नई दिल्ली। अभिनेता पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि टीवी शो बेहद में नजर आ चुके एक्टर पीयूष को एक मॉडल से रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह करीब एक महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थीं। पीयूष सोनी टीवी के फेमस शो बेहद में समय का किरदार निभाते नजर आए थे। आपको बता दें पीयूष पर 23 साल की मॉडल ने रेप करने का आरोप लगाया है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीयूष को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था और फिर कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। खबरों के मुताबिक पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप साबित हो गया है। एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसकी वजह से उनपर लगा आरोप सही साबित हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक पीयूष और मॉडल के बीच में जो कुछ हुआ है वो दोनों की सहमति से हुआ है। इस वजह से उन्हें बेल मिल गई है। लेकिन पीयूष पर अभी भी 3, 4 चार्ज हैं। वहीं पीयूष ने बेल मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी वापसी कर ली है। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल फोटो को अपडेट किया है।बता दें पीयूष की वाइफ अकांक्षा रावत पिछले 6 महीने से उनसे अलग रह रही थीं। उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। पीयूष बेहद के आलावा लाइफ ओके के शो देवों के देव महादेव और जीटीवी के शो सपने सुहाने लडक़पन के जैसे धारावाहिकों में काम करते नजर आ चुके हैं। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












