BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिनेता पीयूष को मिली बेल, परिवार के साथ मनाया न्यू ईयर

अभिनेता पीयूष को मिली बेल, परिवार के साथ मनाया न्यू ईयरनई दिल्ली। अभिनेता पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि टीवी शो बेहद में नजर आ चुके एक्टर पीयूष को एक मॉडल से रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह करीब एक महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थीं। पीयूष सोनी टीवी के फेमस शो बेहद में समय का किरदार निभाते नजर आए थे।

 

आपको बता दें पीयूष पर 23 साल की मॉडल ने रेप करने का आरोप लगाया है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीयूष को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था और फिर कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। खबरों के मुताबिक पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप साबित हो गया है। एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसकी वजह से उनपर लगा आरोप सही साबित हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक पीयूष और मॉडल के बीच में जो कुछ हुआ है वो दोनों की सहमति से हुआ है। इस वजह से उन्हें बेल मिल गई है। लेकिन पीयूष पर अभी भी 3, 4 चार्ज हैं। वहीं पीयूष ने बेल मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी वापसी कर ली है। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल फोटो को अपडेट किया है।बता दें पीयूष की वाइफ अकांक्षा रावत पिछले 6 महीने से उनसे अलग रह रही थीं। उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। पीयूष बेहद के आलावा लाइफ ओके के शो देवों के देव महादेव और जीटीवी के शो सपने सुहाने लडक़पन के जैसे धारावाहिकों में काम करते नजर आ चुके हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More