BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

धर्मेन्द्र राणा रणजी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल

अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी मथुरा में आज बहुत ही हर्ष का माहौल रहा। अचीवर्स के हेड कोच श्री धर्मेन्द्र सिंह राणा जी को रेलवेज की रणजी टीम के कोचिंग स्टाफ में जगह दी गई है। बीसीसीआई द्वारा 10 जनवरी से शुरू हो रही मुस्ताक अली ट्रॉफी में वह रेलवेज की टीम के साथ नजर आएंगे।

पहले भी राणा जी रेलवेज की अंडर-23 बोर्ड टीम के फील्डिंग कोच रह चुके है। गौरतलब है कि मथुरा में संचालित हो रही अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के वो मुख्य कोच है, इस खुशी के अवसर पर अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संचालक श्री एच. पी.सिंह परिहार जी ने उनको बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

सचिव श्री राजकुमार गौतम जी, कोषाध्यक्ष श्री महेश परिहार जी , कोच श्री बृजेन्द्र यादव जी एवम् जगदीश अग्रवाल जी ने मिठाई वितरित करवाते हुए कहा कि मथुरा की क्रिकेट का सौभाग्य है अब मथुरा के खिलाड़ियों को ऐसे कोचों से शिक्षा मिल रही है जो रणजी ट्रॉफी के भी कोच हैं। जल्दी ही अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी मथुरा से भी आई. पी. एल. और इंडिया टीम में दस्तक देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी नजर आयेंगे। फोन पर बात होने पर उन्होंने सबका शुक्रिया अदा करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More