BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

खूबसूरत एक्ट्रेस के सवाल पर माधुरी दीक्षित की जुबां पर आए ये 4 नाम

खूबसूरत एक्ट्रेस के सवाल पर माधुरी दीक्षित की जुबां पर आए ये 4 नाममुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि मौजूदा शीर्ष अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण में ऐसी खूबी है, जो उन्हें ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए उपयुक्त बनाती है। माधुरी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवाड्र्स में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं। 

 

उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि खूबसूरती अंदर से आती है और बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। एक नाम नहीं लिया जा सकता, क्योंकि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ सभी खूबसूरत हैं। 

 

अलग-अलग अभिनेत्रियों को पसंद करने का कारण बताते हुए माधुरी ने कहा, मेरी कोई एक पंसदीदा अभिनेत्री नहीं हैं, मैं अलग-अलग कारणों से इन अभिनेत्रियों को पसंद करती हूं। मैं आलिया भट्ट को पसंद करती हूं क्योंकि वे किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और कैमरे के सामने बिल्कुल स्वभाविक रूप से काम करती हैं।उन्होंने आगे कहा, दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत हैं और वे ऐतिहासिकों किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभा सकती हैं, क्योंकि उनमें वह आभा है और प्रियंका चोपड़ा उम्दा अभिनेत्री हैं..बतौर अभिनेत्री मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं। वे हर तरह के किरदार को बखूबी निभाती हैं, तो अलग-अलग अभिनेत्रियां है, जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी निर्देशक इंदर कुमार की टोटल धमाल में अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More