देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
टीवी की नागिन को आप लोग जानते ही होंगे..बता दें कि टीवी नागिन यानि मौनी रॉय जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि मौनी रॉय को सलमान खान की 'दबंग 3' का ऑफर भी मिला है लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद मौनी रॉय ने किया है। दरअसल हाल ही में मिजवा फैशन शो के दौरान वह पहुंची जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी। मौनी से जब मीडिया ने 'दबंग 3' के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अच्छा है कि मैं यहां पर हूं। मैं 'दबंग 3' का हिस्सा नहीं हूं।'
फिल्मों के अलावा मौनी रॉय जल्द ही एकता कपूर के इंटरनेट प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो में भी एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि एकता कपूर जल्द ही 'मेहरुनिशा' नामक शो का निर्माण करने जा रही हैं और इस शो में मौनी हिस्सा बनेंगी। शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की कहानी मेहरुनिशा और सलीम नामक कैरेक्टर के इर्द गिर्द घूमेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मंदिरा बेदी के जन्मदिन पर मौनी रॉय ने बरसाया प्यार
किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप होने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी
बप्पा के दर्शन करने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुँचे सलमान-शाहरुख