मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादी के सीजन चल रहा है। ये हम नहीं ये एक बाद एक हिरोइनों की शादी की खबरों से लग रहा है। जहां रणवीर –दीपिका की शादी की खबरें आती रहती है,वहीं सोनम कपूर की शादी की तैयारियां चल रही है।अब एक और हिरोइन जल्द शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रही है। जी हां ये इमरान हाशमी की हिरोइन की ये हीरोइन भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ पोस्ट किया जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वह जल्द ही अपने फैशन डिजाइनर ब्वॉयफ्रेंड निखिल थम्पी से सगाई कर सकती हैं। निखिल थम्पी बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर में से एक हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उनके डिजाइन के कपड़े पहनते हैं। ईशा खुद भी कुछ सालों से निखिल के क्रिएशन को पहन रही हैं। दोनों हमेशा से बेस्ट फ्रेंड्स रहे हैं लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। ईशा गुप्ता आखिरी बार मिलन लुथरिया की फिल्म 'बादशाहो' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज भी थे। इसके अलावा ईशा गुप्ता ने इमरान हाशमी के साथ 'जन्नत 2' में दिखीं थीं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'राज 3', 'चक्रव्यूह', 'बेबी' और 'कमांडो' रही हैं। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












