देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आपकों बता दें सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं ये पूरा मामला जोधपुर कोर्ट में हिरण मामले की हो रही सुनवाई के दौरान से शुरू हुआ था,लेकिन उस वक्त किसी ने इस धमकी पर गौर नहीं किया, लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। संपत नेहरा ने पूछताछ में खुलासा किया कि लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। रेकी भी की थी।
पुलिस को संपत के फोन से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान की हत्या करने के लिए उसे हथियार जल्द ही मिलने वाले थे। पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था। यहां से उसे दोबारा मुंबई पहुंचकर सलमान खान पर हमला करना था। सलमान खान को मारकर आरोपियों के विदेश भागने की योजना थी। आपको बता दें, लॉरेंस बिश्नोई गैंग राजस्थान में काफी एक्टिव है। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वह सलमान खान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप होने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा