BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : लाॅकडाउन में अन्नदाता का भी ध्यान रखे सरकार : राजकुमार

मथुरा। लाॅकडाउन में उद्योगों, छोटे बडे कामगारों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक की सुध सरकार ले रही है। इस बीच अन्नदाता से उम्मीदें तो बहुत पाली गईं लेकिन किसानों की सहूलियतों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बडी संख्या मंे जनपद में ऐसे किसान हैं जिन्हें किसान सम्माननिधि का पैसा आज तक नहीं मिला है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है। सरकारी खदीद केन्द्रों पर वारदाना नहीं है जिससे किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं। वारदाना नहीं होने से खुले में किसान की उजप पडी रहती है बरसात आंधी में खराब होती है तो इसका खामियाजा भी किसानों को ही भुगतना पडता है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में एक  प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एसडीएम महावन से मिला और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने इन तमाम मुद्दों को एसडीएम के सामने रखा और किसानों का ध्यान रखे जाने का अनुरोध किया। इस दौरान एसडीएम महावन के अलावा क्षेत्राधिकारी विनय सिंह चैहान, तहसीलदार, एसओ महावन आदि भी मौजूद रहे। दूसरी ओर
कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए आने वाले किसान, व्यापारी आदि सभी लोगों की थर्मल स्केनिंग कराई जा रही है। यहां प्रतिदिन जनपद भर के फल सब्जी और खाद्यान की खरीद फरोख्त के लिए सैंकड़ों लोगों का आवागमन होता है।कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते लगाए लॉकडाउन में भी दैनिक आवश्कता की वस्तु फल सब्जी और खाद्यान की आपूर्ति के लिए मंडियों को खोला जा रहा है। यहां प्रतिदिन भारी तादात में फल, सब्जी, खाद्यान की खरीद फरोख्त के लिए व्यापारी, दुकानदार, किसान आदि का आवागमन होता है। हालांकि इसके लिए मंडी प्रशासन ने सिर्फ जरूरी लोगों के लिए ही पास जारी किए हैं। इसके बावजूद यहां प्रतिदिन जुट रही भीड़-भाड़ के मद्देनजर किसी संक्रमित व्यक्ति के आगमन को लेकर भी इनकार नहीं किया जा सकता। मंडी प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए विगत बुधवार से मंडी में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्केनिंग आरम्भ करा दी है। सचिव सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर स्केनर मशीन से लोगों की स्केनिंग करने के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया जा रहा है।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More