देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कल्चर मिनिस्टर विनोद तावड़े ने इस अवॉर्ड का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि इस अवॉर्ड के साथ ही धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। धर्मेन्द्र के अलावा राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा।
राजकुमार हिरानी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' के लिए चुना गया। इस अवॉर्ड की जानकारी देते हुए विनोद तावड़े ने ट्वीट किया - आप सभी को इस बात की जानकारी देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। धर्मेन्द्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और राजकुमार हिरानी को स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। धर्मेंन्द्र और राजकुमार हिरानी के अलावा कुछ और एक्टर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
धर्मेन्द्र राणा रणजी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल
सपा कार्यकर्ताओं ने किया धर्मेन्द्र, असीम यादव का स्वागत
MATHURA : लाॅकडाउन में अन्नदाता का भी ध्यान रखे सरकार : राजकुमार