BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमिताभ बच्चन ने शशिकपूर के लिए लिखा भावुक ब्लॉग, आप भी पढिए

अमिताभ बच्चन ने शशिकपूर के लिए लिखा भावुक ब्लॉग, आप भी पढिएमुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। ज्ञातव्य है कि शशि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर को पिछले कई वर्षों से किडनी की समस्या थी। शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार सहित उनके घर की ओर दौड पडे। शशि कपूर के निधन से सुनकर समूचा बॉलीवुड सदमे में हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में शशिकपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि शशि कपूर को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं थी। 

 

साथ ही उन्होंने लिखा कि वो काफी नर्म स्वभाव के थे, जब वो बात करते थे तो उनकी आवाज में एक अलग तरह का कोमल स्वर होता था। अमिताभ ने लिखा कि वे शशिकपूर के निधन से पहले करीब 6 साल पहले मिले थे। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि शशिकपूर उनको बबुआ कहकर बुलाते थे। अमिताभ ने उनको याद करते हुए लिखा कि शशिकपूर उनके बहुत अच्छे मित्र थे और उनकी याददाश्त बहुत तेज थी। अमिताभ ने लिखा कि उन्होंने शशिकपूर को सबसे पहले तस्वीर में देखा था, उस समय अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे अमिताभ ने लिखा कि उस तस्वीर में लिखा था कि राज और शम्मी कपूर के छोटे भाई जल्द ही डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उस तस्वीर को देखने के बाद लगा था कि अगर इंडस्ट्री में ऐसे लोग होंगे तो उनका चांस ही नहीं है। ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा कि हम जिंदगी को अपनी कहां तक संभालते हैं, इस कीमती किताब का कागज खराब था। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More