BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आ गईं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स बन गए हैं। हाल ही में ऐश ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है।   ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर ऑफीशियल अकाउंट बनाने के बाद सबसे पहली तस्वीर के रूप में अपनी और बेटी अराध्या की एक फोटो पोस्ट की। तस्वीर बड़ी प्यारी है, जिसे ऐश्वर्या के फैन्स ने बहुत पसंद किया। अब हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने बचपन की दो तस्वीरें पोस्ट की है।तस्वीरों में ऐश्वर्या बिलकुल अराध्या जैसी लग रही हैं। ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की है वह एलकेजी की है। तस्वीर में पूरी क्लास नजर आ रही है, वहीं बच्चों के बीच में टीचर्स भी बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ऊपर की लाइन में सेंटर में खड़ी हैं।    तस्वीर में ऐश्वर्या ने हेयरबैंड पहना हुआ है। इसके अलावा ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह स्कूल की ड्रेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा है, ‘ग्रेड 1 अराध्या की सेम एज में।’तस्वीर में कैप्शन देकर ऐश्वर्या बता रही हैं कि इस तस्वीर में वह अराध्या की उम्र की थीं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बाएं हाथ से चौथे नंबर पर यानी टीचर के साथ बैठी हैं।    बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंची थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या बेटी अराध्या को लेकर कान्स पहुंची। इसके चलते ऐश्वर्या ने कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं। तस्वीरों में अराध्या और ऐश्वर्या दोनों नजर आईं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेर्स सोनम कपूर की 8 मई को शादी है,लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि सोनम की शादी का संगीत बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ेगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है। अपने पैर फ्रैक्चर की जानकारी फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी से दी। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।    सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी? साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड़ एक्ट्रेस कल्कि जल्द एक गाना रिकॉर्ड करने वाली है। वहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह गाने में कल्कि का साथ देते हुए नजर आएंगे। वैसे बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसी फिल्म के लिए ये दोनों जल्द एक गाना एक-साथ रिकॉर्ड करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों दिन-रात प्रेक्टिस भी कर रहे हैं।   'गली ब्वॉय' फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर पर आधारित है। फिल्म में कल्कि वीडियो प्रोड्यूसर' का रोल निभा रही हैं तो वहीं रणवीर 'स्ट्रीट रैपर' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रैपर के लिए रणवीर पहले से ही गाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं ऐसे में अब कल्कि रैप गाना गाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। आनंद तिवारी इस फिल्म में म्जूजिक दे रहे हैं और वहीं इन दिनों कल्कि को रैप गाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह बतौर हीरो हैं इसके साथ ही कल्कि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘गली ब्वॉय’14 फरवरी 2019 को रिंलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

वैसे तो भारत के हर शहर की लड़कियां खूबसूरत होती हैं पर हमने आपके लिए कुछ ऐसे शहर चुनें हैं जहां की लड़कियां बाकी शहर की लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत होती हैं।हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बता रहे है कि भारत के वो कौन से शहर है..जहां सबसे खूबसूरत लड़कियां देखी जाती है।  भारत का राजधानी शहर दिल्ली केवल राजनीति के लिए नहीं पहचान नहीं रखता है, ब्लकि यहां पर भारत की सबसे खूबसूरत लड़कियां रहती हैं, यहां पर हर शहर की लड़कियां शिक्षा के लिए आती हैं, क्योंकि यहां पर बाकी शहरों से काफी ज्यादा यूनिवर्सिटी हैं और इसके अलावा यही की लड़किया काफी ओपन माइंडेड और मॉडर्न विचार की हैं । मुंबई की लड़कियाँ भी खूबसूरती के मामने में कुछ कम नहीं होती है और हर मुंबई की लड़की का सपना होता है की वो किसी दिन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस बने गई और मुंबई ही वो जगह है जहां से ही काफी एक्ट्रेस बॉलीवुड में अति है और ये भी सच है की मुंबई में भी बहुत खूबसूरत लड़कियाँ रहती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। 5 साल पहले एक ऐसी धमाकेदार फिल्म आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हम बात कर रहे हैं मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 की, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर रोमैंस करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के रोमैंटिक सीन्स से लेकर गानों तक, हर एक चीज ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के गानों ने भी कई अवॉर्ड्स जीते थे। वहीं खबरें ये भी हैं कि आशिकी 2 के बाद अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल यानी आशिकी 3 भी बनाया जाएगा। इस तीसरे पार्ट में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लीड एक्टर्स के तौर पर कास्ट किया जाएगा। वहीं इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर शुक्रवार को रिलीज हो गई है। दर्शकों में इसके लिए किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह ही क्रेज है। इस फिल्म के जरिए सभी के पसंदीदा सुपरहीरो एक जगह आ गए हैं। शुरुआत में टिकट्स के लिए काफी मारामारी देखी जा रही है। खबरों की माने तो ये फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है। बता दें कि इस साल आई फिल्मों में अब तक सबसे बड़ी ओपनर बागी 2 है, जिसने पहले दिन 24 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद पद्मावत (24 करोड़), रेड (10 करोड़) और सोनू के टीटू की स्वीटी (6 करोड़) हैं। अब एवेंजर्स से इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है। इस बार दर्शकों को इस फिल्म में एवेंजर्स की पिछली कड़ी एवेंजर्स: एज़ ऑफ अल्ट्रॉन से कई गुना ज्यादा मजेदार, रोमांचक और दिलचस्प चीजें देखने को मिलेगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर को वीरे दी वेडिंग की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किया। करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के बाद इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस ईवेंट पर हमेशा की तरह करीना कपूर ही छाई रहीं। जहां मीडिया के पास तमाम सवाल थे वहीं करीना कपूर के पास हर सवाल का अनोखा ही जवाब था। वैसे बता दें कि करीना कपूर काफी मीडिया फ्रेंडली हैं और वे मीडिया के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा ओपन रही हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर की तरह ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट भी इंटरेस्टिंग रहा। करीना ने प्रेस वार्ता में कहा कि वे साल में एक ही फिल्म करेंगी और वो भी सुपरहिट। इसके बाद करीना कपूर ने कहा कि, तैमूर के जन्म के बाद सैफ अली खान ने ही मुझे जिम ज्वाइन करने का कहा था। और वीरे दी वेडिंग फिल्म करने के लिए भी सैफ ने मोटिवेट किया था।सैफ हमेशा मेरा हर फैसले में साथ देते है। साभार-khaskhabar.com         

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एकटिंग से लोहा मनवा लिया है। जैसा कि आप सब जानते है कि प्रियंका यूएस टीवी के शो 'क्वांटिको' में अहम भूमिका में है।अब प्रियंका अपने शो के प्रमोशन के लिए वापस न्यूयॉर्क में है। इस दौरान प्रियंका का स्टाइल बेहद खास दिखा।  प्रियंका ने शहर की सड़कों को रैंप वॉक में बदल दिया और प्रियंका को रेड कलर के पेंट-सूट में घूमते हुए देखा गया जो एक मिलान ओवरकोट और स्टाइलेटोस के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने एक काले रंग का हैंडबैग और सनग्लास के साथ अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया। वहीं आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा 'क्वांटिको' के थर्ड पार्ट और उसके अलावा हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'ए किड लाइक जेक' और 'इज़ नॉट इट है। साथ ही, वह सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में भी है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ऐसे स्टार में से है,जिन्होंने बॉलीवुड में आ आ कर अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी थी,लेकिन वरूण का ये रिकॉर्ड खतरें में लग रहा था। हाल ही में बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म अक्टूबर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तो अच्छी है,लेकिन फिल्म बहुत धीमी चलती है,जिस कारण दर्शक को ये अपनी और खिच नहीं पा रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि वरूण की ये फिल्म फ्लॉप हो सकती थी, लेकिन फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई करके वरूण के 100 प्रतिशत सक्सेस को कायम रखा है। हालांकि फिल्म का हिट होना मुश्किल है.. क्योंकि हिट होने के लिए फिल्म को 70-80 करोड़ की कमाई करनी होगी लेकिन ऐवरेज की लिस्ट में तो आ चुकी है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई।बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान और एली की दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड की गलियारों में आए दिन सुनने को मिल जाते है। सलमान खान और एली की दोस्ती काफी अच्छी है। हाल ही में एली ने सलमान के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद वह काफी वायरल हो गई। हालांकि एली ने कुछ देर बाद उसे डिलीट भी कर दिया लेकिन फिर भी चर्चा का विषय बन गई। अब आप यह जानना चाहेंगे कि वास्तव में उस फोटो में ऐसा क्या था, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। दरअसल, एली ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर अपलोड की है, जिसमें उनके साथ सलमान और यूलिया साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह तीनों वीकेंड पर सलमान के घर ग्लेक्सी अपार्टमेंट में थे। फोटो में तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सलमान ने एली के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है तो पीछे यूलिया इस पोज पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो सलमान की आने वाली फिल्म रेस 3 में यूलिया एक रोमांटिक गाना गाने वाली हैं। सलमान और यूलिया के बारे में बॉलीवुड में कोई भी खुलकर बात नहीं करता है लेकिन दबी जुबान में यह कहा जाता है कि यही दोनों सात फेरे लेंगे।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

टीवी की नागिन को आप लोग जानते ही होंगे..बता दें कि टीवी नागिन यानि मौनी रॉय जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि मौनी रॉय को सलमान खान की 'दबंग 3' का ऑफर भी मिला है लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद मौनी रॉय ने किया है। दरअसल हाल ही में मिजवा फैशन शो के दौरान वह पहुंची जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी। मौनी से जब मीडिया ने 'दबंग 3' के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अच्छा है कि मैं यहां पर हूं। मैं 'दबंग 3' का हिस्सा नहीं हूं।'  फिल्मों के अलावा मौनी रॉय जल्द ही एकता कपूर के इंटरनेट प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो में भी एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि एकता कपूर जल्द ही 'मेहरुनिशा' नामक शो का निर्माण करने जा रही हैं और इस शो में मौनी हिस्सा बनेंगी। शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की कहानी मेहरुनिशा और सलीम नामक कैरेक्टर के इर्द गिर्द घूमेगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एकटिंग का दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा का बनवास खत्म हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा अब भारत लौट आई है और उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दो साल बाद बॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आए थे. फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही आपको बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की पहली तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान खान शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में करेंगी।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More