BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर को वीरे दी वेडिंग की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किया। करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के बाद इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस ईवेंट पर हमेशा की तरह करीना कपूर ही छाई रहीं। जहां मीडिया के पास तमाम सवाल थे वहीं करीना कपूर के पास हर सवाल का अनोखा ही जवाब था। वैसे बता दें कि करीना कपूर काफी मीडिया फ्रेंडली हैं और वे मीडिया के सामने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा ओपन रही हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर की तरह ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट भी इंटरेस्टिंग रहा। करीना ने प्रेस वार्ता में कहा कि वे साल में एक ही फिल्म करेंगी और वो भी सुपरहिट। इसके बाद करीना कपूर ने कहा कि, तैमूर के जन्म के बाद सैफ अली खान ने ही मुझे जिम ज्वाइन करने का कहा था। और वीरे दी वेडिंग फिल्म करने के लिए भी सैफ ने मोटिवेट किया था।सैफ हमेशा मेरा हर फैसले में साथ देते है। साभार-khaskhabar.com         

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एकटिंग से लोहा मनवा लिया है। जैसा कि आप सब जानते है कि प्रियंका यूएस टीवी के शो 'क्वांटिको' में अहम भूमिका में है।अब प्रियंका अपने शो के प्रमोशन के लिए वापस न्यूयॉर्क में है। इस दौरान प्रियंका का स्टाइल बेहद खास दिखा।  प्रियंका ने शहर की सड़कों को रैंप वॉक में बदल दिया और प्रियंका को रेड कलर के पेंट-सूट में घूमते हुए देखा गया जो एक मिलान ओवरकोट और स्टाइलेटोस के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने एक काले रंग का हैंडबैग और सनग्लास के साथ अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया। वहीं आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा 'क्वांटिको' के थर्ड पार्ट और उसके अलावा हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'ए किड लाइक जेक' और 'इज़ नॉट इट है। साथ ही, वह सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में भी है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ऐसे स्टार में से है,जिन्होंने बॉलीवुड में आ आ कर अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी थी,लेकिन वरूण का ये रिकॉर्ड खतरें में लग रहा था। हाल ही में बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म अक्टूबर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तो अच्छी है,लेकिन फिल्म बहुत धीमी चलती है,जिस कारण दर्शक को ये अपनी और खिच नहीं पा रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि वरूण की ये फिल्म फ्लॉप हो सकती थी, लेकिन फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई करके वरूण के 100 प्रतिशत सक्सेस को कायम रखा है। हालांकि फिल्म का हिट होना मुश्किल है.. क्योंकि हिट होने के लिए फिल्म को 70-80 करोड़ की कमाई करनी होगी लेकिन ऐवरेज की लिस्ट में तो आ चुकी है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई।बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान और एली की दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड की गलियारों में आए दिन सुनने को मिल जाते है। सलमान खान और एली की दोस्ती काफी अच्छी है। हाल ही में एली ने सलमान के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद वह काफी वायरल हो गई। हालांकि एली ने कुछ देर बाद उसे डिलीट भी कर दिया लेकिन फिर भी चर्चा का विषय बन गई। अब आप यह जानना चाहेंगे कि वास्तव में उस फोटो में ऐसा क्या था, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। दरअसल, एली ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर अपलोड की है, जिसमें उनके साथ सलमान और यूलिया साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह तीनों वीकेंड पर सलमान के घर ग्लेक्सी अपार्टमेंट में थे। फोटो में तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सलमान ने एली के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है तो पीछे यूलिया इस पोज पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो सलमान की आने वाली फिल्म रेस 3 में यूलिया एक रोमांटिक गाना गाने वाली हैं। सलमान और यूलिया के बारे में बॉलीवुड में कोई भी खुलकर बात नहीं करता है लेकिन दबी जुबान में यह कहा जाता है कि यही दोनों सात फेरे लेंगे।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

टीवी की नागिन को आप लोग जानते ही होंगे..बता दें कि टीवी नागिन यानि मौनी रॉय जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि मौनी रॉय को सलमान खान की 'दबंग 3' का ऑफर भी मिला है लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा खुद मौनी रॉय ने किया है। दरअसल हाल ही में मिजवा फैशन शो के दौरान वह पहुंची जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी। मौनी से जब मीडिया ने 'दबंग 3' के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अच्छा है कि मैं यहां पर हूं। मैं 'दबंग 3' का हिस्सा नहीं हूं।'  फिल्मों के अलावा मौनी रॉय जल्द ही एकता कपूर के इंटरनेट प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो में भी एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि एकता कपूर जल्द ही 'मेहरुनिशा' नामक शो का निर्माण करने जा रही हैं और इस शो में मौनी हिस्सा बनेंगी। शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की कहानी मेहरुनिशा और सलीम नामक कैरेक्टर के इर्द गिर्द घूमेगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एकटिंग का दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा का बनवास खत्म हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा अब भारत लौट आई है और उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दो साल बाद बॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आए थे. फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही आपको बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की पहली तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान खान शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में करेंगी।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर मे हुआ। पूनम ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. इस उम्र में पूनम की खूबसूरती पहले की तरह ही बरक़रार है। बता दें कि 80 से ज्यादा फ़िल्मों में अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकीं पूनम ने अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। पूनम की पहली फिल्म थी 'त्रिशूल'. इसके बाद पूनम ने 1979 में फिल्म ‘नूरी’ में अभिनय किया था. पूनम को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।  पूनम ढिल्लन की जोड़ी अभिनेता राजेश खन्ना के साथ काफी ज्यादा पसंद की गई थी. जब पूनम 10वी क्लास में थी तब ही उन्हें पहली फिल्म मिल गई थी। पूनम खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद बोल्ड भी हैं। पूनम की बोल्डनेस का अंदाज़ा उनकी पहली फिल्म को देखकर ही लगाया जा सकता है। पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था। इस लुक में पूनम बेहद ही बोल्ड अंदाज़ में नजर आई थी. पहली ही फिल्म से पूनम की फैन फॉलोविंग बढ़ गई थी। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद पूनम ढिल्लों सामाजिक कार्यो में दिलचस्पी लेने लगी। इन्होंने शराब विमुक्ति, एडस और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया है। इस बीच इन्होंने अपनी मेकअप वैन कंपनी वैनिटी की स्थापना की जो फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके मेकअप की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। आज भी इनके फैंस इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कल्चर मिनिस्टर विनोद तावड़े ने इस अवॉर्ड का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि इस अवॉर्ड के साथ ही धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। धर्मेन्द्र के अलावा राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा।  राजकुमार हिरानी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' के लिए चुना गया। इस अवॉर्ड की जानकारी देते हुए विनोद तावड़े ने ट्वीट किया - आप सभी को इस बात की जानकारी देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। धर्मेन्द्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और राजकुमार हिरानी को स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। धर्मेंन्द्र और राजकुमार हिरानी के अलावा कुछ और एक्टर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एकटिंग का दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा का बनवास खत्म हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा अब भारत लौट आई है और उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दो साल बाद बॉलीवुड फिल्म में काम करने वाली प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आए थे. फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही आपको बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की पहली तस्वीर शेयर की है। जिसमें सलमान खान शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में करेंगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को दादा साहब फालके उत्कृष्टता अवार्ड से नवाजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बरेली की बर्फी में किए गए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।   कृति ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाया है और बॉलीवुड में कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ काम किया है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के देव डी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाएंगे। उनकी नई फिल्म नानू की जानू का ट्रेलर लॉन्च हो गया हैं। बॉलीवुड के देव डी एक बार फिर सिलवर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने आने वाले हैं।उनकी नई फिल्म नानू की जानू का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लव स्टोरी आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन फराज हैदर कर रहे हैं।  इस फिल्म में अभय देओल और पत्रलेखा पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि अभय जिस घर में रहते हैं, वहां किसी भूतनी का साया है. वो अभय के घर की साफ-सफाई भी करती है। फिल्म के पोस्टर्स को देखकर लगता है कि पत्रलेखा भूतनी के रोल में हैं।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड में कई फिल्में बनती है,फिल्मों में रोमांस दिखाया जाता है। आप जानते हैं क्या फिल्मों में शूटिंग करते वक्त एक्टर को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास कर जब कोई इंटीमेट सींस करना होता है,,तो एक्टर को काफी परेशानी होती है। हम आपको आज ऐसे ही फिल्मों के बारें में बता रहे है...जिन फिल्मों में एक्टर आउट आफ कंट्रोल हो गए।  ऐसा कुछ हुआ जब 2013 में अयान मुखर्जी की आई फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में एक सीन को करते समय राणबीर कपूर अपने पर काबू नहीं रख पाए और डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद उन्होंने एकट्रेस एवलीन शर्मा को पकड़े रखा।इसी तरह 2013 में ही आई एक और फिल्म ‘आई डॉन्ट लव यू’ में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। वैसे तो फिल्म इंटीमेट सींस से भरी पड़ी थी। लेकिन एक सीन में एक्टर रुसलन मुमताज अपना आपा खो बैठे थे और एक्ट्रेस चेतना के साथ ज़बरदस्ती करने लगे थे। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर माफी भी मांगी लेकिन उस वक्त उन्होंने एक्ट्रेस के लिए असहज जैसी स्थिति खड़ी कर दी थी।हाल ही में आई फिल्म जेंटलमैन में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी इंटिमेट सीन से गुजरना पड़ा। दरअसल एक सीन में दोनों के गले मिलकर एक-दूजे को किस करना था। लेकिन दोनों ही किस करने में इतने मग्न हो गए कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी दोनों ने एक-दूसरे को नहीं छोड़ा। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More