BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पूनम ढिल्लों की खूबसूरती आज भी हैं वैसे ही बरकरार...

बर्थडे स्पेशल: पूनम ढिल्लों की खूबसूरती आज भी हैं वैसे ही बरकरार...मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर मे हुआ। पूनम ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. इस उम्र में पूनम की खूबसूरती पहले की तरह ही बरक़रार है। बता दें कि 80 से ज्यादा फ़िल्मों में अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकीं पूनम ने अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। पूनम की पहली फिल्म थी 'त्रिशूल'. इसके बाद पूनम ने 1979 में फिल्म ‘नूरी’ में अभिनय किया था. पूनम को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। 

पूनम ढिल्लन की जोड़ी अभिनेता राजेश खन्ना के साथ काफी ज्यादा पसंद की गई थी. जब पूनम 10वी क्लास में थी तब ही उन्हें पहली फिल्म मिल गई थी। पूनम खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद बोल्ड भी हैं। पूनम की बोल्डनेस का अंदाज़ा उनकी पहली फिल्म को देखकर ही लगाया जा सकता है। पूनम ने अपनी पहली ही फिल्म में स्विमसूट पहना था। इस लुक में पूनम बेहद ही बोल्ड अंदाज़ में नजर आई थी. पहली ही फिल्म से पूनम की फैन फॉलोविंग बढ़ गई थी। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद पूनम ढिल्लों सामाजिक कार्यो में दिलचस्पी लेने लगी। इन्होंने शराब विमुक्ति, एडस और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया है। इस बीच इन्होंने अपनी मेकअप वैन कंपनी वैनिटी की स्थापना की जो फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके मेकअप की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। आज भी इनके फैंस इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More