है कि 21 जून 2017 को उन्होंने और उनके पति ने भगवान के प्लान का अंदाजा लगा लिया था कि कुछ ही समय में उनके परिवार में 3 बच्चे हो जाएंगे। हमने अपनी फैमिली के लिए सोचा और इतने साल के बाद अब हमारा परिवार Asher Singh Weber और Noah Singh Weber के साथ पूरा हो गया है। सनी ने लिखा है कि हमारे बेटे कुछ हफ्ते पहले ही हुए हैं लेकिन हमारे दिल और आंखों में वे बहुत साल से जी रहे थे। भगवान ने हमारे लिए जो खास प्लानिंग की है वो वाकई बेहद अच्छी है और अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है। मैं और मेरे पति डेनियल अब तीन बच्चों के प्राउड पेरेंट हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी रिडली का कहना है कि वह जिंदा दफन होने से डरती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एम्पायर मैगजीन को दिए साक्षात्कार में फिल्म ‘पीटर रैबिट’ की अभिनेत्री ने कहा कि टीवी शो ‘सीएसआई’ का एक एपिसोड ‘ग्रेव डिगर’ देखने के बाद कई महीनों तक उन्हें जमीन में फंसे रहने के बुरे सपने आए।   उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘जिंदा दफन होना मेरा सबसे बड़ा डर है। मैंने ‘सीएसआई’ का एक विशेष एपिसोड देखा था, जिसमें क्वेंटिन टेरेन्टिनो ने काम किया था और सच कहूं तो मुझे महीनों तक बुरे सपने आते रहे...बेहद बुरे सपने।’’साभार-khaskhabar.com         

Read More

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) किसी भी चीज पर पूर्ण रूप से रोक लागू करने में विश्वास नहीं रखती है क्योंकि इससे और ज्यादा हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी रेवडिय़ां बांटने में भी विश्वास नहीं रखती है। कमल ने कहा, सवाल यह है कि शराब की दुकानों को इस तरह फैलने देने चाहिए या नहीं। हमें डाकखाने की तलाश में इधर-उधर घूमना पड़ता है लेकिन तमिलनाडु सरकार की शराब की दुकानों को ढूंढने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। हमें इस स्थिति को बदलना होगा।   कमल का यह बयान उस वक्त आया है जब तमिलनाडु में बड़े विपक्षी दल राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। तमिल पत्रिका आनंद विकातन में अपने अंतिम स्तंभ में कमल ने गुरुवार को कहा कि यह संभव नहीं है कि समूचे समाज को शराब से नफरत करने के लिए राजी किया जाए। कमल ने कहा कि पूर्ण रूप से प्रतिबंध के परिणामस्वरूप माफिया का उदय होगा, जैसा कि दुनिया के इतिहास में पहले भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि शराब पीना जुए जैसा नहीं है कि जिसे अचानक बंद किया जा सके।   कमल ने कहा कि मानव का शरीर शराब पीने से खुद को अचानक नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि शराब पीना कम किया जा सकता है लेकिन इस पूरी तरीके से रोकना संदेहात्मक है। उनके मुताबिक, महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल शराब पर प्रतिबंध लगाने का कार्ड खेलते हैं। कमल ने कहा कि स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलना एक खेल है, जो उनके लिए चिंताजनक है। चुनाव से पहले सरकार द्वारा बांटी जाने वाली चुनावी रेवडिय़ों पर कमल ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी अगर लोगों को अर्जन करने और सुकून से जीने के लिए एक स्थायी तरीका मिल जाए तो।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुबई में अपने जीवन की आखिरी सांस ली। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। इस साल की होली के रंग बॉलीवुड इंड्रस्टी के लिए फीके है। होली से कुछ दिन पहले अपनी सुपरस्टार एक्टर्स चांदनी को बॉलीवुड इंड्रस्टी ने खो दिया।जिस कारण इस बार होली इन सब सेलेब्स के लिए फीकी हैं। चांदनी को खोने के कारण बॉलीवुड इंड्रस्टी के कुछ सेलेब्स ने होली सेलिब्रेट ना करने का मन बना लिया हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होने वाली होली पार्टी को रद्द कर दिया है।  शबाना आजमी ने ट्वीट कर बताया कि हम 2 मार्च को होने वाली होली पार्टी को कैंसिल कर रहे हैं। श्रीदेवी का निधन होने के कारण हम इस साल होली पार्टी नहीं करेंगे। बता दें, श्रीदेवी और शबाना आजमी के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। अभी तक शबाना आजमी की तरफ से होली पार्टी कैंसिल करने की खबर आई है.,लेकिन उम्मीद है कि बाकी सेलेब्स भी लेजेंड एक्ट्रेस के मौत के कारण होली पार्टी रद्द कर सकते हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। देशभर में रंगों का पर्व होली को बड़ी धूमधान से मनाया जा रहा है। होली पर इस मौके पर एक भोजपुरी गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा की दो सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने मिलकर संगीत प्रेमियों के लिए अपने मधुर स्वर में होली गीत सहेली की होली पेश किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों ने जबरदस्त डांस किया है। सहेली की होली का ऑडियो एवं वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही वायरल भी हो गया है। इस गाने को अभी तक 27 लाख व्यू मिल चुके हैं।     भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा जब दो हीरोइनें बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर दे रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस कदर तहलका मचा रही हैं, उनके फैन्स को जबरदस्त मजा आने वाला है क्योंकि उनके डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं। फिर हीरो लोगों की मौजूदगी न होना, इस गाने को और भी खास बना देता है।आपको बता दें कि इससे पहले इन दोनों सुपरस्टार ने एक गाने की धुन पर डांस किया था और एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे मस्ती के साथ मोबाइल से बनाया गया था। इस लोकप्रियता से यह उम्मीद की जा रही है कि आगे भी इन दोनों सुपरस्टार सहेली के गाने और वीडियो समय समय पर देखने को मिलेंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More