BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यह चीज देखकर फिल्म का चयन करती हैं दिव्या खोसला कुमार

मलाइका अरोड़ा खान ने कहा, यह मेरे लिए आसान काम नहीं थामुंबई। फिल्मकार व अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि जब वे फिल्म में काम करती हैं तो उन्हें सबसे पहले शैली नहीं बल्कि फिल्म की कहानी उत्साहित करती है। टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार की पत्नी दिव्या ने रोमांटिक फिल्म यारियां से फिल्म निर्देशन में कदम रखा था। 

 

इसके बाद उन्होंने फिल्म सनम रे का निर्देशन किया। दिव्या हाल ही में लघु फिल्म बुलबुल में नजर आईं। दिव्या से जब रोमांस की शैली का चुनाव करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे यह शैली चाहिए है। मुझे कहानी सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। अगर मैं कहानी से प्रभावित हो जाती हूं तो फिर मैं उसे करती हूं।  यह सब दिल की आवाज पर निर्भर करता है फिर चाहे आप फिल्म बनाने जा रहे हों या फिर अभिनय करने के लिए पटकथाओं का चुनाव कर रहे हों। बुलबुल 25 मिनट की एक लघु फिल्म है जिसकी अधिकांश शूटिंग शिमला में हुई थी। आशीष पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में शिव पंडित, एली अवराम भी थे। इस फिल्म की पटकथा दिवंगत फिल्मकार कुंदन शाह द्वारा लिखित है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More