BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में नहीं

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के पक्ष में नहींचेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) किसी भी चीज पर पूर्ण रूप से रोक लागू करने में विश्वास नहीं रखती है क्योंकि इससे और ज्यादा हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी रेवडिय़ां बांटने में भी विश्वास नहीं रखती है। कमल ने कहा, सवाल यह है कि शराब की दुकानों को इस तरह फैलने देने चाहिए या नहीं। हमें डाकखाने की तलाश में इधर-उधर घूमना पड़ता है लेकिन तमिलनाडु सरकार की शराब की दुकानों को ढूंढने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। हमें इस स्थिति को बदलना होगा।

 

कमल का यह बयान उस वक्त आया है जब तमिलनाडु में बड़े विपक्षी दल राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। तमिल पत्रिका आनंद विकातन में अपने अंतिम स्तंभ में कमल ने गुरुवार को कहा कि यह संभव नहीं है कि समूचे समाज को शराब से नफरत करने के लिए राजी किया जाए। कमल ने कहा कि पूर्ण रूप से प्रतिबंध के परिणामस्वरूप माफिया का उदय होगा, जैसा कि दुनिया के इतिहास में पहले भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि शराब पीना जुए जैसा नहीं है कि जिसे अचानक बंद किया जा सके।

 

कमल ने कहा कि मानव का शरीर शराब पीने से खुद को अचानक नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि शराब पीना कम किया जा सकता है लेकिन इस पूरी तरीके से रोकना संदेहात्मक है। उनके मुताबिक, महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल शराब पर प्रतिबंध लगाने का कार्ड खेलते हैं। कमल ने कहा कि स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलना एक खेल है, जो उनके लिए चिंताजनक है। चुनाव से पहले सरकार द्वारा बांटी जाने वाली चुनावी रेवडिय़ों पर कमल ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी अगर लोगों को अर्जन करने और सुकून से जीने के लिए एक स्थायी तरीका मिल जाए तो।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More