देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के नतीजों में बीजेपी ने फिर बाजी मारी है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के राजौरी गार्डन की सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। मध्य प्रदेश की बांधवगढ सीट और असम की सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। राजस्थान के धौलपुर में भी बीजेपी की जीत हुई है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीट तृणमूल के खाते में गई है। मध्यप्रदेश की अटेर सीट कांग्रेस ने 857 वोटों से जीत ली है। ये सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी।
इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिन सीटों में चुनाव हुए थे वे निम्न हैं- असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन।
बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, राजौरी गार्डन-दिल्ली,बांधवगढ़-मध्यप्रदेश,भोरंज- हिमाचल प्रदेश और भीमाजी-असम,धौलपुर-राजस्थान शामिल है।
वहीं कनार्टक की नंजनगुड और गुंडलुपेट में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। इन दस सीटों में से तीन कांग्रेस के पास थीं तो तीन पर बीजेपी का कब्जा था। साथ ही राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन सीटों के नतीजों का असर पड़ेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी