BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अब विकास पर मानहानि का केस करेंगी सपना चौधरी....

अब विकास पर मानहानि का केस करेंगी सपना चौधरी....हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के “हट जा ताउ” गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है। कुछ दिन पहले इनके इसी गाने को लेकर इन्हे एक नोटिस भेजा गया था।ये नोटिस सिंगर विकास कुमार ने अपना गाना चुराने को लेकर भेजा था। लेकिन अब खबर ये आ रही है कि नोटिस भेजने वाले सिंगर विकास कुमार पर सपना चौधरी केस करेगी। फिल्म के प्रोमोशन के सिलसिले में रोहतक पहुंची सपना चौधरी ने कहा कि हट जा ताऊ गाने पर विकास का कोई हक नहीं है। विकास को सोच समझ कर नोटिस भिजवाना चाहिए था। इस गाने पर पूरी तरह से रामकेश जीवनपुरवाला का हक है। वहीं, रामकेश ने कहा कि हट जा ताऊ पाछै नै के सभी अधिकार उनके पास हैं।

 

वहीं विकास का कहना है कि, यह गाना उन्होंने खुद लिखा है और इस गाने के कॉपीराइट उनके पास हैं लेकिन, इस गाने की रिलीज के वक्त उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई जिसके चलते उन्होंने सपना चौधरी सहित फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल और बाकी 16 लोगों पर केस किया है। बता दे कि, 'वीरे दी वेडिंग' में अभिनेत्री सोनम कपूर करीना कपूर खान जैसे और भी कई स्टार्स है। ख़ास बात यह है कि, इस फिल्म के अलावा सपना चौधरी अभय देओल के साथ एक और फिल्म में नजर आने वाली है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More