देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक और मामले में फंस गए हैं। मामला ज्यादा पुराना नहीं है, लेकिन कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हो गया है। दोनों के खिलाफ जाेधपुर पुलिस कमिश्नरेट के नागौरी गेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों सलमान व शिल्पा ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उस इंटरव्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जोधपुर में भी सिनेमाघरों पर प्रदर्शन कर वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध जताया था।
इसी मामले में कागा कॉलोनी रामबाग इलाके में रहने वाले नरेश पुत्र भानूराम वाल्मीकि ने सलमान व शिल्पा के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दलित समाज का अपमान करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था।
कोर्ट से मिले इस्तगासे के आधार पर नागौरी गेट पुलिस ने धर्म, भाषा, नस्ल या अन्य आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप होने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी