BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महेश भट्ट ने कहा, मैंने जो काम किया, वह था निजी जीवन से प्रेरित

महेश भट्ट ने कहा, मैंने जो काम किया, वह था निजी जीवन से प्रेरितमुंबई। लेखक व फिल्म निर्माता महेश भट्ट का कहना है कि वे एक किताब में अपने जीवन का सच बताना चाहते हैं। भट्ट ने यहां डीनो मोरिया के साथ अर्रिटा चक्रवर्ती सेनगुप्ता के उपन्यास इंट्रोस्पेक्शन के विमोचन में भाग लिया। आत्मकथा लिखने की योजना के बारे में पूछे जाने पर भट्ट ने कहा, मैंने जो काम किया, वह मेरे निजी जीवन से प्रेरित था। 

 

मैंने अपने जीवन पर आधारित फिल्में बनाईं। मुझे लगता है कि पहले हमें इसे लिखना चाहिए। निश्चित रूप से, मैं एक किताब के रूप में अपने जीवन का सच प्रकट करना चाहता हूं। जख्म और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके भट्ट ने कहा कि वे पहले ही लेखक के साथ किताब पर काम कर रहे हैं, जो एक पुस्तक के रूप में उनके जीवन की यात्रा को पेश करेगी। दिग्गज फिल्म निर्माता ने कहा कि वर्तमान में युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सडक़ 2 का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। यह वर्ष 1991 की फिल्म सडक़ का रीमेक है। उल्लेखनीय है कि महेश भट्ट की दोनों बेटियां पूजा और आलिया दोनों अभिनय के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More