BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

...तो बचपन में ऐसी दिखती थी ऐश्वर्या, बेटी जैसी लग रही हैं मां

...तो बचपन में ऐसी दिखती थी ऐश्वर्या, बेटी जैसी लग रही हैं मांनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आ गईं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स बन गए हैं। हाल ही में ऐश ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है।

 

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर ऑफीशियल अकाउंट बनाने के बाद सबसे पहली तस्वीर के रूप में अपनी और बेटी अराध्या की एक फोटो पोस्ट की। तस्वीर बड़ी प्यारी है, जिसे ऐश्वर्या के फैन्स ने बहुत पसंद किया। अब हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने बचपन की दो तस्वीरें पोस्ट की है।तस्वीरों में ऐश्वर्या बिलकुल अराध्या जैसी लग रही हैं। ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की है वह एलकेजी की है। तस्वीर में पूरी क्लास नजर आ रही है, वहीं बच्चों के बीच में टीचर्स भी बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ऊपर की लाइन में सेंटर में खड़ी हैं। 

 

तस्वीर में ऐश्वर्या ने हेयरबैंड पहना हुआ है। इसके अलावा ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह स्कूल की ड्रेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा है, ‘ग्रेड 1 अराध्या की सेम एज में।’तस्वीर में कैप्शन देकर ऐश्वर्या बता रही हैं कि इस तस्वीर में वह अराध्या की उम्र की थीं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बाएं हाथ से चौथे नंबर पर यानी टीचर के साथ बैठी हैं। 

 

बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंची थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या बेटी अराध्या को लेकर कान्स पहुंची। इसके चलते ऐश्वर्या ने कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं। तस्वीरों में अराध्या और ऐश्वर्या दोनों नजर आईं।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More