BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्मृति शेष : भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे शशि कपूर

स्मृति शेष : भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे शशि कपूरभरतपुर। बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं। बस उनकी यादें हैं। 18 मार्च, 1938 को जन्मे शशि कपूर की यादें राजस्थान से भी जुड़ी हैं। राजस्थान के भरतपुर से उनका गहरा लगाव रहा है। 

 

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्तम अभिनेताओं में शुमार रहे शशि कपूर ने अपनी दो फिल्में उत्सव और सिद्धार्थ की शूटिंग भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार, लोहागढ़ किला, बन्ध बरेठा और काकाजी की कोठी में की थी। इस दौरान उनका भरतपुर से गहरा लगाव हो गया। भरतपुर को वे तब भी नहीं भूल पाए, जब फिल्मों से दूर हो गए। भरतपुर में शूटिंग के दौरान इस रोमांटिक हीरो को यहां की गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई बेहद पसंद आई। जब तक शूटिंग चली, गजक, कचौरी और बिस्तरबंद मिठाई जरूर पहुंचती थी। उनकी यह पसंद हाल दिनाें तक बरकरार रही। वे हर साल सर्दियों में भरतपुर की गजक मुंबई मंगाना नहीं भूलते थे। ख्याति प्राप्त सदाबहार अभिनेता शशि कपूर के कई रिश्तेदार आज भी भरतपुर में रहते हैं। उनका कहना है कि भरतपुर शशि कपूर को बेहद पसंद था। यहां से हर साल सर्दियों में गजक-मिठाई मुंबई भेजी जाती थी। दोस्तो! आज शशि कपूर हमारे बीच नहीं हैं। उनको शत-शत नमन..!

 

शशि कपूर जन्म: 18 मार्च, 1938, अवसान : 04 दिसम्बर 2017)

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More