देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए है। आपको बता दें कि इस जोडी फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आने वाली है लेकिन इनकी चर्चा कारण दूसरा है। जी हां, सलमान-कैटरीना हाल ही में फेमस मैगजीन वोग इंडिया के लिए कराए फोटोशूट के कारण चर्चा में है।
सोशल मीडिया पर सलमान द्वारा बनाई गई कैटरीना की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। ये फोटो 30 नवंबर को फिल्म टाइगर जिंदा है के ट्विटर पेज पर शेयर की गई है। इस फोटो को अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कैटरीना और सलमान बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ आने की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में बर्फ के बीच कैटरीना और सलमान खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने बर्फ पर पेंट से कैटरीना की तस्वीर बनी हुई है। दरअसल ये फोटो फिल्म के गाने दिल दियां गल्लां से ली गई है। जिसे ऑस्ट्रिया में बर्फ से ढके पहाड़ पर बनाया गया है। ये इस फिल्म का दूसरा गाना है जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले फिल्म के पहले गाने स्वैग से स्वागत को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब दर्शक इस रोमांटिक गाने का इंतजार कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप होने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी
बप्पा के दर्शन करने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुँचे सलमान-शाहरुख
'पोन्नियिन सेलवन : 1' से प्रेरित कैटरीना कैफ साउथ फिल्में करने के लिए तैयार