देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि मौजूदा शीर्ष अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण में ऐसी खूबी है, जो उन्हें ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए उपयुक्त बनाती है। माधुरी रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवाड्र्स में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा खूबसूरत मानती हैं।
उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से मानना है कि खूबसूरती अंदर से आती है और बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। एक नाम नहीं लिया जा सकता, क्योंकि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ सभी खूबसूरत हैं।
अलग-अलग अभिनेत्रियों को पसंद करने का कारण बताते हुए माधुरी ने कहा, मेरी कोई एक पंसदीदा अभिनेत्री नहीं हैं, मैं अलग-अलग कारणों से इन अभिनेत्रियों को पसंद करती हूं। मैं आलिया भट्ट को पसंद करती हूं क्योंकि वे किरदारों के साथ प्रयोग करती हैं और कैमरे के सामने बिल्कुल स्वभाविक रूप से काम करती हैं।उन्होंने आगे कहा, दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत हैं और वे ऐतिहासिकों किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभा सकती हैं, क्योंकि उनमें वह आभा है और प्रियंका चोपड़ा उम्दा अभिनेत्री हैं..बतौर अभिनेत्री मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं। वे हर तरह के किरदार को बखूबी निभाती हैं, तो अलग-अलग अभिनेत्रियां है, जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं। फिल्मों की बात करें तो माधुरी निर्देशक इंदर कुमार की टोटल धमाल में अनिल कपूर के साथ काम कर रही हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस