BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

करीना से अपनी दोस्ती को लेकर सोनम ने किया बड़ा खुलासा...

करीना से अपनी दोस्ती को लेकर सोनम ने किया बड़ा खुलासा...बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और करीना कपूर पहली बार एक साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सोनम और करीना दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक दूसरे को कॉम्पिटिशन दे रही हैं। 

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा था क्योंकि सोनम ने भी शादी के बाद करीना की तरह ही अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।

सोनम ने कहा, ''मैं और करीना बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी दोस्ती 15 साल पुरानी है। यहां तक कि सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि लोलो (करिश्मा) भी मेरी दोस्त हैं। हम लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी है जिसमें मैं , रिया, करीना और करिश्मा हैं।इस ग्रुप का नाम हमने दिया है 'कपूर गर्ल्स'।हम इस ग्रुप एक दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।'' बता दें कि सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी की थी। 

इस शादी में वैसे तो पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था लेकिन करीना इसमें बेहद खास गेस्ट बनकर पहुंची थीं क्योंकि यह पहली शादी थी जिसमें हिस्सा लेने करीना बेटे तैमूर के साथ गईं थी।सोनम की बहन रिया ने सोनम-करीना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में रिया ने लिखा, ''लोग कहते हैं कि एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। मैं खुद को रोक नहीं पाई। रियल और रील लाइफ ब्राइड। हैप्पी गर्ल्स, स्ट्रॉन्ग, अजाद, टैलेंटेड, और क्रेजी। दो साल के इस सफर में अब बस 10 दिन बचे हैं।''

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More