BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

BSPECIAL यामी गौतम

BSPECIAL यामी गौतमयामी गौतम हिन्दी फिल्मों एवं धारावाहिक की एक अभिनेत्री है। आज बॉलीवुड जगत यामी गौतम को किसी पहचान की जरूरत नहीं। बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में एक हैं यामी। इनकी नैचुरल ब्यूटी को कोई भी नकार नहीं सकता। यामी के अभिनय से ज्यादा लोग इनकी सुंदरता के दीवाने हैं। जो भी उन्हें देखता है बस मंत्रमुग्ध हो जाता है। 

फिल्मी दुनिया में यामी गौतम की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनकी लव अफेयर चर्चा ज्यादा करते हैं, यामी और पुलकित की साल 2015 में फिल्म ‘सनम रे’ रिलीज हुई थी और इस साल पुलकित यामी की फिल्म जुनूनियत भी रिजील हुई है, सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था। खबरों की मानें तो उनकी और पुलकित की शादी की चर्चा का बाजार गर्म हुआ था। बॉलीवुड की चर्चित फिल्में ‘विक्की डोनर, सनम रे, एक्शन जैक्शन और बदलापुर’ आदि में कई बडे स्टार कलाकारों के साथ शानदार अभिनय कर बिलासपुर का नाम रोशन करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम का 28 का जन्म हैं। बता दें कि यामी गौतम महज 20 साल की थीं जब वह मुंबई नगरी में आई। उन्होंने टेलीविजन शो चांद के पार चलो से छोटे पर्दे पर अपनी एक खास पहचान बनाई। गौरतलब है कि पंजाबी गर्ल यानी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से की थी हालांकि कि इससे पहले वो कन्नड, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, मलयालम आदि फिल्मों में भी शानदार अभिनय निभा चुकी हैं। यामी की पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं।आपको बता दें कि यामी के पिता मुकेश गौतम जहां पंजाबी है, तो वहीं उनकी मां अंजली गौतम पहाडी हैं। इस तरह अभिनेत्री यामी पंजाबी और पहाडी है। उनकी एक बहन भी हैं जिनकी नाम सुरीली गौतम हैं। यामी पहले एक आई ए एस ऑफिसर बनना चाहती थीं, क्योंकि वह एक बहुत अच्छी विद्यार्थी थी। यामी ने बीए की पढाई की और आगे की पढाई करने के बाद यूपीएससी का एक्जाम पास करके आईएएस बनना चाहती थीं। खबरों के अनुसार फिल्मों में काम करने के दौरान पार्ट टाइम अपनी पढाई पूरी कर रही हैं। यामी ने दूरदर्शन करियर की शुरूआत ‘चांद के पार चलो’ धारावहिक से की पर वह कलर्स चैनेल पर अपने वाले ‘ये प्यार न होगा कम’ धारावाहिक से फेमस हुई। उनको आखिरी बार दूरदर्शन पर ‘ये प्यार न होगा कम’ धारवाहिक में ही देखा गया, उनके पश्चात वह फिल्मों की ओर बढ गईं। बॉलीवुड सिनेमा में यामी गौतम ने फिल्म "विकी डोनर" से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने एक बंगाली लडकी का किरदार बहुत खूबी से निभाया जो पंजाबी लडके विकी से प्यार करती है। यामी बचपन से ही एक होशियर स्टूडेंट रही हैं। यामी के फेवरेट अभिनेता जॉन अब्राहम है। यामी गौतम को गैजेट्स से ज्यादा लगाव नहीं है। लेकिन उनका मानना है कि आजकल आधुनिक लाइफ स्टाइल है उस लिहाज से गैजेट्स हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए बेहद जरूरी भी है। आज गैजेट्स के बिना लाइफ बिताना काफी मुश्किल काम है।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More