BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। लेखक व फिल्म निर्माता महेश भट्ट का कहना है कि वे एक किताब में अपने जीवन का सच बताना चाहते हैं। भट्ट ने यहां डीनो मोरिया के साथ अर्रिटा चक्रवर्ती सेनगुप्ता के उपन्यास इंट्रोस्पेक्शन के विमोचन में भाग लिया। आत्मकथा लिखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर भट्ट ने कहा, मैंने जो काम किया, वह मेरे निजी जीवन से प्रेरित था।    मैंने अपने जीवन पर आधारित फिल्में बनाईं। मुझे लगता है कि पहले हमें इसे लिखना चाहिए। निश्चित रूप से, मैं एक किताब के रूप में अपने जीवन का सच प्रकट करना चाहता हूं। जख्म और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके भट्ट ने कहा कि वे पहले ही लेखक के साथ किताब पर काम कर रहे हैं, जो एक पुस्तक के रूप में उनके जीवन की यात्रा को पेश करेगी। दिग्गज फिल्म निर्माता ने कहा कि वर्तमान में युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सडक़ 2 का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। यह वर्ष 1991 की फिल्म सडक़ का रीमेक है। उल्लेखनीय है कि महेश भट्ट की दोनों बेटियां पूजा और आलिया दोनों अभिनय के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लडऩे का बीड़ा उठाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।   मधु ने अपने बयान में कहा, मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितना ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं। मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि मौजूदा शीर्ष अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण में ऐसी खूबी है, जो उन्हें ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए उपयुक्त बनाती है। माधुरी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवाड्र्स में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं।    उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि खूबसूरती अंदर से आती है और बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। एक नाम नहीं लिया जा सकता, क्योंकि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ सभी खूबसूरत हैं।    अलग-अलग अभिनेत्रियों को पसंद करने का कारण बताते हुए माधुरी ने कहा, मेरी कोई एक पंसदीदा अभिनेत्री नहीं हैं, मैं अलग-अलग कारणों से इन अभिनेत्रियों को पसंद करती हूं। मैं आलिया भट्ट को पसंद करती हूं क्योंकि वे किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और कैमरे के सामने बिल्कुल स्वभाविक रूप से काम करती हैं।उन्होंने आगे कहा, दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत हैं और वे ऐतिहासिकों किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभा सकती हैं, क्योंकि उनमें वह आभा है और प्रियंका चोपड़ा उम्दा अभिनेत्री हैं..बतौर अभिनेत्री मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं। वे हर तरह के किरदार को बखूबी निभाती हैं, तो अलग-अलग अभिनेत्रियां है, जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी निर्देशक इंदर कुमार की टोटल धमाल में अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि मौजूदा शीर्ष अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण में ऐसी खूबी है, जो उन्हें ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए उपयुक्त बनाती है। माधुरी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवाड्र्स में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं।    उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि खूबसूरती अंदर से आती है और बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। एक नाम नहीं लिया जा सकता, क्योंकि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ सभी खूबसूरत हैं।    अलग-अलग अभिनेत्रियों को पसंद करने का कारण बताते हुए माधुरी ने कहा, मेरी कोई एक पंसदीदा अभिनेत्री नहीं हैं, मैं अलग-अलग कारणों से इन अभिनेत्रियों को पसंद करती हूं। मैं आलिया भट्ट को पसंद करती हूं क्योंकि वे किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और कैमरे के सामने बिल्कुल स्वभाविक रूप से काम करती हैं।उन्होंने आगे कहा, दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत हैं और वे ऐतिहासिकों किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभा सकती हैं, क्योंकि उनमें वह आभा है और प्रियंका चोपड़ा उम्दा अभिनेत्री हैं..बतौर अभिनेत्री मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं। वे हर तरह के किरदार को बखूबी निभाती हैं, तो अलग-अलग अभिनेत्रियां है, जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी निर्देशक इंदर कुमार की टोटल धमाल में अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर/नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान को वेटर्न एक्टर शशि कपूर और विनोद खन्ना की बहुत याद आ रही है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के रोमांटिक और चार्मिंग एक्टर शशि कपूर को याद करते हुए सलमान ने कहा- “शशि अंकल अब भी हमारे साथ हैं। आज भी हमारे बीच मौजूद हैं ।” मुझे अब तक यकीन नहीं हो पा रहा कि शशि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।सलमान खान इन दिनों ‘दबंग-3’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। वे फिल्म के प्रमोशनल इवेंट ‘द-बंग टूर’ के तहत सल्लू शनिवार को दिल्ली में थे। एक इवेंट के मौक़े पर उन्होंने शशि अंकल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सलमान ने कहा कि, “ऐसा कभी लगता ही नहीं था कि जो हमारे हीरो हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं, वो हमें इस तरह अकेला छोड़ देंगे।” सलमान ख़ान ने कहा कि, “वो अमर हैं। मैं अब तक शशि अंकल की फिल्में देखता हूं और आज भी उनकी मौजूदगी का अहसास होता है। इसी मौके पर सलमान ने ‘लकी-चार्म’ -वेटर्न एक्टर विनोद खन्ना को भी बहुत मिस किया। ‘दबंग-3’ के प्रमोशनल इवेंट में सलमान ने कहा कि, “ वो ‘दबंग सीरीज़’ के असली स्टार थे। विनोद सर मेरे ‘लकी-चार्म’ थे।” सलमान ख़ान ने कहा कि, “विनोद सर हम से दूर जा चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है। मुझे यकीन नहीं होता कि VK सर हमेशा-हमेशा के लिए हमें छोड़कर जा चुके हैं। वो आज भी हमारे साथ हैं। VK सर अमर हैं।” ज्ञात हो कि कैंसर से जूझते हुए मशहूर एक्टर विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 को आख़िरी सांस ली थी और शशि कपूर का लिवर की बीमारी की वजह से 4 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था। साभार-khaskhabar.com             

Read More

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री हिलेरी डफ और उनके पूर्व प्रेमी मैथ्यू कोमा यहां एक दूसरे को ‘किस’ करते दिखाई दिए, जिससे पता चलता है कि उनका इश्क फिर परवान चढ़ रहा है।   वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, डफ ने मंगलवार को अपने पूर्व प्रेमी कोमा के साथ कॉफी डेट का आनंद लिया। दोनों मार्च में अलग हुए थे।   इसी दिन, डफ ने टीवी शो ‘द टॉक’ पर कहा कि डफ और उन्होंने तीसरी बार डेट की है।   उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बताया कि यह अच्छा चल रहा है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। ज्ञातव्य है कि शशि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर को पिछले कई वर्षों से किडनी की समस्या थी। शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार सहित उनके घर की ओर दौड पडे। शशि कपूर के निधन से सुनकर समूचा बॉलीवुड सदमे में हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में शशिकपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि शशि कपूर को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं थी।    साथ ही उन्होंने लिखा कि वो काफी नर्म स्वभाव के थे, जब वो बात करते थे तो उनकी आवाज में एक अलग तरह का कोमल स्वर होता था। अमिताभ ने लिखा कि वे शशिकपूर के निधन से पहले करीब 6 साल पहले मिले थे। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि शशिकपूर उनको बबुआ कहकर बुलाते थे। अमिताभ ने उनको याद करते हुए लिखा कि शशिकपूर उनके बहुत अच्छे मित्र थे और उनकी याददाश्त बहुत तेज थी। अमिताभ ने लिखा कि उन्होंने शशिकपूर को सबसे पहले तस्वीर में देखा था, उस समय अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे अमिताभ ने लिखा कि उस तस्वीर में लिखा था कि राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई जल्द ही डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उस तस्वीर को देखने के बाद लगा था कि अगर इंडस्ट्री में ऐसे लोग होंगे तो उनका चांस ही नहीं है। ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा कि हम जिंदगी को अपनी कहां तक संभालते हैं, इस कीमती किताब का कागज खराब था।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

भरतपुर। बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं। बस उनकी यादें हैं। 18 मार्च, 1938 को जन्मे शशि कपूर की यादें राजस्थान से भी जुड़ी हैं। राजस्थान के भरतपुर से उनका गहरा लगाव रहा है।    फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्तम अभिनेताओं में शुमार रहे शशि कपूर ने अपनी दो फिल्में उत्सव और सिद्धार्थ की शूटिंग भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार, लोहागढ़ किला, बन्ध बरेठा और काकाजी की कोठी में की थी। इस दौरान उनका भरतपुर से गहरा लगाव हो गया। भरतपुर को वे तब भी नहीं भूल पाए, जब फिल्मों से दूर हो गए। भरतपुर में शूटिंग के दौरान इस रोमांटिक हीरो को यहां की गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई बेहद पसंद आई। जब तक शूटिंग चली, गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई जरूर पहुंचती थी। उनकी यह पसंद हाल दिनाें तक बरकरार रही। वे हर साल सर्दियों में भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे। ख्याति प्राप्त सदाबहार अभिनेता शशि कपूर के कई रिश्तेदार आज भी भरतपुर में रहते हैं। उनका कहना है कि भरतपुर शशि कपूर को बेहद पसंद था। यहां से हर साल सर्दियों में गजक-मिठाई मुंबई भेजी जाती थी। दोस्तो! आज शशि कपूर हमारे बीच नहीं हैं। उनको शत-शत नमन..!   शशि कपूर जन्म: 18 मार्च, 1938, अवसान : 04 दिसम्बर 2017) साभार-khaskhabar.com         

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए है। आपको बता दें कि इस जोडी फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आने वाली है लेकिन इनकी चर्चा कारण दूसरा है। जी हां, सलमान-कैटरीना हाल ही में फेमस मैगजीन वोग इंडिया के लिए कराए फोटोशूट के कारण चर्चा में है।    सोशल मीडिया पर सलमान द्वारा बनाई गई कैटरीना की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। ये फोटो 30 नवंबर को फिल्म टाइगर जिंदा है के ट्विटर पेज पर शेयर की गई है। इस फोटो को अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कैटरीना और सलमान बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ आने की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में बर्फ के बीच कैटरीना और सलमान खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने बर्फ पर पेंट से कैटरीना की तस्वीर बनी हुई है। दरअसल ये फोटो फिल्म के गाने दिल दियां गल्लां से ली गई है। जिसे ऑस्ट्रिया में बर्फ से ढके पहाड़ पर बनाया गया है। ये इस फिल्म का दूसरा गाना है जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले फिल्म के पहले गाने स्वैग से स्वागत को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब दर्शक इस रोमांटिक गाने का इंतजार कर रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। टीवी शो पोरस में राजा बामिनी के रूप में नजर आ रहे अभिनेता आदित्य रेडिज का कहना है कि इस बड़े शो से जुडऩे का एक फायदा उन्हें यह हुआ है कि वे अब एक प्रमाणित स्कूबा डाइवर बन गए हैं। शो की टीम ने इसके एक हिस्से को थाईलैंड में फिल्माया है और कुछ कलाकारों को पानी के अंदर के दृश्यों को फिल्माने के लिए प्रशिक्षित होने का मौका मिला।    आदित्य ने बताया कि टीम एक महीने से थाईलैंड में थी। हमें क्रू के सभी सदस्यों से एक हफ्ते पहले थाईलैंड जाना पड़ा और वहां स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण लेना पड़ा। मैं अब एक सर्टिफाइड ओपन वाटर स्कूबा डाइवर हूं और अब दुनिया में कही भी डाइव कर सकता हूं। उन्होंने कहा, तो इस बड़े शो का हिस्सा होने का मुझे यह फायदा मिला। शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

The beautiful actress, who became a mother last year, has now almost completed the shoot of her film, Veere Di Wedding. After having lost all the pregnancy weight, Kareena is indeed at the top of her game yet again. Kareena Kapoor Khan and best friend Manish Malhotra's bond is quite well known in the industry. The two have time and again confessed that the two are each other's favourite from within the film and fashion industry. So, its no surprise that the ace fashion designer chose to have his ‘forever muse' Kareena as his showstopper for the Nairobi fashion showcase. Held on Saturday, Manish Malhotra showcased his beautiful creations in front a packed auditorium and had the Bollywood beauty walk the mirror ramp for him, looking ‘angelic' in one of the stunning pieces from his latest line.Kareena looked absolutely glamorous and no less than a diva in a white lehenga that was teamed with a matching corset. The star had the dupatta stylishly put on her shoulders giving an impression of a cape. Intricate white embroidery on the outfit was a sure winner. Kareena's style sense, confidence both on and off the ramp, makes the gorgeous actress a heart stealer. All through her pregnancy, Kareena kept busy with photoshoots and advertisement shoots, never shying away from the cameras. Even after delivering little Taimur, Bebo immediately started making public appearances. Soon after we saw her hit the gym with a vengeance. And the results are there for all to see.   साभार-khaskhabar.com   

Read More

यामी गौतम हिन्दी फिल्मों एवं धारावाहिक की एक अभिनेत्री है। आज बॉलीवुड जगत यामी गौतम को किसी पहचान की जरूरत नहीं। बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में एक हैं यामी। इनकी नैचुरल ब्यूटी को कोई भी नकार नहीं सकता। यामी के अभिनय से ज्यादा लोग इनकी सुंदरता के दीवाने हैं। जो भी उन्हें देखता है बस मंत्रमुग्ध हो जाता है।  फिल्मी दुनिया में यामी गौतम की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनकी लव अफेयर चर्चा ज्यादा करते हैं, यामी और पुलकित की साल 2015 में फिल्म ‘सनम रे’ रिलीज हुई थी और इस साल पुलकित यामी की फिल्म जुनूनियत भी रिजील हुई है, सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था। खबरों की मानें तो उनकी और पुलकित की शादी की चर्चा का बाजार गर्म हुआ था। बॉलीवुड की चर्चित फिल्में ‘विक्की डोनर, सनम रे, एक्शन जैक्शन और बदलापुर’ आदि में कई बडे स्टार कलाकारों के साथ शानदार अभिनय कर बिलासपुर का नाम रोशन करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम का 28 का जन्म हैं। बता दें कि यामी गौतम महज 20 साल की थीं जब वह मुंबई नगरी में आई। उन्होंने टेलीविजन शो चांद के पार चलो से छोटे पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई। गौरतलब है कि पंजाबी गर्ल यानी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से की थी हालांकि कि इससे पहले वो कन्नड, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, मलयालम आदि फिल्मों में भी शानदार अभिनय निभा चुकी हैं। यामी की पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं।आपको बता दें कि यामी के पिता मुकेश गौतम जहां पंजाबी है, तो वहीं उनकी मां अंजली गौतम पहाडी हैं। इस तरह अभिनेत्री यामी पंजाबी और पहाडी है। उनकी एक बहन भी हैं जिनकी नाम सुरीली गौतम हैं। यामी पहले एक आई ए एस ऑफिसर बनना चाहती थीं, क्योंकि वह एक बहुत अच्छी विद्यार्थी थी। यामी ने बीए की पढाई की और आगे की पढाई करने के बाद यूपीएससी का एक्जाम पास करके आईएएस बनना चाहती थीं। खबरों के अनुसार फिल्मों में काम करने के दौरान पार्ट टाइम अपनी पढाई पूरी कर रही हैं। यामी ने दूरदर्शन करियर की शुरूआत ‘चांद के पार चलो’ धारावहिक से की पर वह कलर्स चैनेल पर अपने वाले ‘ये प्यार न होगा कम’ धारावाहिक से फेमस हुई। उनको आखिरी बार दूरदर्शन पर ‘ये प्यार न होगा कम’ धारवाहिक में ही देखा गया, उनके पश्चात वह फिल्मों की ओर बढ गईं। बॉलीवुड सिनेमा में यामी गौतम ने फिल्म "विकी डोनर" से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने एक बंगाली लडकी का किरदार बहुत खूबी से निभाया जो पंजाबी लडके विकी से प्यार करती है। यामी बचपन से ही एक होशियर स्टूडेंट रही हैं। यामी के फेवरेट अभिनेता जॉन अब्राहम है। यामी गौतम को गैजेट्स से ज्यादा लगाव नहीं है। लेकिन उनका मानना है कि आजकल आधुनिक लाइफ स्टाइल है उस लिहाज से गैजेट्स हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए बेहद जरूरी भी है। आज गैजेट्स के बिना लाइफ बिताना काफी मुश्किल काम है।     साभार-khaskhabar.com           

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More