BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में है।जैसा कि आप सब जानते ही है कि प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ बढ़ गई है।    बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका और निक कहीं बार स्पॉट किए जा चुके है। कभी डिनर पर तो कभी मैच देखते हुए..तो कभी एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डालते हुए नजर आए है। हाल ही में प्रियंका निक के कज़िन Rachel Tamburelli की शादी में शामिल होने न्यू जर्सी पहुंची थीं। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन फोटो में प्रियंका ने ग्रीन कलर की फ्रंट कट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं निक ने ब्लू कलर का सुट पहना हुआ था। इस फ्रंट कट ड्रेस में प्रियंका कहर तो ढा रही थी लेकिन तस्वीरें देख लग रहा है कि उन्हें इस ड्रेस कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी।      दरअसल, फ्रंट कट की वजह से प्रियंका कई बार ड्रेस को संभाली दिखी। दोनों की बात करें तो हमेशा की तरह एक दुसरे के बेहद करीब नज़र आए। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई पुष्टी नहीं की है।साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आपकों बता दें सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी।      वहीं ये पूरा मामला जोधपुर कोर्ट में हिरण मामले की हो रही सुनवाई के दौरान से शुरू हुआ था,लेकिन उस वक्त किसी ने इस धमकी पर गौर नहीं किया, लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।      शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। संपत नेहरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। रेकी भी की थी।      पुलिस को संपत के फोन से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की हत्या करने के लिए उसे हथियार जल्द ही मिलने वाले थे। पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था। यहां से उसे दोबारा मुंबई पहुंचकर सलमान खान पर हमला करना था। सलमान खान को मारकर आरोपियों के विदेश भागने की योजना थी। आपको बता दें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग राजस्थान में काफी एक्टिव है। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वह सलमान खान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स का हॉलीवुड की तरफ रूख करना इन दिनों कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है। पहले प्रियंका,दीपिका,इफरान खान इन सब ने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।    इसके बाद पिछले साल टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' की हिंदी आवाज बने थे और हाल ही में 'डेडपूल 2' में हीरो को रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी।    अब अभिनेत्री काजोल हॉलीवुड फिल्म 'इनक्रेडिबल 2' में हीरोइन की आवाज के रूप में सुनाई देंगी। काजोल का कहना है कि 'इनक्रेडिबल 2' का परिवार हमारे ही परिवार जैसा है और इनकी कहानी बहुत खूबसूरत है। यह जरूर है कि वे घटनाओं को थोड़ा अलग ढंग से देखते हैं। डिज्नी-पिक्सर की 2004 में ऑस्कर जीतने वाली एनिमेशन फिल्म फिल्म 'इनक्रेडिबल 2' ने दुनिया में धूम मचाई थी।    भारत में भी इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। अब इस सुपरपावर से लैस परिवार, बॉब हेलन डैश वायलेट और जैक-जैक का सीक्वल आ रहा है। 22 जून को रिलीज होने वाली फिल्म के हिंदी संस्करण में काजोल हेलेन उर्फ इलास्टीगर्ल की आवाज बनी हैं। डिज्नी इंडिया स्टूडियो एंटरटेनमेंट के प्रमुख बिक्त्रस्म दुग्गल के अनुसार डिज्नी-पिक्सर की कहानियों को भारत में लाखों लोगों ने हमेशा पसंद किया है। 'इनक्रेडिबल 2' में इलास्टीगर्ल के रूप में काजोल की आवाज होने से दर्शकों को और आनंद आएगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म "पाकीजा" की एक्ट्रेस गीता कपूर का शनिवार सुबह 9 बजे मुंबई के एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने गीता के निधन की खबर की पुष्टि की है। अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमें गीता का शव नजर आ रहा है।      अशोक ने अपने ट्वीट में लिखा- 57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे।ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था। साभार-khaskhabar.com      

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और करीना कपूर पहली बार एक साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सोनम और करीना दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक दूसरे को कॉम्पिटिशन दे रही हैं।  ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा था क्योंकि सोनम ने भी शादी के बाद करीना की तरह ही अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। सोनम ने कहा, ''मैं और करीना बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी दोस्ती 15 साल पुरानी है। यहां तक कि सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि लोलो (करिश्मा) भी मेरी दोस्त हैं। हम लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी है जिसमें मैं , रिया, करीना और करिश्मा हैं।इस ग्रुप का नाम हमने दिया है 'कपूर गर्ल्स'।हम इस ग्रुप एक दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।'' बता दें कि सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी की थी।  इस शादी में वैसे तो पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था लेकिन करीना इसमें बेहद खास गेस्ट बनकर पहुंची थीं क्योंकि यह पहली शादी थी जिसमें हिस्सा लेने करीना बेटे तैमूर के साथ गईं थी।सोनम की बहन रिया ने सोनम-करीना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में रिया ने लिखा, ''लोग कहते हैं कि एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। मैं खुद को रोक नहीं पाई। रियल और रील लाइफ ब्राइड। हैप्पी गर्ल्स, स्ट्रॉन्ग, अजाद, टैलेंटेड, और क्रेजी। दो साल के इस सफर में अब बस 10 दिन बचे हैं।''   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का एक और गाना रिलीज हो गया है। जिसका टाइटल है 'लाज शर्म'। इस गाने के बोल काफी कैची हैं और म्यूजिक भी कमाल का है।गाने को आवाज दी है दिव्या कुमार और जसलीन रॉयल ने, वहीं इस गाने में एनबी ने रैप किया है। इस गाने मे सोनम, करीना, स्वरा और शिखा नजर आ रही हैं।वहीं अगर लीरिक्स की बात करें तो इसके बोल गौरव सोलंकी ने लिखे हैं। बता दें कि गाने की शुरुआत होती है 'बड़े-बड़े लोगों ने कहा है मुन्नी, सज-धजना बुरा है मुन्नी, बी केयरफुल आग लगेगी , तू सजेगी सबकी बजेगी'।  इसके बाद लीरिक्स हैं 'लाज शर्म छड़्ड- आज शर्म छड्ड'।ये गाना रिलीज होने के कुछ देर बाद ही यू-ट्यूब पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आ गईं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स बन गए हैं। हाल ही में ऐश ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है।   ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर ऑफीशियल अकाउंट बनाने के बाद सबसे पहली तस्वीर के रूप में अपनी और बेटी अराध्या की एक फोटो पोस्ट की। तस्वीर बड़ी प्यारी है, जिसे ऐश्वर्या के फैन्स ने बहुत पसंद किया। अब हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने बचपन की दो तस्वीरें पोस्ट की है।तस्वीरों में ऐश्वर्या बिलकुल अराध्या जैसी लग रही हैं। ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की है वह एलकेजी की है। तस्वीर में पूरी क्लास नजर आ रही है, वहीं बच्चों के बीच में टीचर्स भी बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ऊपर की लाइन में सेंटर में खड़ी हैं।    तस्वीर में ऐश्वर्या ने हेयरबैंड पहना हुआ है। इसके अलावा ऐश्वर्या ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह स्कूल की ड्रेस पहने हुए हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ऐश्वर्या ने लिखा है, ‘ग्रेड 1 अराध्या की सेम एज में।’तस्वीर में कैप्शन देकर ऐश्वर्या बता रही हैं कि इस तस्वीर में वह अराध्या की उम्र की थीं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या बाएं हाथ से चौथे नंबर पर यानी टीचर के साथ बैठी हैं।    बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंची थीं। पिछली बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या बेटी अराध्या को लेकर कान्स पहुंची। इसके चलते ऐश्वर्या ने कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं। तस्वीरों में अराध्या और ऐश्वर्या दोनों नजर आईं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेर्स सोनम कपूर की 8 मई को शादी है,लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि सोनम की शादी का संगीत बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ेगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है। अपने पैर फ्रैक्चर की जानकारी फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी से दी। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।    सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी? साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड़ एक्ट्रेस कल्कि जल्द एक गाना रिकॉर्ड करने वाली है। वहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह गाने में कल्कि का साथ देते हुए नजर आएंगे। वैसे बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसी फिल्म के लिए ये दोनों जल्द एक गाना एक-साथ रिकॉर्ड करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों दिन-रात प्रेक्टिस भी कर रहे हैं।   'गली ब्वॉय' फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर पर आधारित है। फिल्म में कल्कि वीडियो प्रोड्यूसर' का रोल निभा रही हैं तो वहीं रणवीर 'स्ट्रीट रैपर' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रैपर के लिए रणवीर पहले से ही गाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं ऐसे में अब कल्कि रैप गाना गाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। आनंद तिवारी इस फिल्म में म्जूजिक दे रहे हैं और वहीं इन दिनों कल्कि को रैप गाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह बतौर हीरो हैं इसके साथ ही कल्कि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘गली ब्वॉय’14 फरवरी 2019 को रिंलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

वैसे तो भारत के हर शहर की लड़कियां खूबसूरत होती हैं पर हमने आपके लिए कुछ ऐसे शहर चुनें हैं जहां की लड़कियां बाकी शहर की लड़कियों से ज्यादा खूबसूरत होती हैं।हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बता रहे है कि भारत के वो कौन से शहर है..जहां सबसे खूबसूरत लड़कियां देखी जाती है।  भारत का राजधानी शहर दिल्ली केवल राजनीति के लिए नहीं पहचान नहीं रखता है, ब्लकि यहां पर भारत की सबसे खूबसूरत लड़कियां रहती हैं, यहां पर हर शहर की लड़कियां शिक्षा के लिए आती हैं, क्योंकि यहां पर बाकी शहरों से काफी ज्यादा यूनिवर्सिटी हैं और इसके अलावा यही की लड़किया काफी ओपन माइंडेड और मॉडर्न विचार की हैं । मुंबई की लड़कियाँ भी खूबसूरती के मामने में कुछ कम नहीं होती है और हर मुंबई की लड़की का सपना होता है की वो किसी दिन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस बने गई और मुंबई ही वो जगह है जहां से ही काफी एक्ट्रेस बॉलीवुड में अति है और ये भी सच है की मुंबई में भी बहुत खूबसूरत लड़कियाँ रहती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। 5 साल पहले एक ऐसी धमाकेदार फिल्म आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हम बात कर रहे हैं मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 की, इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर रोमैंस करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के रोमैंटिक सीन्स से लेकर गानों तक, हर एक चीज ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के गानों ने भी कई अवॉर्ड्स जीते थे। वहीं खबरें ये भी हैं कि आशिकी 2 के बाद अब इस फिल्म का तीसरा सीक्वल यानी आशिकी 3 भी बनाया जाएगा। इस तीसरे पार्ट में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लीड एक्टर्स के तौर पर कास्ट किया जाएगा। वहीं इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर शुक्रवार को रिलीज हो गई है। दर्शकों में इसके लिए किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह ही क्रेज है। इस फिल्म के जरिए सभी के पसंदीदा सुपरहीरो एक जगह आ गए हैं। शुरुआत में टिकट्स के लिए काफी मारामारी देखी जा रही है। खबरों की माने तो ये फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है। बता दें कि इस साल आई फिल्मों में अब तक सबसे बड़ी ओपनर बागी 2 है, जिसने पहले दिन 24 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद पद्मावत (24 करोड़), रेड (10 करोड़) और सोनू के टीटू की स्वीटी (6 करोड़) हैं। अब एवेंजर्स से इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है। इस बार दर्शकों को इस फिल्म में एवेंजर्स की पिछली कड़ी एवेंजर्स: एज़ ऑफ अल्ट्रॉन से कई गुना ज्यादा मजेदार, रोमांचक और दिलचस्प चीजें देखने को मिलेगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More