BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किले बढती दिख रही हैं। बता दें उर्वशी रौतेला को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बता दें कि ये धमकी उनकी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 4’ में डायलॉग को लेकर मिल रही हैं। ‘हेट स्टोरी 4’ के ट्रेलर में महाभारत के एक चरित्र द्रौपदी पर संवाद रखा गया है, जिसकी वजह से उर्वशी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जो लोग उर्वशी को ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में द्रौपदी का अपमान किया जा रहा है।    फिल्म के ट्रेलर में उर्वशी कहती हुई दिखती हैं कि, ‘द्रौपदी के तो 5 पांडव थे, यहां तो केवल 2 हैं।’उर्वशी रौतेला ऐसी धमकियां मिलने के बाद काफी हैरान और परेशान हैं। बता दें बॉलीवुड निर्देशक विशाल पांड्या द्वारा बनाई गई यह फिल्म 9 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड की बेबी डॉल से फेमस हुई सनी लियोन ने एक बार फिर धमाल किया है। इस बार उन्होंने कोई एडल्ट फोटो नहीं ब्लकि अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो की खासियत ये है कि सनी और डेनियल की गोद में दो छोटे बच्चे दिखाई दें रहे हैं। इन दोनों बेबी बॉय का नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा गया है। सनी ने इन दोनों की फोटो भी साझा की है। साथ ही इस फोटो में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही है। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेनियल बेहद खुश हैं।    सनी ने इसपोस्ट में लिखा है कि 21 जून 2017 को उन्होंने और उनके पति ने भगवान के प्लान का अंदाजा लगा लिया था कि कुछ ही समय में उनके परिवार में 3 बच्चे हो जाएंगे। हमने अपनी फैमिली के लिए सोचा और इतने साल के बाद अब हमारा परिवार Asher Singh Weber और Noah Singh Weber के साथ पूरा हो गया है। सनी ने लिखा है कि हमारे बेटे कुछ हफ्ते पहले ही हुए हैं लेकिन हमारे दिल और आंखों में वे बहुत साल से जी रहे थे। भगवान ने हमारे लिए जो खास प्लानिंग की है वो वाकई बेहद अच्छी है और अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है। मैं और मेरे पति डेनियल अब तीन बच्चों के प्राउड पेरेंट हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी रिडली का कहना है कि वह जिंदा दफन होने से डरती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एम्पायर मैगजीन को दिए साक्षात्कार में फिल्म ‘पीटर रैबिट’ की अभिनेत्री ने कहा कि टीवी शो ‘सीएसआई’ का एक एपिसोड ‘ग्रेव डिगर’ देखने के बाद कई महीनों तक उन्हें जमीन में फंसे रहने के बुरे सपने आए।   उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, ‘‘जिंदा दफन होना मेरा सबसे बड़ा डर है। मैंने ‘सीएसआई’ का एक विशेष एपिसोड देखा था, जिसमें क्वेंटिन टेरेन्टिनो ने काम किया था और सच कहूं तो मुझे महीनों तक बुरे सपने आते रहे...बेहद बुरे सपने।’’साभार-khaskhabar.com         

Read More

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) किसी भी चीज पर पूर्ण रूप से रोक लागू करने में विश्वास नहीं रखती है क्योंकि इससे और ज्यादा हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी रेवडिय़ां बांटने में भी विश्वास नहीं रखती है। कमल ने कहा, सवाल यह है कि शराब की दुकानों को इस तरह फैलने देने चाहिए या नहीं। हमें डाकखाने की तलाश में इधर-उधर घूमना पड़ता है लेकिन तमिलनाडु सरकार की शराब की दुकानों को ढूंढने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। हमें इस स्थिति को बदलना होगा।   कमल का यह बयान उस वक्त आया है जब तमिलनाडु में बड़े विपक्षी दल राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। तमिल पत्रिका आनंद विकातन में अपने अंतिम स्तंभ में कमल ने गुरुवार को कहा कि यह संभव नहीं है कि समूचे समाज को शराब से नफरत करने के लिए राजी किया जाए। कमल ने कहा कि पूर्ण रूप से प्रतिबंध के परिणामस्वरूप माफिया का उदय होगा, जैसा कि दुनिया के इतिहास में पहले भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि शराब पीना जुए जैसा नहीं है कि जिसे अचानक बंद किया जा सके।   कमल ने कहा कि मानव का शरीर शराब पीने से खुद को अचानक नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि शराब पीना कम किया जा सकता है लेकिन इस पूरी तरीके से रोकना संदेहात्मक है। उनके मुताबिक, महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल शराब पर प्रतिबंध लगाने का कार्ड खेलते हैं। कमल ने कहा कि स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलना एक खेल है, जो उनके लिए चिंताजनक है। चुनाव से पहले सरकार द्वारा बांटी जाने वाली चुनावी रेवडिय़ों पर कमल ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी अगर लोगों को अर्जन करने और सुकून से जीने के लिए एक स्थायी तरीका मिल जाए तो।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुबई में अपने जीवन की आखिरी सांस ली। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। इस साल की होली के रंग बॉलीवुड इंड्रस्टी के लिए फीके है। होली से कुछ दिन पहले अपनी सुपरस्टार एक्टर्स चांदनी को बॉलीवुड इंड्रस्टी ने खो दिया।जिस कारण इस बार होली इन सब सेलेब्स के लिए फीकी हैं। चांदनी को खोने के कारण बॉलीवुड इंड्रस्टी के कुछ सेलेब्स ने होली सेलिब्रेट ना करने का मन बना लिया हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होने वाली होली पार्टी को रद्द कर दिया है।  शबाना आजमी ने ट्वीट कर बताया कि हम 2 मार्च को होने वाली होली पार्टी को कैंसिल कर रहे हैं। श्रीदेवी का निधन होने के कारण हम इस साल होली पार्टी नहीं करेंगे। बता दें, श्रीदेवी और शबाना आजमी के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। अभी तक शबाना आजमी की तरफ से होली पार्टी कैंसिल करने की खबर आई है.,लेकिन उम्मीद है कि बाकी सेलेब्स भी लेजेंड एक्ट्रेस के मौत के कारण होली पार्टी रद्द कर सकते हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। देशभर में रंगों का पर्व होली को बड़ी धूमधान से मनाया जा रहा है। होली पर इस मौके पर एक भोजपुरी गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा की दो सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने मिलकर संगीत प्रेमियों के लिए अपने मधुर स्वर में होली गीत सहेली की होली पेश किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों ने जबरदस्त डांस किया है। सहेली की होली का ऑडियो एवं वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही वायरल भी हो गया है। इस गाने को अभी तक 27 लाख व्यू मिल चुके हैं।     भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा जब दो हीरोइनें बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर दे रही हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस कदर तहलका मचा रही हैं, उनके फैन्स को जबरदस्त मजा आने वाला है क्योंकि उनके डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं। फिर हीरो लोगों की मौजूदगी न होना, इस गाने को और भी खास बना देता है।आपको बता दें कि इससे पहले इन दोनों सुपरस्टार ने एक गाने की धुन पर डांस किया था और एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे मस्ती के साथ मोबाइल से बनाया गया था। इस लोकप्रियता से यह उम्मीद की जा रही है कि आगे भी इन दोनों सुपरस्टार सहेली के गाने और वीडियो समय समय पर देखने को मिलेंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

श्रीदेवी को कोई चांदनी..तो कोई नागिन..तो कोई फैशन क्वीन..जाने नहीं कितने नामों से बुलाया जाता था।बॉलीवुड इंड्रस्टी में उन्होंने अपने डांस,एक्टिंग,डायलॉग और अपने फैशन सेंस से सबको दिवाना बना रखा था,लेकिन दुबई में वो 24 फरवरी की रात..बेहद की मनहूस कहीं जा सकती हैं..जब बॉलीवुड की फैशन दिवा चांदनी यानि श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां दुनिया की खूबसूरत हिरोइनों में से एक दिखने वाली चांदनी अब हमारे बीच नहीं है,लेकिन चांदनी अपने और अपने फेंस के दिलों के जरिए हमेशा याद रखी जाएंगी। हम इस आर्टिकल के जरिए चांदनी का आखिरी फैशन स्टाइल दिखा रहे है,,जो आंखे बंद होने के बाद भी बहुत ही खूबसूरत दिख रहा था। श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई गई। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर रखा गया। चांदनी के पार्थिव शरीर को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया । चांदनी कांजीवरम की लाल और गोल्डन साड़ी में अब भी उतनी ही खूबसूरत नजर आ रही थीं..जितना वो पहले की कांजीवरम की साड़ी वियर करने के बाद खूबसूरत दिखाई देती थी। वहीं अब उनके गहनों की बात करें तो उनके पार्थिव शरीर को मंगलसूत्र और बाकी गहनों के साथ पूरा श्रृंगार किया गया था उनको देख बस ऐसा ही लग रहा था कि जैसे चांदनी बस अभी आंखें खोल लेंगी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

मुंबई। श्रीदेवी की पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शनों के लिए लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में रखा गया। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे होगा। लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी बॉलीवुड उमड़ पड़ा है। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ श्रीदेवी के फैंस का भी जमावड़ा लगा हुआ है। यहां आए हर किसी की आंखे नम दिख रही है। हर कोई दिल से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहा है। सफेद श्रीदेवी का पसंदीदा रंग था। वे अपने परिवारवालों और करीबियों से कहती थीं कि आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद रंग का हो।   इसी को ध्यान में रखकर सेलिब्रेशन क्लब में तैयारियां की गई हैं। सफेद पर्दे, सफेद फूल लगाए गए हैं। श्रीदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमा मालिनी, ईशा देओल, संजय कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, फराह खान, सोनम कपूर, अनु कपूर, अरबाज खान, सलमान खान, अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय, जया प्रदा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची।    श्रीदेवी की पार्थिव देह को अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार रात 10.05 बजे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। एयरपोर्ट पर अनिल कपूर, अनिल अंबानी समेत कई करीबी लोग देखे गए। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोकंडवाला स्थित उनके घर पर रखा गया था।    देर रात बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान यहां पहुंचे थे और श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देख रोने लगे। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ की आशंका के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अंतिम यात्रा अपराह्न दो बजे क्लब से चलकर लगभग 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता संजय कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची रेखा कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे हर्षवद्र्धन कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची फिल्म निर्माता फराह खान।श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री सोनम कपूर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता अरबाज खान। सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब लाया गया श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता सलमान खान। सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैंस का जमावड़ा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन।श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री सुष्मिता सेन। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची कोरियोग्राफर सरोज खान। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंची जया बच्चन।  श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब पहुंचे अभिनेता अजय देवगन।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

चांदनी ने दुनिया को अलविदा कह जरूर दिया है,लेकिन उनके फैंस एक बार फिर उन्हे दिसम्बर में बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।बतां दें कि श्रीदेवी की बतौर हिरोइन आखिरी फिल्म मॉम थी,लेकिन श्रीदेवी के फैंस उन्हे फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका पा सकते हैं।    बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान की फिल्म “जीरो” 21 दिसम्बर को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए एक गाने में श्रीदेवी ने अक्टूबर में शूट किया था। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने में शाहरुख, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। जब यह गाने की शूटिंग चल रही थी तब करिश्मा कपूर ने एक फोटो भी पोस्ट किया था जिसमें ये चारों कलाकार साथ नजर आए थे।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

चांदनी दिखने में बेहद खूबसूरत थी। उनके नए – नए लुक को सब देखते ही रह जाते थे।श्रीदेवी फैशन के मामले में आज की हिरोइन को भी पीछे छोड़ देती थी। जब-जब श्रीदेवी रैम्प पर आई मानों ऐसा लगा की खूबसूरती किसी उम्र की गुलाम नहीं हैं। श्रीदेवी के स्टाइलिश लुक ने ये कहावत सही भी साबित की। वे अलग-अलग मौकों पर अपने स्टाइलिश लुक सबके सामने लाती रहीं। हम आपको आज उनके ऐसे गॉर्जियस रैम्प लुक दिखा रहे है,जिन्हे देखकर हर कोई दिवाना हो जाएगा।-श्रीदेवी इस रैम्प वॉक में पीसी ज्वेलर्स की शो स्टॉपर बनी थी। श्रीदेवी ने इस रैम्प वॉक के लिए दुल्हन के लिबाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने लाल रंग के लंहगे के साथ बोट नेक की चोली पहनी हुई थीं।-लैक्मे फैशन वीक के दौरान श्रीदेवी ने भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थीं। वो इस शो की शो स्टॉपर रही थीं।-पिछले कुछ समय में श्रीदेवी के लुक्स वाकई कमाल के लगे हैं। खासतौर पर जब वह इंडियन वेयर और कन्टम्प्रेरी ड्रेसेज पहनती हैं। साभार-khaskhabar.com             

Read More

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के “हट जा ताउ” गाने से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है। कुछ दिन पहले इनके इसी गाने को लेकर इन्हे एक नोटिस भेजा गया था।ये नोटिस सिंगर विकास कुमार ने अपना गाना चुराने को लेकर भेजा था। लेकिन अब खबर ये आ रही है कि नोटिस भेजने वाले सिंगर विकास कुमार पर सपना चौधरी केस करेगी। फिल्म के प्रोमोशन के सिलसिले में रोहतक पहुंची सपना चौधरी ने कहा कि हट जा ताऊ गाने पर विकास का कोई हक नहीं है। विकास को सोच समझ कर नोटिस भिजवाना चाहिए था। इस गाने पर पूरी तरह से रामकेश जीवनपुरवाला का हक है। वहीं, रामकेश ने कहा कि हट जा ताऊ पाछै नै के सभी अधिकार उनके पास हैं।   वहीं विकास का कहना है कि, यह गाना उन्होंने खुद लिखा है और इस गाने के कॉपीराइट उनके पास हैं लेकिन, इस गाने की रिलीज के वक्त उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई जिसके चलते उन्होंने सपना चौधरी सहित फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल और बाकी 16 लोगों पर केस किया है। बता दे कि, 'वीरे दी वेडिंग' में अभिनेत्री सोनम कपूर करीना कपूर खान जैसे और भी कई स्टार्स है। ख़ास बात यह है कि, इस फिल्म के अलावा सपना चौधरी अभय देओल के साथ एक और फिल्म में नजर आने वाली है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

साल 2018 की सबसे विवादित फिल्म पद्मावत रिलीज होने के बाद ताबतोड़ कमाई कर रही है। संयज लीला भंसाली की फिल्म अब कमाई करने से रूक नहीं रही है।फिल्म लगातार तीन हफ्तों से अच्छी कमाई कर रही है।फिल्म अब भी सिनेमा के बड़े पर्दे से हटने का नाम नहीं ले रही है..और पद्मावत ने अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश किया है। आपकों बता दें कि इस फिल्म ने अब तक 281 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। आगे भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी रहने की उम्मीद जगाई जा रही है। फिल्म पद्मावत देश की 7वीं बड़ी फिल्म भी बन गई है। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी अपनी जगह बना लेंगी।आगे कीस्लाइड में हमने आपको देश की 8 बड़ी फिल्मों के बारें में बताया है। आईये एक नजर डालते है देश की इन आठ बड़ी-बड़ी फिल्मों पर..    -पहले नंबर पर है फिल्म बाहुबली-2। जिसने देश में अच्छा बिजनेस किया और अब तक इस फिल्म को कोई नहीं पछाड़ पाया है।    -दूसरे नंबर पर है फिल्म दंगल..अमीर खान की फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।      -तीसरे नंबर पर है..दंबग खान की टाइगर जिंदा है..इस फिल्म ने भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था।      -चौथे नंबर पर है..फिल्म पीके..अमीर और अनुष्का की इस ये फिल्म दर्शकों को खूब पंसद आई और देशभर में इसका कलेक्शन भी शानदार रहा।      -पांचवे नंबर पर आती है हमारे सल्लू खान की मूवी...बजरंगी भाईजान की।इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की।      -छठे नम्बर पर है फिल्म सुलतान...फिल्म को काफी पसंद किया गया और अच्छा कलेक्शन किया।    -धूम -3 पहले सातवें नंबर पर थी...लेकिन पद्मावत ने इसको पीछे करते हुए अब आठवें पायदान पर ला दिया है। धूम 3 आठवें स्थान पर है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More