BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्वरा भास्कर फिर सुर्खियों में, इस बार विवेक को बताया नीच और ...

स्वरा भास्कर फिर सुर्खियों में, इस बार विवेक को बताया नीच और ...मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस बार फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को लेकर बयान चर्चा में आ गई है। इस अभिनेत्री ने विवेक अग्निहोत्री को ‘नीच’ और ‘बीमार’ बताया है। स्वरा की यह प्रतिक्रिया विवेक के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने स्वरा को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें ‘वास्तविक योनि’ का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए। 

आपको बता दें कि स्वरा द्वारा पद्मावत फिल्म के अंत में ‘जौहर’ का दृश्य देखने के बाद खुद को ‘योनि मात्र’ महसूस करने का विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति से बहस करने के बाद स्वरा को अग्निहोत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

 

अग्निहोत्री ने बुधवार को लिखा, ‘‘हमने बस्तर में कई पूर्व नक्सली महिलाओं से बात की है। सभी की कहानी दु:खद है और दुव्र्यवहार, दुष्कर्म और नारीद्वेष से भरी पड़ी है। अगर वे शादी कर लेती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है झूठी नारीवादी स्वरा भास्कर को ‘वास्तविक योनि’ की पीड़ा समझने के लिए इन जगहों का दौरा करना चाहिए।’’

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महिलाओंको समझने की जरूरत है कि स्वरा भास्कर जैसी झूठी नारीवादी के कारण नारीवादी आंदोलन खतरे में पड़ जाता है।’’स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुझे दु:ख हुआ कि आपने मुझे वहां जाकर मात्र खुद का बलात्कार करवाने की सलाह दी। सच में...? विवेक क्या ये ट्वीट आपने लिखा था? आपके व्यवहार और शिष्टता के इस निकृष्ट स्तर को देखकर मैं कहूंगी आप बहुत ही ‘नीच’ और ‘बीमार’ किस्म के हैं।’’ मंगलवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने पद्मावत पर अपने पत्र को सही ठहराया। 

 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कुछ सवाल थे और मुझे लगता है कि वे सभी सवाल वैध थे। अगर लोग सहमत नहीं हैं तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। हम एक गणतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और यह अच्छी बात है कि कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं और मुझे लगता है कि हमें चर्चा करनी चाहिए।’’

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More